तेजी से हो रहा कर्नाक ब्रिज का निर्माण
दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन और पी डी मेलो रोड को जोड़ने वाले 154 वर्ष पुराने कर्नाक ब्रिज का निर्माण तेजी से हो रहा है। बीएमसी ने इस ब्रिज के अंतर्गत रेलवे लाइन पर गर्डर का काम पूरा कर लिया है। गर्डर पर रोड का काम अप्रोच रोड सहित अन्य काम तेजी से किए जा रहे हैं। कर्नाक ब्रिज दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ( सीएसएमटी) और मोहम्मद अली रोड, सैंडहर्स्ट रोड और मस्जिद बंदर एरिया में रहने वाले लोगों की आवाजाही का प्रमुख माध्यम है। ब्रिज के ईस्ट और वेस्ट अप्रोच रोड के लिए पाइल फाउंडेशन, कनेक्टिंग रोड, लोड टेस्टिंग का कार्य पूरा करने के लिए योजना बनाई गई है। बीएमसी ने इस ब्रिज को 10 जून तक आवागमन के लिए खोलने की योजना बनाई है।
अंधेरी पश्चिम और पूर्व को जोड़ता है गोखले ब्रिज
बीएमसी ने अंधेरी स्थित गोखले ब्रिज के दूसरे हिस्से को 10 अप्रैल को आवाजाही के लिए खोलने की योजना बनाई है। यह ब्रिज अंधेरी पश्चिम और पूर्व को जोड़ता है। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पूर्वी हिस्से में जमीन से 14 से 15 मीटर की ऊंचाई पर दक्षिणी लोहे के गर्डर लगाने का काम पूरा हो चुका है। बांगर ने बताया कि ब्रिज का ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। ब्रिज में क्रैश बैरियर, डामरीकरण, सरफेसिंग, अप्रोच रोड कार्य, स्ट्रीट लाइट, दोनों फुटपाथ की पेंटिंग जैसे विभिन्न कार्य पूरे किए जा रहे हैं।
विक्रोली ब्रिज से घाटकोपर और विद्याविहार वालों को भी मिलेगी राहत
इस साल 31 मई तक विक्रोली कनेक्टिविटी ब्रिज को खोलने की तैयारी है। इसके खुलने से विक्रोली पूर्व और पश्चिम के साथ घाटकोपर और विद्याविहार के लोगों को को भी लाभ मिलेगा। 10 साल पहले लेवल-क्रॉसिंग गेट बंद होने के बाद से विक्रोली में पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी एक बड़ा मुद्दा रहा है। मई 2018 में पुल के लिए कार्य आदेश जारी किया गया था। इस ब्रिज का काम पूरा करने के लिए जून 2024 का डेट रखा गया था है। लेकिन काम में देरी की वजह से यह ब्रिज मई के आखिरी में खुलने की उम्मीद है।
सायन और महालक्ष्मी ब्रिज का काम जारी
सायन ब्रिज और महालक्ष्मी स्थित केबल ब्रिज वर्ष 2026 में आवागमन के लिए उपलब्ध हो सकता है। महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास डॉ. ई. मोसेस रोड पर एक फ्लाईओवर और केशवराव खाडये रोड पर एक केबल-स्टेड फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है। यह ब्रिज बीएमसी ने 31 अक्टूबर 2026 तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है। अभिजीत बांगर ने बताया कि सायन ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है, यदि रेलवे अपना काम 31 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक पूरा कर दे, तो हम 31 मई 2026 तक इस ब्रिज को आवागमन के लिए खोल देंगे। यदि रेलवे के काम में देरी हुई तो फिर ब्रिज की डेडलाइन आगे बढ़ जाएगी।

