Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, November 1
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Congress Rally Live: आज CEC के खिलाफ कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली, छावनी में बदली दिल्ली, राहुल बोले- प्रोटेस्ट भी करो, खरीदारी भी
Hindi News

Congress Rally Live: आज CEC के खिलाफ कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली, छावनी में बदली दिल्ली, राहुल बोले- प्रोटेस्ट भी करो, खरीदारी भी

HawkNewsBy HawkNewsNovember 1, 2026No Comments15 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Dilli Chalo Rally Live: दिल्ली में आज सियासत का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक रामलीला मैदान में विशाल रैली करने जा रहा है. इस रैली के जरिए विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाएगा. मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर से जुड़ा है. विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर बड़ी संख्या में योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि इसका फायदा सत्तारूढ़ बीजेपी को मिल रहा है. विपक्षी दल इसे ‘वोट चोरी’ का मामला बता रहे हैं. दूसरी तरफ चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है. आयोग के मुताबिक मृत लोगों और अपने पते से दूसरी जगह जा चुके मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. बीजेपी और चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है. इस विवाद ने पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है. विपक्ष अब इस मुद्दे को संसद से निकालकर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के कई बड़े नेता रैली में शामिल होने वाले हैं. राहुल गांधी ने भी लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है. विपक्ष का दावा है कि यह सिर्फ किसी एक पार्टी का प्रदर्शन नहीं बल्कि चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही का सवाल है. इसी वजह से रैली में राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक संगठनों और नागरिक समाज से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. आयोजकों ने बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई है. कुछ नेताओं ने लाखों लोगों के जुटने का दावा किया है. हालांकि वास्तविक भीड़ कितनी होगी इसका पता रैली शुरू होने के बाद ही चलेगा. दिल्ली में इस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है और आज सबकी नजरें रामलीला मैदान पर टिकी रहेंगी.

रैली से पहले राजधानी में सुरक्षा और यातायात को लेकर भी बड़ी तैयारी की गई है. दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान और उसके आसपास निगरानी बढ़ा दी है. मैदान के भीतर और बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां भी लगाई जा रही हैं. आने-जाने के रास्तों पर बैरिकेडिंग होगी और प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की जाएगी. पुलिस की कोशिश है कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद किसी तरह की अव्यवस्था न हो. प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और शहर की सामान्य आवाजाही भी पूरी तरह ठप न पड़े. रैली के समय को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीमित रखा गया है. आयोजकों से भीड़ को संभालने और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है. इस बीच राहुल गांधी ने रैली में आने वाले लोगों से एक खास अपील भी की है. उन्होंने कहा है कि प्रदर्शन करने के साथ-साथ दिल्ली के बाजारों से खरीदारी भी करें ताकि त्योहारों के मौसम में स्थानीय दुकानदारों को फायदा हो. दरअसल व्यापारियों के संगठनों ने पहले ही चिंता जताई थी कि बड़ी रैली से चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग और चावड़ी बाजार जैसे व्यस्त कारोबारी इलाकों में जाम लग सकता है. इससे दिवाली और छठ के आसपास होने वाली बिक्री पर असर पड़ने का डर है. व्यापारियों ने नेताओं से रैली का समय या स्थान बदलने तक की अपील की थी. राहुल ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी जानबूझकर अफवाह फैला रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाजारों में परेशानी राजनीतिक प्रदर्शनों से ज्यादा सरकार की ओर से लगाए जाने वाले बैरिकेड और रास्ते बंद करने के कारण होती है. ऐसे में आज दिल्ली में एक साथ दो गतिविधियां चर्चा में रहेंगी. एक तरफ चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन होगा और दूसरी तरफ राहुल गांधी की अपील के बाद रैली में आने वाले लोगों से बाजारों में खरीदारी करने की उम्मीद भी की जा रही है. राजनीतिक विरोध और त्योहारों की खरीदारी को साथ लेकर चलने की यह अपील कारोबारियों की चिंता दूर कर पाएगी या नहीं इसका पता दिनभर चलेगा.

