Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, October 28
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Cyclone Arnab Landfall Live | आंध्रपदेश से टकराया तूफान अनर्ब, हवा की रफ्तार 135KM, खूब कहर बरपा रहा साइक्लोन
Hindi News

Cyclone Arnab Landfall Live | आंध्रपदेश से टकराया तूफान अनर्ब, हवा की रफ्तार 135KM, खूब कहर बरपा रहा साइक्लोन

HawkNewsBy HawkNewsOctober 28, 2026No Comments18 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

अर्नब तूफान LIVE अपडेट्स: चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही का खतरा बढ़ा दिया है. मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. तूफान के असर से विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में तेज बारिश हो रही है. निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तूफान का असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है. इसके चलते करीब 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा तथा विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से जुड़ी 21 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. लोगों को राहत देने और सुरक्षित रखने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में करीब 4,000 साइक्लोन शेल्टर तैयार किए गए हैं.

ओडिशा में भारी बारिश को देखते हुए 16 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. राज्य में करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात का असर केवल तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा. तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

चक्रवाती तूफान अर्नब के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की है. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. तूफान के कारण विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं. भुवनेश्वर में भी उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है. तूफान की दिशा के आधार पर हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी उड़ानों में देरी हो सकती है.

चक्रवात के खतरे को देखते हुए एयर इंडिया ने दिल्ली-विशाखापत्तनम और दिल्ली-विजयवाड़ा रूट की उड़ानों सहित कुल छह उड़ानें रद्द की हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 13 उड़ानें रद्द की हैं, जबकि इंडिगो ने विशाखापत्तनम में सभी उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया है. अकासा एयर ने 28 अक्टूबर की दिल्ली-भोगापुरम और वापसी की उड़ान रद्द की है. वहीं, एलायंस एयर का संचालन सामान्य बताया गया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने AAI, DGCA, BCAS, मौसम विभाग, एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटरों और NDRF समेत संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें.

पढ़ें इससे जुड़े सभी LIVE अपडेट्स:

October 28, 202612:45 IST

Cyclone Arnab LIVE: दोपहर तक कमजोर होकर चक्रवाती तूफान बनेगा अर्नब, NDRF के IG ने बताया

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: NDRF के IG नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि चक्रवाती तूफान अर्नब पूरी तरह जमीन से टकरा चुका है. हवा की रफ्तार के आधार पर इसे ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ की श्रेणी से घटाकर ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ कर दिया गया है. अनुमान है कि दोपहर तक यह कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा, जबकि शाम तक इसके और कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें मिलकर प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद कर रही हैं.

#WATCH | Delhi: On the landfall progression and disaster response operations for Cyclone Arnab, NDRF IG Narendra Singh Bundela says, “The system has now fully entered the landmass. It has been downgraded from a ‘very severe cyclonic storm’—a category based on wind speed—to a ‘severe cyclonic storm.’ It is projected that within the next six hours—by this afternoon—it will weaken further into a ‘cyclonic storm,’ and by evening, it is expected to downgrade even more into a ‘deep depression.’…The Government of India, with the assistance of the NDRF and the defense forces, deployed four additional NDRF teams to Andhra Pradesh last night, anticipating that it would be the most severely impacted state. These teams were transported via Indian Air Force aircraft. Currently, through the coordination between the state and central governments, NDRF and SDRF teams have been deployed on the ground. The state government has deployed a total of 80 SDRF teams”

He adds, “Along with the SDRF, the NDRF, and various district-level departmental forces capable of providing assistance, all are actively engaged in operations within their respective areas. As of yesterday evening, the NDRF had evacuated 38 people in Yanam, where some individuals had become stranded due to the rain. The state government is also periodically sharing information regarding losses and damages through the State Emergency Operation Center; this information is available for public viewing on the website…”

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202611:37 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश में धान के खेत जलमग्न, 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भारी बारिश के कारण धान के खेतों में पानी भर गया है. तेज हवाओं और बारिश से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले के 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है.

October 28, 202611:05 IST

Cyclone Arnab LIVE: ओडिशा में भारी बारिश, चांदबली और धामनगर में 50 MM से ज्यादा बरसात

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से ओडिशा में भारी बारिश हो रही है. चांदबली और धामनगर में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है. भद्रक से सुबह 10 बजे के दृश्य सामने आए हैं, जहां तूफान के असर के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है.

VIDEO | Cyclone Arnab: Heavy rains lash Odisha; Chandbali and Dhamnagar record over 50 mm rainfall. Visuals from Bhadrak at 10:00 am.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/40lDZ5rSkj

— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2026

October 28, 202610:41 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा तूफान

Cyclone Arnab LIVE: बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट पर लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर पड़ गया है. यह बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी से घटकर अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है.

