Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » CBSE Re Evaluation LIVE: सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक्‍टिव, अब कम फीस में होगी कॉपियों की जांच
Hindi News

CBSE Re Evaluation LIVE: सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक्‍टिव, अब कम फीस में होगी कॉपियों की जांच

HawkNewsBy HawkNewsJune 2, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट के बाद अपने अंकों को लेकर परेशान लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार वेरिफ‍िकेशन ऑफ मार्क्‍स (Verification of Marks)और री इवैल्‍यूएशन पोर्टल (Re-evaluation Portal) खोल दिया है. अब छात्र अपने अंकों के सत्यापन और आंसर शीट की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदन की प्रक्रिया 6 जून 2026 तक जारी रहेगी. ऐसे में जिन छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी में किसी तरह की गलती हुई है वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

CBSE ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वेरिफ‍िकेशन और री इवैल्‍यूएशन पोर्टल अब लाइव हो चुका है. बोर्ड ने छात्रों से आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया समझने के लिए वीडियो देखने की अपील भी की है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी गलती न हो.बोर्ड के अनुसार छात्र पोर्टल पर लॉगिन कर आसानी से मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस साल CBSE ने पहली बार बड़े पैमाने पर On Screen Marking (OSM) सिस्टम लागू किया था. इस व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल माध्यम से की गई हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. कुछ छात्रों ने अपेक्षा से कम अंक मिलने की शिकायत की, जबकि कुछ ने स्कैन कॉपी में धुंधली तस्वीरें, उत्तर गायब होने और मूल्यांकन में गड़बड़ी जैसे आरोप लगाए.यही वजह रही कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने के लिए आवेदन किया.

OSM को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने की मांग की. बोर्ड को चार लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. छात्रों का कहना था कि वे अपनी कॉपी खुद देखकर यह समझना चाहते हैं कि कहीं मूल्यांकन में कोई त्रुटि तो नहीं हुई.

CBSE Re Evaluation LIVE: दोबारा जांच कराने की मांग

CBSE Re Evaluation LIVE: याचिका में यह भी मांग की गई है कि प्रभावित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा मैनुअल जांच कराई जाए ताकि किसी भी प्रकार की मूल्यांकन संबंधी गलती को सुधारा जा सके.

CBSE Re Evaluation LIVE: स्वतंत्र जांच और मैनुअल री-चेकिंग की मांग

CBSE Re Evaluation LIVE:मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ की ओर से दाखिल इस याचिका में OSM सिस्टम की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. साथ ही उन छात्रों को राहत देने की भी अपील की गई है जिन्हें मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित त्रुटियों की वजह से नुकसान हुआ है.

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE OSM विवाद पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर जारी विवाद अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की है. छात्र संगठन का आरोप है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां और खामियां सामने आई हैं जिससे हजारों छात्रों के परिणाम प्रभावित हुए हैं.

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE ने छात्रों से की अपील

CBSE Re Evaluation LIVE: OSM विवाद के बीच शुरू हुई इस प्रक्रिया पर लाखों छात्रों की नजर बनी हुई है. रिजल्ट के बाद मूल्यांकन को लेकर कई सवाल उठे थे.CBSE ने छात्रों से आवेदन करने से पहले आधिकारिक वीडियो देखकर पूरी प्रक्रिया समझने की अपील की है.

CBSE Re Evaluation LIVE: क्‍या कहते हैं स्‍टूडेंट?

CBSE Re Evaluation LIVE: छात्रा पलक अग्रवाल का कहना है कि वो सुबह से कई बार पोर्टल पर लॉगिन करने की कोशिश कर चुकी हैं लेकिन हर बार कैप्चा भरने के बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती और Failed का संदेश दिखाई देता है.

CBSE Re Evaluation LIVE: क्‍या आ रही है दिक्‍कतें?

