Last Updated:
सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की मदद से लखविंदर कुमार को अमेरिका से डिपोर्ट कर हरियाणा पुलिस को सौंपा. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है.
गैंगस्टर लखविंदर कुमार पर कई मामले दर्ज हैं. (फाइल फोटो)नई दिल्ली. सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की मदद से कुख्यात अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से वापस लाने में बड़ी सफलता हासिल की है. लखविंदर कुमार हरियाणा पुलिस को कई मामलों में वांछित था, जिसमें रंगदारी, धमकाना, गैर कानूनी हथियार रखना और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है.
हरियाणा पुलिस की मांग पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. इसके बाद उसे अमेरिका से डिपोर्ट किया गया और 25 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारते ही हरियाणा पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगोड़ों पर नजर रखने के लिए इंटरपोल के ज़रिए कार्रवाई करती है. पिछले कुछ सालों में इंटरपोल की मदद से 130 से ज्यादा अपराधियों को वापस भारत लाया जा चुका है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग उत्तर भारत का एक कुख्यात आपराधिक गिरोह है, जिसकी गतिविधियां मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फैली हुई हैं. लॉरेंस बिश्नोई मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला है. लॉरेंस ने छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया में कदम रखा था और जल्द ही वह एक संगठित गैंग का सरगना बन गया.
इस गिरोह के खिलाफ हत्या, सुपारी किलिंग, रंगदारी, तस्करी, हथियारों की अवैध सप्लाई और धमकी जैसे अनेक संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. लॉरेंस बिश्नोई को पहली बार व्यापक चर्चा तब मिली जब पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसके नाम का उल्लेख सामने आया. हालांकि वह उस समय जेल में बंद था, फिर भी जांच एजेंसियों का मानना है कि उसने हत्या की साजिश जेल के भीतर से ही रची थी.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क अत्यंत संगठित माना जाता है. इसके सदस्य अलग-अलग राज्यों में फैले हैं और गैंग की गतिविधियां ऑनलाइन माध्यमों तथा सोशल मीडिया के जरिए भी संचालित की जाती हैं. इस गिरोह का संबंध कनाडा में बैठे अपराधी गोल्डी बराड़ और कई अंतरराष्ट्रीय अपराधी नेटवर्कों से भी जोड़ा जाता है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