October 28, 202610:21 IST

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश और यानम तट पर लैंडफॉल पूरा, 150 KM प्रति घंटे तक चली हवाएं

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का लैंडफॉल पूरा हो गया है और तूफान का केंद्रीय हिस्सा पूरी तरह जमीन पर पहुंच गया है. बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ने रात 2 बजे से सुबह 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार किया. इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि तेज झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई.

October 28, 202609:31 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: पुडुचेरी के यानम में घर पर गिरा बरगद का पेड़, 4 मकान प्रभावित

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से पुडुचेरी के यानम में एक विशाल बरगद का पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे चार घर प्रभावित हुए हैं. NDRF के कमांडर ईश्वर राव गाडे ने बताया कि मलबा हटाने के लिए 30 जवानों की टीम तैनात की गई है. उन्होंने कहा कि 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं. हालांकि, समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने के कारण इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

October 28, 202609:26 IST

Cyclone Arnab LIVE: मछलीपट्टनम में तूफान का कहर, तेज हवाओं से उखड़े पेड़, सड़कें जाम

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर साफ दिखाई दे रहा है. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़कर गिर गए हैं, जिससे सड़कों पर आवाजाही बाधित हुई है. वहीं, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। तूफान के चलते स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है.

#WATCH | Andhra Pradesh: Several trees uprooted amid heavy rain and gusty winds as Cyclone Arnab impacts Machilipatnam. Roads have been blocked, and waterlogging has been witnessed in several areas. https://t.co/nj0YDnaRlL

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202609:08 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश के 7 जिलों में रेड अलर्ट, बेहद भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Cyclone Arnab Landfall LIVE: आंध्र प्रदेश में तूफान ‘अर्नब’ की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहने के बीच मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में बेहद भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज सतही हवाओं की चेतावनी दी है. IMD की वेबसाइट के मुताबिक, रेड अलर्ट वाले जिलों में श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी और एलुरु शामिल हैं.

October 28, 202608:43 IST

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश के 15 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश के 15 जिलों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें बापटला, गुंटूर, कृष्णा, एनटीआर, एलुरु, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा, पूर्वी गोदावरी, काकीनाडा, अल्लूरी, अनकापल्ली, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम और पार्वतीपुरम मान्यम शामिल हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कभी भी अचानक बाढ़ आ सकती है. प्रशासन ने लोगों को लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी होने और तेज हवाओं का असर कम होने तक घरों के अंदर रहने की सलाह दी है.

October 28, 202608:20 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश में तूफान की हर गतिविधि पर नजर, तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों से चक्रवाती तूफान अर्नब की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारी तूफान की दिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों पर उसके प्रभाव की निगरानी कर रहे हैं. राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई है.

#WATCH | Amaravati, Andhra Pradesh: According to the Andhra Pradesh State Disaster Management Authority (APSDMA), Cyclone Arnab’s movement over the past 24 hours has been closely monitored. Authorities are tracking the cyclone’s movement and its impact on coastal districts of Andhra Pradesh, with strong winds and heavy rainfall reported in several areas.

(Source: Andhra Pradesh State Disaster Management Authority)

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202608:14 IST

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा में तूफान का कहर, तेज हवाओं से उखड़े पेड़

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब का गंभीर असर देखने को मिल रहा है. जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. हवा की रफ्तार इतनी तेज है कि कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए हैं, जिससे जनजीवन और आवाजाही प्रभावित हुई है.

#WATCH | Konaseema, Andhra Pradesh: Konaseema district has been severely affected by Cyclone Arnab, with heavy winds and rainfall lashing several areas. Several trees have been uprooted and fallen due to strong winds, causing disruption in the affected areas.

(Source: I&PR Konaseema District)

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202608:14 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश तट के बेहद करीब तूफान का केंद्र, 150 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

Cyclone Arnab LIVE: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का उत्तरी हिस्सा जमीन के भीतर और आगे बढ़ गया है, जबकि तूफान का केंद्र अब भी आंध्र प्रदेश के तट के बेहद करीब बना हुआ है. सुबह 5:30 बजे जारी अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि तूफान आंध्र प्रदेश के तट के पास लगभग स्थिर है और अगले 2 से 3 घंटे तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है. बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के पास स्थित है. इसका केंद्र नरसापुर से करीब 30 किलोमीटर पूर्व, यानम से 45 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, काकीनाडा से 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और मछलीपट्टनम से 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में है. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और बापटला तथा विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण के करीब आंध्र प्रदेश और यानम तट को पार करने की संभावना है. इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है.

October 28, 202608:08 IST

Cyclone Arnab LIVE: तमिलनाडु में तीसरे दिन भी समुद्र में नहीं उतरे मछुआरे

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे के बीच लगातार तीसरे दिन मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने नहीं गए. मौसम विभाग ने तेज हवाओं और समुद्र में उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है. इसके मद्देनजर मछुआरों ने एहतियात बरतते हुए समुद्र से दूरी बनाए रखी है. खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने का काम प्रभावित हुआ है.

