Delhi Girl Garima Rajput Left Google Job to Join Meta | Software Engineer in Google Salary | दिल्ली से किया बीटेक-एमटेक, गूगल में मिली 80 लाख की नौकरी, छोड़कर पहुंच गईं मेटा
Garima Rajput Success Story: दिल्ली की गरिमा राजपूत चर्चा में हैं. उन्होंने गूगल की 80 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़कर मेटा का जॉब ऑफर स्वीकार लिया है.
Garima Rajput Meta: गरिमा राजपूत मेटा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं
नई दिल्ली (Garima Rajput Success Story). दिल्ली की गरिमा राजपूत टेक-वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उन्होंने हाल ही में गूगल की नौकरी छोड़कर Meta (फेसबुक) में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉइन किया है. गरिमा राजपूत को एमटेक के दौरान कैंपस प्लेसमेंट में गूगल में 80 लाख सालाना पैकेज की नौकरी मिली थी. ज्यादातर लोग मानते हैं कि आईआईटी जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थान से बीटेक करके ही गूगल में नौकरी हासिल की जा सकती है. लेकिन गरिमा राजपूत इस मामले में अपवाद हैं.
गरिमा राजपूत ने जेईई मेन पास करके गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से बीटेक किया था. बचपन से ही उनकी साइंस और टेक्नोलॉजी में काफी रुचि थी. बीटेक की पढ़ाई के बाद उन्होंने गेट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर IIT दिल्ली के एमटेक कोर्स में एडमिशन लिया. फिर कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें गूगल में नौकरी मिली. विदेश जाकर भी उनके कदम थमे नहीं. अपनी मेहनत और करियर में ग्रोथ के माइंडसेट से गरिमा राजपूत ने मेटा में जॉब हासिल कर ली.
दिल्ली से हुई पढ़ाई-लिखाई
गरिमा राजपूत देश की राजधानी दिल्ली की रहने वाली हैं. वह एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बहुत होशियार थीं. कंप्यूटर विषय में उनकी विशेष रुचि रही. उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) में 166वीं रैंक हासिल की. गेट में अच्छी रैंक पर उन्हें IIT दिल्ली से एमटेक का अवसर मिला. यहीं कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें गूगल में नौकरी का अवसर भी मिल गया.
अब मेटा में नौकरी की दी जानकारी
एमटेक के बाद गरिमा राजपूत ने गूगल के लंदन ऑफिस में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी हासिल की थी. इसमें उन्हें सालाना 80 लाख रुपये का ऑफर मिला था. कुछ समय तक गूगल में नौकरी का अनुभव लेने के बाद उन्होंने रिजाइन कर दिया. गरिमा राजपूत ने अब मेटा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर करियर की नई पारी शुरू की है. यहां भी वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और लंदन ऑफिस से ही काम करेंगी. गरिमा राजपूत ने साबित कर दिया कि आईआईटी से बीटेक किए बिना भी दुनिया की नंबर 1 कंपनी में नौकरी हासिल कर सकते हैं.
गरिमा राजपूत लिंक्डइन पर एक्टिव हैं और अपने करियर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स वहीं शेयर करती हैं.
Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered…और पढ़ें
Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered… और पढ़ें