रिज और आयानगर में 41 डिग्री के पार तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के रिज और आयानगर इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग क्षेत्र में में 40.2 डिग्री रहा। वहीं पालम में 39.5 और लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 39.6 रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने पहले ही इस हफ्ते हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसकी झलक सोमवार को ही मिल गई जब अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।
दिल्ली में लू की चेतावनी
दिल्ली में भीषण गर्मी से बुरा हाल
दिल्ली के प्रमुख केंद्रों पर अधिकतम तापमान में भारी उछाल आया है। वहीं न्यूनतम पारा भी 22 डिग्री के पार जा चुका है। दिल्ली के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पालम में मिनिमन टेप्रेचर 22.6 रहा। सफदरजंग में 20.2, लोधी रोड में 19.4, आयानगर में 20.4 डिग्री तापमान रहा।
लू को लेकर येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया था कि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लू के संबंध में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

