Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Chidamabar on Operation Blue Star: पी. चिदंबरम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलत बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने इसकी कीमत जान देकर चुकाई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह फैसला अकेले तत्कालीन प्रधानमंत्री का नहीं था, बल्कि संयुक्त निर्णय का नतीजा था. उन्होंने पंजाब में खालिस्तान की मांग खत्म होने की भी बात कही.
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलत करार दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक बार फिर पार्टी को असहज करने वाला बयान दे दिया है. ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलत करार दिया है. पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकियों को निकालने के लिए की गई सैन्य कार्रवाई एक ‘गलत तरीका’ था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उस गलती की कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी.’
‘अकेले इंदिरा गांधी का फैसला नहीं था ऑपरेशन ब्लू स्टार’
हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह फैसला केवल इंदिरा गांधी का नहीं था, बल्कि सेना, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सिविल सर्विस… सभी की संयुक्त निर्णय प्रक्रिया का नतीजा था. उन्होंने सवाल करते हुए कहा, ‘क्या आप इसे सिर्फ इंदिरा गांधी पर दोष मढ़ेंगे?’
‘मुंबई हमलों पर कांग्रेस की कैसे कराई फजीहत’
इससे पहले पी चिदंबरम ने दावा किया था कि यूपीए सरकार ने अमेरिका के दबाव के कारण मुंबई अटैक के बाद पाकिस्तान पर जवाबी एक्शन नहीं लिया था. उन्होंने बताया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद यूपीए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और खासकर अमेरिका और विदेश मंत्रालय की सलाह के कारण पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं की. चिदंबरम ने यह भी कहा कि उनके मन में ‘बदले की कार्रवाई’ का विचार जरूर आया था मगर सरकार ने सैन्य कदम न उठाने का फैसला किया.
चिदंबरम के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा था. यहां तक कि पीएम मोदी ने भी पिछले हफ्ते मुंबई में जनसभा को संबोधित करते हुए चिदंबरम के इस बयान के सहारे कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया.
‘खालिस्तान की मांग अब खत्म’
इस बातचीत के दौरान चिदंबरम ने पंजाब की मौजूदा स्थिति पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आज पंजाब की ‘असल समस्या आर्थिक है, न कि अलगाववाद.’
उन्होंने कहा, ‘मेरे पंजाब दौरों से यह स्पष्ट हुआ है कि खालिस्तान या अलगाव की राजनीतिक मांग अब लगभग खत्म हो चुकी है. आज पंजाब की सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक स्थिति है… अधिकांश अवैध प्रवासी भी पंजाब से ही हैं.’
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