#WATCH | Thoothukudi, Tamil Nadu: Fishermen in Thoothukudi district did not venture into the sea for fishing for the third consecutive day due to Cyclone Arnab following a weather warning issued by the Meteorological Department over strong winds and rough sea conditions. https://t.co/p6FbGZhbCK

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202607:31 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: विशाखापत्तनम के RK बीच पर तेज हवाएं, उठ रहीं ऊंची लहरें

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित RK बीच पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर तेज हो गया है. समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं. भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तटरेखा के बेहद करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले कुछ घंटों तक जारी रहने की संभावना है. तूफान के मद्देनजर तटीय इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है.

#WATCH | Cyclone Arnab | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Strong winds, high tides witnessed at RK Beach as Cyclone Arnab intensifies.

Centre of the severe cyclonic storm is very close to the coast line and the landfall process will continue during next few hours. https://t.co/VtmrH0bqZN

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202607:28 IST

Cyclone Arnab LIVE: काकीनाडा में चक्रवात की तबाही, घरों में घुसा समुद्र का पानी

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. समुद्र का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कई परिवार संकट का सामना कर रहे हैं. चक्रवात के बाद प्रभावित इलाकों में लोग अपने घरों और सामान को हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.

#WATCH | Cyclone Arnab | Kakinada, Andhra Pradesh | Residents in the coastal areas of Kakinada struggle to cope with the devastation caused by the cyclone. Several houses damaged as seawater entered residential areas; families in distress. https://t.co/494Wj8Ml0v

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202607:20 IST

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: विशाखापत्तनम में उड़ानें निलंबित, यात्रियों को स्टेटस जांचने की सलाह

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: इंडिगो ने विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रोक दिया है. वहीं, 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे के बाद विजयवाड़ा और राजमुंदरी में भी उड़ानें निलंबित कर दी गईं. एयरलाइन के मुताबिक, उड़ानें रद्द होने के अंतिम आंकड़े अभी अस्थायी हैं. दूसरी ओर, अकासा एयर ने 28 अक्टूबर की दिल्ली-भोगापुरम और वापसी की उड़ान रद्द कर दी है, जबकि उसकी अन्य उड़ानों के सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है. चक्रवात के कारण उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है, इसलिए यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है.

October 28, 202607:20 IST

तूफान अर्नब LIVE: आंध्र-ओडिशा में तूफान का असर, कई उड़ानें रद्द

तूफान अर्नब अपडेट लाइव: चक्रवाती तूफान अर्नब के लैंडफॉल के दौरान आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज हवाओं और भारी बारिश से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. खराब मौसम के चलते एयर इंडिया ने 27 अक्टूबर को दिल्ली-विशाखापत्तनम रूट की छह उड़ानें रद्द की हैं. वहीं 28 अक्टूबर के लिए दिल्ली-विजयवाड़ा-दिल्ली रूट की उड़ानें भी रद्द की गई हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कुल 13 उड़ानें रद्द की हैं, जिनमें विशाखापत्तनम से हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा के बीच चलने वाली सेवाएं शामिल हैं. इसके अलावा वाराणसी-बैंकॉक और बैंकॉक-विशाखापत्तनम की उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं.

October 28, 202606:44 IST

तूफान अर्नब लाइव: ओडिशा में 313 रेस्क्यू टीमें तैनात, 2,037 राहत शिविर तैयार

Cyclone Arnab Landfall LIVE: तूफान अर्नब के खतरे के बीच ओडिशा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. भुवनेश्वर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और एहतियाती उपायों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि तूफान का लैंडफॉल बुधवार तड़के करीब 1:30 बजे आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शुरू हुआ. फिलहाल सिस्टम स्थिर है और इसके उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ओडिशा के मलकानगिरी पहुंचने की संभावना है. मंत्री के मुताबिक, स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग इलाकों में 313 बचाव दल तैनात किए गए हैं. इनमें ODRF की 60, NDRF की 9 और दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं की 244 टीमें शामिल हैं. सुरेश पुजारी ने बताया कि चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका वाले लोगों के लिए 2,037 राहत शिविर तैयार रखे गए हैं. जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और सभी मछली पकड़ने वाली नौकाएं तट पर लौट आई हैं. संभावित भूस्खलन को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं और कुछ सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई है. मंत्री ने कहा कि अभी तक किसी की मौत या लोगों को परेशानी होने की सूचना नहीं मिली है. उन्होंने भरोसा जताया कि तूफान के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन पूरी तरह तैयार रहेगा और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य शून्य जनहानि सुनिश्चित करना है.

#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: In the wake of Cyclone Arnab’s landfall process, Odisha’s Minister of Revenue and Disaster Management Suresh Pujari holds review meeting with senior officials to asses preparedness and precautionary measures at State Emergency Operation Centre in Bhubaneswar.