CBSE Re Evaluation LIVE: छात्रों का कहना है कि रोल नंबर डालकर लॉगिन करने की कोशिश करने पर कभी कैप्चा दिखाई नहीं देता तो कभी कैप्चा भरने के बाद स्क्रीन पर Failed का संदेश आ जाता है. कई छात्र सुबह से लगातार पोर्टल एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलतापूर्वक लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं.

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE का पोर्टल खुला, लेकिन छात्रों की मुश्किलें बरकरार

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE ने तीन बार तारीख बढ़ाने के बाद आखिरकार आज मंगलवार सुबह पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए पोर्टल खोल दिया हालांकि पोर्टल शुरू होने के कुछ ही समय बाद छात्रों और अभिभावकों ने फिर से तकनीकी समस्याओं की शिकायतें करनी शुरू कर दीं.

CBSE Re Evaluation LIVE: कब तक कर सकेंगे आवेदन?

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए मार्क्‍स वेरिफ‍िकेशन और री इवैल्‍यूएशन पोर्टल आधिकारिक तौर पर लाइव कर दिया है. छात्र अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि री-इवैल्युएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून 2026 है.

CBSE Re Evaluation LIVE: आधार क्‍यों किया गया अनिवार्य?

CBSE Re Evaluation LIVE:सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से आधार वेरिफिकेशन फीचर को शामिल किया गया है. जिन बच्चों के पास आधार नहीं है उनके लिए वैकल्पिक रूप से पिता, माता या अभिभावक के आधार डिटेल्स का उपयोग किया जा सकता है. इस स्थिति में आधार नंबर, जन्म तिथि और लिंग और उम्र जैसी व्यक्ति का होना चाहिए जिसके आधार नंबर का उपयोग किया जा रहा है.

CBSE Re Evaluation LIVE:रीइवैल्यूएशन के लिए आधार नंबर अनिवार्य

CBSE Re Evaluation LIVE: सीबीएसई ने 12वीं की आंसरशीट की रीइवैल्यूएशन वेरिफिकेशन के लिए रीइवैल्यूएशन पोर्टल postresult.cbseit.in/pvr खोल दिया गया है लेकिन इस बार इस प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है.अब इसके लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है इसका मतलब यह है कि अब कोई छात्र अपनी आंसरशीट रीइवैल्यूएशन कराना चाहता है तो उसे अपना आधार नंबर डालकर वेरिफिकेशन करना होगा.

CBSE Re Evaluation LIVE: छात्रों को बोर्ड ने दी सलाह

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE ने छात्रों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड की ओर से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारी और अफवाहों से बचें.बोर्ड का कहना है कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं. ऐसे में जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर कोई शंका है उनके पास अब कम फीस में अपनी कॉपी की दोबारा जांच कराने का अवसर है.

CBSE Re Evaluation LIVE:सीबीएसई ने भेजा था सम्‍मन

CBSE Re Evaluation LIVE:सीबीएसई में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के बाद संसदीय समिति ने शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और सीबीएसई के चीफ को सम्मन जारी किया था. समिति ने दोनों को एनआरआरटी और ओएसएम सिस्टम के रिव्यू के लिए 2 जून की तारीख दी थी.

CBSE Re Evaluation LIVE: ओएसएम सिस्‍टम का रिव्‍यू आज

CBSE Re Evaluation LIVE: सीबीएसई में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के बाद संसदीय समिति ने शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और सीबीएसई के चीफ को सम्मन जारी किया था. समिति ने दोनों को एनआरआरटी और ओएसएम सिस्टम के रिव्यू के लिए 2 जून की तारीख दी थी.

CBSE Re Evaluation LIVE: री-इवैल्युएशन के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE ने साफ कर दिया है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद तीनों स्थितियां संभव हैं. छात्र के अंक बढ़ सकते हैं.घट सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं.बोर्ड ने कहा है कि समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो अंक तय होंगे वही अंतिम माने जाएंगे.

CBSE Re Evaluation LIVE: कौन कर सकता है आवेदन?