November 1, 202609:32 IST

Ramleela Maidan Rally Live: INDIA ब्लॉक के कई बड़े नेता हो सकते हैं शामिल

रामलीला मैदान रैली लाइव: कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक के कई प्रमुख नेताओं ने रैली में शामिल होने की बात कही है. राहुल गांधी के अलावा गठबंधन के दूसरे नेताओं की मौजूदगी पर भी नजर रहेगी. आयोजकों ने राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों और नागरिक समाज से जुड़े लोगों को भी बुलाया है. रैली के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई जाएगी.

November 1, 202609:27 IST

Dilli Chalo Rally Live: रामलीला मैदान में 250 CCTV कैमरों से निगरानी, सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी और वॉलंटियर्स तैनात

दिल्ली चलो रैली लाइव: दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सेंट्रल दिल्ली के DCP रोहित राजबीर ने बताया कि पूरे इलाके में 200 से 250 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. आयोजकों ने भी अपना कंट्रोल रूम बनाया है और पुलिस उनके साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है. रामलीला मैदान में अलग-अलग एन्क्लोजर बनाए गए हैं, जिनके भीतर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इन एन्क्लोजर के बीच बने रास्तों पर भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, ताकि पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इसके अलावा सेवा दल, सिविल डिफेंस कमेटी और स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स भी तैनात हैं. ये लोग आसपास की सड़कों पर भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद कर रहे हैं.

#WATCH | Delhi | On INDIA bloc rally today, DCP Central Rohit Rajbir says, “We have covered the entire area with 200 to 250 CCTV cameras. The organisers also have their own control room, and we are working together to ensure the security of this entire area.”

He adds, “Regarding security here at Ramlila Maidan—the organisers have set up various enclosures, and we have police personnel stationed within them. There are also pathways between these enclosures, where our police personnel are deployed to ensure the area remains secure. Furthermore, there are many volunteers present—including members of the ‘Seva Dal,’ the Civil Defence Committee, and representatives from local residents’ associations—who are assisting us. They are helping with crowd management on the surrounding roads…”

— ANI (@ANI) November 1, 2026

November 1, 202609:17 IST

Ramleela Maidan Rally Live: कांग्रेस की तैयारियों के बावजूद रामलीला मैदान में कीचड़ और जलभराव, कुर्सियां लगीं लेकिन मुश्किलें बरकरार

रामलीला मैदान रैली लाइव: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली के लिए तैयारियां की गई हैं और लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया है. मैदान में कुर्सियां लगा दी गई हैं, लेकिन कई जगहों पर अब भी कीचड़ और पानी भरा हुआ है. कांग्रेस की ओर से जलभराव हटाने की कोशिशों के बावजूद पानी पूरी तरह नहीं निकल पाया है. बारिश के कारण मॉक संसद का कार्यक्रम भी एक दिन के लिए टालना पड़ा था. इसके बावजूद मैदान में तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं. ज्यादा पानी भरने के कारण आयोजन स्थल पर अब भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

November 1, 202608:55 IST

Congress Rally Live: ‘ज्ञानू, डन ब्रो’ राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर कांग्रेस का CEC पर निशाना

कांग्रेस रैली लाइव: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली से कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने रविवार सुबह राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. यह वीडियो शनिवार को आयोजित मॉक पार्लियामेंट का है, जिसमें राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहते नजर आ रहे हैं कि वह इस पद पर ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं, जिनके आधार पर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने न रहें. उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी उनके खुलासों के बाद भी ज्ञानेश कुमार को पद पर बनाए रखती है, तो इससे पार्टी की मंशा साफ हो जाएगी. कांग्रेस ने वीडियो के साथ ‘Gyanu, It’s Over Bro’ लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा.

Gyanu, It’s Over Bro!! https://t.co/ZW300S0a9x

— Congress (@INCIndia) November 1, 2026

November 1, 202608:36 IST

Dilli Chalo Rally Live: रामलीला मैदान में पहुंचने लगे समर्थक

दिल्ली चलो रैली लाइव: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की ओर से बड़ी महारैली आयोजित की जा रही है. इस रैली के जरिए विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे. रैली को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां की गई हैं. आयोजन स्थल से सामने आए दृश्यों में कार्यक्रम की तैयारियां और जुटती हलचल दिखाई दे रही है.

