India
oi-Rahul Goyal
DA Hike: ईद से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। जी हां…सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसी के साथ कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से 48.66 लाख सरकारी कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल महंगाई भत्ते (DA) में पिछले साल के मुकाबले कम बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल अक्तूबर में महंगाई भत्ते में 3% और मार्च में 4% की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार महंगाई भत्ते में केवल 2% की बढ़ोतरी की गई है, जो पिछले 5 सालों की तुलना में बेहद कम है।

कब-कब हुई डीए में बढ़ोतरी की घोषणा
कोविड-19 महामारी के दौरान, जनवरी 2020 से जून 2021 तक के 18 महीने में सुस्त आर्थिक विकास और वित्तीय संकट का हवाला देते हुए सरकार ने डीए बढ़ोतरी को रोक दिया था। हालांकि, जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता 11 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया था। फिर अक्टूबर 2021 में इसमें 3 फीसद बढ़ोतरी कर दी गई।
साल 2022 में हुई थी 3% की वृद्धि
1 जुलाई 2021 से सभी केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन पर मिलने वाला डीए 31 प्रतिशत था। पेंशनभोगियों को भी इतना ही डीए मिलता था। जनवरी 2022 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी। इसी के साथ डीए 31% से बढ़कर 34% हो गया था।
साल 2024 में इतना बढ़ा था डीए
पिछले साल अक्तूबर में सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की थी, इसी के साथ 53% हो गया था। वहीं, अब केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।
-

DA Hike : ईद के पहले ईदी! केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, जानिए अब कितनी हो गई सैलरी?
-

अफगानिस्तान ने BCCI को दिया बड़ा झटका, भारत छोड़ दूसरे देश में बनाया घरेलू स्टेडियम
-

SRH vs LSG Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
-

Manoj Bharathiraja का निधन, 48 की उम्र में ऐसे गई जान, जानें क्या हुआ था एक्टर के साथ
-

‘उसे ड्रग्स के साथ-साथ एक और नशा था’, अब साहिल शुक्ला के परिवार का बड़ा खुलासा, बताया क्यों हुआ सौरभ का कत्ल?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs केकेआर
-

IPL कमेंट्री के लिए क्या था इरफ़ान पठान का पैकेज? हटाये जाने पर कितने करोड़ की लगी चपत
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 25 March: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs पंजाब
-

राजनयिक की बेटी से किया 10 साल तक इश्क लेकिन जेद्दा की लड़की को बनाया बेगम, गजब है इस पठान की कहानी
-

Mumbai Local Train: लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला शेड्यूल, कल्याण-बदलापुर रूट पर रहेगा स्पेशल ब्लॉक
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ
-

Dhanashree या Yuzvendra किसकी वजह से हुआ तलाक? शादी टूटने के बाद सामने आई वजह
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Mar: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs केकेआर
-

मेरठ हत्याकांड: कैसे मुस्कान ने प्रेमी साहिल को मनाया पति सौरभ के मर्डर के लिए? सामने आ गया बातचीत का रिकॉर्ड
-

KKR vs RR Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?

