Last Updated:
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. जानिए सीबीएसई 12वीं के नतीजे कब आएंगे, स्कोरकार्ड कैसे चेक करें और क्या इस बार टॉपर लिस्ट जारी होगी या नहीं.

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है
नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026). सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई थीं. सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले 18.5 लाख स्टूडेंट्स की नजरें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की उम्मीद है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के आधार पर देश की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. सीबीएसई बोर्ड की कॉपी चेक करने के लिए ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम’ का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नतीजों में सटीकता की उम्मीद है.
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं. सीबीएसई बोर्ड का पिछला रिकॉर्ड देखें तो परीक्षाएं खत्म होने के 20 से 25 दिनों के अंदर नतीजे आ जाते हैं. इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल 2026 तक घोषित होने की संभावना है.
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद नीचे बताए गए माध्यमों से स्कोरकार्ड देख पाएंगे:
- वेबसाइट: सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट करें.
- लॉगिन क्रेडेंशियल: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स एंटर करें.
- डिजिटल मार्कशीट: DigiLocker और UMANG App पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी.
क्या सीबीएसई 12वीं टॉपर लिस्ट आएगी?
सीबीएसई ने साल 2020 से आधिकारिक तौर पर टॉपर लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है. बोर्ड का उद्देश्य स्टूडेंट्स के बीच नंबरों की होड़ और मानसिक तनाव को कम करना है. बोर्ड प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी (Division) की जानकारी भी नहीं देता है. हालांकि, हर विषय में टॉप 0.1% अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को ‘मेरिट सर्टिफिकेट’ देकर सम्मानित किया जाता है.
सीबीएसई 12वीं पासिंग क्राइटेरिया और नियम
सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है. अगर कोई स्टूडेंट एक विषय में पिछड़ जाता है तो उसे जुलाई में होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. इससे रिजल्ट में इंप्रूवमेंट होगा और फेल का ठप्पा लगने से बच जाएंगे.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