VIDEO | Delhi: INDIA bloc to hold mega rally against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls at Ramlila Maidan today; visuals from the venue.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/IL9GSw9dRy

— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2026

November 1, 202608:24 IST

Ramleela Maidan Rally Live: कांग्रेस की रैली पर मंत्री सिरसा का निशाना, 1984 के सिख दंगों की याद दिलाकर किया पलटवार

रामलीला मैदान रैली लाइव: दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस की रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए लिखा, ‘हम न भूले हैं, न भूलेंगे. 1984 के वो जख्म आज भी हमारे दिलों में ताजा हैं. जिन सिख परिवारों ने अपनों को खोया और जिन घरों ने अपने चिराग खोए, उनका दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता.’ सिरसा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोगों से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन बेगुनाह सिख परिवारों को श्रद्धांजलि है. यह पदयात्रा 1 नवंबर को सुबह 10:30 बजे हरिनगर डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक निकाली जाएगी.

हम न भूले हैं, न भूलेंगे।

1984 के वो ज़ख्म आज भी हमारे दिलों में ताज़ा हैं। जिन सिख परिवारों ने अपनों को खोया, जिन घरों ने अपने चिराग खोए, उनका दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कांग्रेस की इसी क्रूर मानसिकता के खिलाफ़ इसी आवाज़ को बुलंद करने के लिए कल ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में ज़रूर शामिल हों।

यह यात्रा हमारे बेगुनाह सिख परिवारों को श्रद्धांजलि है।

1 नवंबर | सुबह 10:30 बजे

हरिनगर डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक

#लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ

— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) October 31, 2026

November 1, 202608:11 IST

Dilli Chalo Rally Live: रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

दिल्ली चलो रैली लाइव: रामलीला मैदान में रैली के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की अनुमति दी गई है. आयोजकों को तय समय का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने पेयजल और महिलाओं के लिए अलग शौचालय जैसी सुविधाओं का इंतजाम करने को भी कहा है. स्वयंसेवकों की तैनाती और रैली में आने वाली बसों की जानकारी भी पुलिस के साथ साझा करनी होगी. रात में मैदान में रुकने की अनुमति नहीं होगी.

#WATCH | Delhi: Visuals from the Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc’s mega rally today. https://t.co/B70nu2RCQV

— ANI (@ANI) November 1, 2026

November 1, 202608:10 IST

Congress Rally Live: SIR को लेकर आमने-सामने हैं विपक्ष और चुनाव आयोग

कांग्रेस रैली लाइव: विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच टकराव बना हुआ है. विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. चुनाव आयोग का कहना है कि सूची को अपडेट करने के लिए मृत और दूसरी जगह जा चुके लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं. आयोग और बीजेपी ने वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया है. INDIA ब्लॉक इसी विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

November 1, 202608:10 IST

Dilli Chalo Rally Live: राहुल ने बीजेपी पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया

दिल्ली चलो रैली लाइव: व्यापारियों की चिंता पर राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर दुकानदारों के बीच डर फैलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बाजारों में आवाजाही बाधित होने की वजह सरकार की ओर से लगाए जाने वाले बैरिकेड और रास्ते बंद करना है. राहुल के मुताबिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन और व्यापारिक गतिविधियां एक साथ चल सकती हैं. उन्होंने लोगों से स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की अपील दोहराई.

November 1, 202608:10 IST

Ramleela Maidan Rally Live: व्यापारियों को जाम और कारोबार प्रभावित होने की चिंता

रामलीला मैदान रैली लाइव: चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी सीटीआई ने रैली के समय और स्थान को लेकर पहले आपत्ति जताई थी. संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में बसें और निजी वाहन आने से पुरानी दिल्ली के बाजारों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है. चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग और चावड़ी बाजार जैसे कारोबारी इलाकों में जाम और बिक्री घटने की आशंका जताई गई थी. व्यापारियों ने रैली को किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करने या तारीख बदलने की मांग की थी.