CBSE Re Evaluation LIVE:यदि किसी तरह की गड़बड़ी दिखाई देती है तो छात्र पहले वेरिफ‍िकेशन ऑफ मार्क्‍स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद संबंधित प्रश्नों के लिए री इवैल्‍यूएशन का विकल्प चुन सकते हैं.

CBSE Re Evaluation LIVE:आवेदन करने से पहले कॉपी को ध्यान से जांचें

CBSE Re Evaluation LIVE: री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सबसे पहले अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करनी होगी.इसके बाद उन्हें यह देखना होगा कि कहीं कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं रह गया.अंकों के जोड़ में कोई गलती तो नहीं है कोई पेज छूटा तो नहीं है या मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि तो नहीं हुई.

CBSE Re Evaluation LIVE: नंबर बढ़े तो फीस भी वापस मिलेगी

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE ने इस बार एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है. बोर्ड ने कहा है कि यदि री-इवैल्युएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे ली गई री-इवैल्युएशन फीस वापस कर दी जाएगी.इससे उन छात्रों को भी राहत मिलेगी जो आर्थिक कारणों से पहले री-इवैल्युएशन नहीं करा पाते थे.

CBSE Re Evaluation LIVE:मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस 100 रुपये

CBSE Re Evaluation LIVE: इसी तरह सीबीएसई 12वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस अब 100 रुपये प्रति विषय कर दी गई है, जबकि पहले इसके लिए 500 रुपये देने होते थे.सबसे बड़ी राहत री-इवैल्युएशन फीस में मिली है. अब छात्रों को प्रति प्रश्न सिर्फ 25 रुपये देने होंगे जबकि पहले यह शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न था.

CBSE Re Evaluation LIVE: फीस में भारी कटौती, छात्रों को मिली राहत

CBSE Re Evaluation LIVE: छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों को देखते हुए CBSE ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी बड़ी कमी की है.अब छात्रों को उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए केवल 100 रुपये प्रति विषय देने होंगे. पहले इसके लिए 700 रुपये देने पड़ते थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article1,200 सूखे बोरवेल को एक अधिकारी ने बना दिया Rain Harvesting System
HawkNews
  • Website

Related Posts

1,200 सूखे बोरवेल को एक अधिकारी ने बना दिया Rain Harvesting System

June 2, 2026

Pakistan Crisis: तेल की किल्लत के चलते कराची में मंगाई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशनों से ही गुल हुई बत्ती | Pakistan Crisis-karachi-electric-buses-service-suspend-after-charging-station-blackout news hindi

June 2, 2026

राबड़ी आवास विवाद के बीच नीतीश कुमार से मिलीं लेशी सिंह, एक बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, दिया क्लियर मैसेज

June 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,291)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

CBSE Re Evaluation LIVE: सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक्‍टिव, अब कम फीस में होगी कॉपियों की जांच

June 2, 2026

1,200 सूखे बोरवेल को एक अधिकारी ने बना दिया Rain Harvesting System

June 2, 2026

Pakistan Crisis: तेल की किल्लत के चलते कराची में मंगाई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशनों से ही गुल हुई बत्ती | Pakistan Crisis-karachi-electric-buses-service-suspend-after-charging-station-blackout news hindi

June 2, 2026

राबड़ी आवास विवाद के बीच नीतीश कुमार से मिलीं लेशी सिंह, एक बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, दिया क्लियर मैसेज

June 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

CBSE Re Evaluation LIVE: सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक्‍टिव, अब कम फीस में होगी कॉपियों की जांच

June 2, 2026

1,200 सूखे बोरवेल को एक अधिकारी ने बना दिया Rain Harvesting System

June 2, 2026

Pakistan Crisis: तेल की किल्लत के चलते कराची में मंगाई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशनों से ही गुल हुई बत्ती | Pakistan Crisis-karachi-electric-buses-service-suspend-after-charging-station-blackout news hindi

June 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.