He says, “The landfall process started around 1:30 a.m. early in the morning at Kakinada and started moving towards the state of Andhra Pradesh. The last information received shows that the system is stationary now…after entering the coast of Andhra Pradesh, it will start moving towards the north and northwest and reach Malkangiri…in the meantime, it is learned that it will take a few more hours to reach Odisha, and to meet the situation effectively, we have deployed 313 response teams in different locations, including 60 ODRF teams, 9 NDRF teams, and 244 fire and emergency teams. A whopping number of 2,037 shelters are ready to accommodate persons evacuated because of the cyclonic storm…high-risk pregnant women have also been shifted…all fishing boats have returned to the shore…the process of landfall is still continuing. Once it starts moving towards Odisha, our systems will be ready for the cyclonic storm, and we will take all adequate measures to safeguard the life and property of the people. There are no casualties yet, and no reports of any inconvenience to the people so far…for potential landslides, we have taken preventive measures, and some roads have been blocked in anticipation…achieving zero casualties is our primary motto.”

— ANI (@ANI) October 28, 2026

October 28, 202606:34 IST

Cyclone Arnab Landfall LIVE: एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने उड़ानें कीं रद्द

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात के मद्देनजर एयर इंडिया ने दिल्ली-विशाखापत्तनम और दिल्ली-विजयवाड़ा रूट की उड़ानों समेत कुल छह फ्लाइट्स रद्द की हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 13 उड़ानें रद्द की हैं, जिनमें विशाखापत्तनम से हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा आने-जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. इंडिगो ने विशाखापत्तनम में सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया है, जबकि विजयवाड़ा और राजमुंदरी में भी उड़ानें निलंबित की गई हैं. अकासा एयर ने दिल्ली-भोगापुरम की उड़ान और उसकी वापसी वाली फ्लाइट रद्द कर दी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस एयरलाइन से जरूर जांच लें.

October 28, 202606:28 IST

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात के चलते उड़ानों पर असर, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में कई फ्लाइट्स रद्द

Cyclone Arnab Landfall LIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट पर है. 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा और उड़ानों के संचालन की समीक्षा की है. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है. तूफान का असर हवाई यातायात पर भी दिखने लगा है. विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि भुवनेश्वर में भी परिचालन प्रभावित होने की आशंका है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरात में किसी भी वक्त मरीजों को मुफ्त अस्पताल पहुँचाती हैं ये महिला | Free Service
Next Article 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम! पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और LPG सिलेंडर पर पड़ेगा असर, अभी करें चेक | Life Certificate for Pensioners, ITR Extension, LPG Cylinder Rates, FD Rates & New GST Norms, Important Rules Changing From November 1
HawkNews
  • Website

Related Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम! पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और LPG सिलेंडर पर पड़ेगा असर, अभी करें चेक | Life Certificate for Pensioners, ITR Extension, LPG Cylinder Rates, FD Rates & New GST Norms, Important Rules Changing From November 1

October 28, 2026

रात में किसी भी वक्त मरीजों को मुफ्त अस्पताल पहुँचाती हैं ये महिला | Free Service

October 28, 2026

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन, कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी पर हो सकता है फैसला | DA Hike Announcement Today: Expected 3% Hike to Take DA from 60% to 63%; Check Salary Increase & Arrears Calculation

October 28, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,755)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम! पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और LPG सिलेंडर पर पड़ेगा असर, अभी करें चेक | Life Certificate for Pensioners, ITR Extension, LPG Cylinder Rates, FD Rates & New GST Norms, Important Rules Changing From November 1

October 28, 2026

Cyclone Arnab Landfall Live | आंध्रपदेश से टकराया तूफान अनर्ब, हवा की रफ्तार 135KM, खूब कहर बरपा रहा साइक्लोन

October 28, 2026

रात में किसी भी वक्त मरीजों को मुफ्त अस्पताल पहुँचाती हैं ये महिला | Free Service

October 28, 2026

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन, कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी पर हो सकता है फैसला | DA Hike Announcement Today: Expected 3% Hike to Take DA from 60% to 63%; Check Salary Increase & Arrears Calculation

October 28, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम! पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और LPG सिलेंडर पर पड़ेगा असर, अभी करें चेक | Life Certificate for Pensioners, ITR Extension, LPG Cylinder Rates, FD Rates & New GST Norms, Important Rules Changing From November 1

October 28, 2026

Cyclone Arnab Landfall Live | आंध्रपदेश से टकराया तूफान अनर्ब, हवा की रफ्तार 135KM, खूब कहर बरपा रहा साइक्लोन

October 28, 2026

रात में किसी भी वक्त मरीजों को मुफ्त अस्पताल पहुँचाती हैं ये महिला | Free Service

October 28, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.