November 1, 202608:09 IST

Congress Rally Live: राहुल बोले- प्रदर्शन भी करो और थोड़ी खरीदारी भी

कांग्रेस रैली लाइव: राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘प्रदर्शन कीजिए. मार्च और रैली कीजिए. साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए ताकि व्यापारियों को फायदा हो सके. मैं जानता हूं कि व्यापारियों को रैली से नुकसान नहीं होगा. बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है. लेकिन दोनों काम करते हैं. कल मार्च होगा और रैली भी होगी. साथ ही लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों से सामान खरीदेंगे. आप सबको बहुत-बहुत प्यार. शुभ दिवाली. जय हिंद.’

November 1, 202608:08 IST

Dilli Chalo Rally Live: राहुल गांधी की व्यापारियों से खास अपील

दिल्ली चलो रैली लाइव: राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर रैली में शामिल होने दिल्ली आ रहे लोगों से स्थानीय दुकानदारों की मदद करने की अपील की. उन्होंने लिखा, “नमस्कार. कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ और भाई दूज का समय है. मैं चाहता हूं कि जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं वे यहां के व्यापारियों की मदद करें.”

November 1, 202607:52 IST

Ramleela Maidan Rally Live: आठ में से तीन गेट आम लोगों के लिए खुलेंगे

रामलीला मैदान रैली लाइव: रामलीला मैदान के कुल आठ गेट में से आम लोगों के प्रवेश के लिए सिर्फ तीन गेट खोले जाएंगे. वीआईपी आवाजाही के लिए अलग गेट रहेगा. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए भी अलग प्रवेश व्यवस्था होगी. मैदान में दाखिल होने से पहले लोगों की दो स्तर पर तलाशी ली जाएगी. बैगेज स्क्रीनिंग और मेटल डिटेक्टर के जरिए जांच की जाएगी.

November 1, 202607:45 IST

Congress Rally Live: 30 से 40 हजार लोगों के पहुंचने का पुलिस का अनुमान

कांग्रेस रैली लाइव: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रामलीला मैदान में खाली जगह होने पर करीब 45 से 50 हजार लोग आ सकते हैं. लेकिन रैली के दौरान कुर्सियां, घेराबंदी और आने-जाने के तय रास्ते बनाए जाएंगे. इसलिए पुलिस का अनुमान है कि करीब 30 से 40 हजार लोग मैदान में जुट सकते हैं. आयोजकों और नेताओं की ओर से इससे कहीं बड़ी भीड़ आने का दावा किया गया है.

November 1, 202607:30 IST

Dilli Chalo Rally Live: 200 से ज्यादा CCTV कैमरों से होगी निगरानी

दिल्ली चलो रैली लाइव: रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इनकी मदद से भीड़ की आवाजाही और प्रवेश तथा निकास द्वारों पर नजर रखी जाएगी. पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों से लैस होंगे. मैदान में ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी. इसके लिए एक अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से सुरक्षा व्यवस्था का समन्वय होगा.

November 1, 202607:29 IST

Ramleela Maidan Rally Live: 14 जोन में बांटा गया रामलीला मैदान

रामलीला मैदान रैली लाइव: रैली स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से 14 जोन में बांटा गया है. प्रत्येक जोन की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त यानी एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे. दो जोन की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी. इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी पूरे आयोजन पर नजर रखेंगे. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंगा-रोधी वाहन और दूसरे निगरानी उपकरण भी तैयार रहेंगे.

November 1, 202607:28 IST

Congress Rally Live: पुलिस आयुक्त ने खुद किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

कांग्रेस रैली लाइव: दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिंटो रोड और रामलीला मैदान का दौरा किया. निरीक्षण में विशेष आयुक्त और संयुक्त आयुक्त के अलावा मध्य तथा नई दिल्ली जिलों के पुलिस उपायुक्त भी शामिल हुए. अधिकारियों ने रैली के रास्ते और मैदान के आसपास सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की.

