एक करोड़ का इनामी था चलपति
चलपति पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। वह नक्सलियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य था और उसे देश के सबसे ख़तरनाक नक्सली कमांडरों में गिना जाता था। चलपति छत्तीसगढ़ और इसके आसपास हुए कई बड़े हमलों में शामिल रहा है। कई हमलों का वह मास्टरमाइंड भी रहा है। इससे पता चलता है कि वह कितना खूंखार था।
मौके से मिले हैं कई हथियार
सुरक्षाबलों को कई हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें SLR रायफल जैसे आधुनिक हथियार भी शामिल हैं। गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि अभी तक 16 से ज़्यादा नक्सलियों के शव मिले हैं।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे नक्सलवाद के ख़िलाफ़ एक बड़ी कामयाबी बताया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है CRPF, SOG ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 (बाद में संख्या बढ़कर 16 हो गई) नक्सलियों को मार गिराया।