November 1, 202607:27 IST

Dilli Chalo Rally Live: दिल्ली में CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ी

दिल्ली चलो रैली लाइव: दिल्ली में पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बुलाई गई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 270 कंपनियों की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है. अब ये कंपनियां 16 नवंबर तक राजधानी में तैनात रहेंगी. यह तीसरी बार है जब इनकी तैनाती की अवधि बढ़ाई गई है.

November 1, 202607:26 IST

Ramleela Maidan Rally Live: 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और CAPF की कंपनियां रहेंगी तैनात

रामलीला मैदान रैली लाइव: अधिकारियों के मुताबिक रैली के दौरान दिल्ली पुलिस के 4,000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे. इनके साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां भी मौजूद रहेंगी. सुरक्षा व्यवस्था केवल रामलीला मैदान तक सीमित नहीं होगी. मिंटो ब्रिज से लेकर आयोजन स्थल तक रैली के रास्ते पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा.

November 1, 202607:26 IST

Congress Rally Live: दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान को सुरक्षा घेरे में लिया

कांग्रेस रैली लाइव: दिल्ली पुलिस ने रैली से पहले रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मैदान में प्रवेश और निकास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की जा रही है. पुलिसकर्मियों को भीड़ के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो चुकी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRamlila Maidan Rally LIVE: विपक्ष की महारैली आज, दिल्ली में 4,000 पुलिसकर्मी तैनात,हर डिटेल | ramlila maidan Rally live Update India Bloc SIR gyanesh Kumar Rahul Gandhi vote chori congress BJP
HawkNews
  • Website

Related Posts

Ramlila Maidan Rally LIVE: विपक्ष की महारैली आज, दिल्ली में 4,000 पुलिसकर्मी तैनात,हर डिटेल | ramlila maidan Rally live Update India Bloc SIR gyanesh Kumar Rahul Gandhi vote chori congress BJP

November 1, 2026

बर्खास्‍त पुलिसवाला बना डकैत, SBI में बंदूक की नोंक पर डाला डाका – Jalgaon SBI daylight robbery case Dismissed police sub inspector prime suspect

November 1, 2026

60 की उम्र में क्या तीसरी शादी करेंगे Shehzad Khan? आमिर खान के नए रिश्ते पर कही ऐसी बात, ‘मेरे पास2 ऑप्शन’ | shehzad khan marriage for third time at 60 age commented on aamir khan new relationship

November 1, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,845)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Congress Rally Live: आज CEC के खिलाफ कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली, छावनी में बदली दिल्ली, राहुल बोले- प्रोटेस्ट भी करो, खरीदारी भी

November 1, 2026

Ramlila Maidan Rally LIVE: विपक्ष की महारैली आज, दिल्ली में 4,000 पुलिसकर्मी तैनात,हर डिटेल | ramlila maidan Rally live Update India Bloc SIR gyanesh Kumar Rahul Gandhi vote chori congress BJP

November 1, 2026

बर्खास्‍त पुलिसवाला बना डकैत, SBI में बंदूक की नोंक पर डाला डाका – Jalgaon SBI daylight robbery case Dismissed police sub inspector prime suspect

November 1, 2026

60 की उम्र में क्या तीसरी शादी करेंगे Shehzad Khan? आमिर खान के नए रिश्ते पर कही ऐसी बात, ‘मेरे पास2 ऑप्शन’ | shehzad khan marriage for third time at 60 age commented on aamir khan new relationship

November 1, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Congress Rally Live: आज CEC के खिलाफ कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली, छावनी में बदली दिल्ली, राहुल बोले- प्रोटेस्ट भी करो, खरीदारी भी

November 1, 2026

Ramlila Maidan Rally LIVE: विपक्ष की महारैली आज, दिल्ली में 4,000 पुलिसकर्मी तैनात,हर डिटेल | ramlila maidan Rally live Update India Bloc SIR gyanesh Kumar Rahul Gandhi vote chori congress BJP

November 1, 2026

बर्खास्‍त पुलिसवाला बना डकैत, SBI में बंदूक की नोंक पर डाला डाका – Jalgaon SBI daylight robbery case Dismissed police sub inspector prime suspect

November 1, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.