दूसरे जेट भी बेड़े में चाहता है कनाडा
ब्लेयर ने कहा है कि कनाडा के हितों और देश की रक्षा के लिए सबसे अच्छा क्या है, इस पर वह सेना के साथ बातचीत कर रहे हैं। ब्लेयर ने कहा, ‘हमारी वायु सेना ने F-35 को अपनी जरूरत के हिसाब से सही विमान बताया था लेकिन हम दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि क्या हमें सभी लड़ाकू विमान F-35 ही चाहिए या फिर कुछ दूसरे विमान भी होने चाहिए।’
ब्लेयर ने संकेत दिया कि पहले कुछ F-35 विमान स्वीकार किए जा सकते हैं और बाकी के लिए यूरोपीय निर्माताओं की ओर रुख किया जा सकता है। ब्लेयर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री कार्नी ने मुझे तमाम विकल्पों पर विचार करने और दूसरे स्रोतों से बातचीत करने के लिए कहा है। हम ऐसे विमानों के लिए देख रहे हैं, जिनको हमारे एक्सपर्ट कनाडा में ही बनाएं।’ F-35 जेट का रखरखाव, ओवरहाल और सॉफ्टवेयर अपग्रेड अमेरिका में ही होता है।
अरबों डॉलर की है डील
अमेरिका और कनाडा के बीच F-35 लड़ाकू विमानों की डील 19 अरब डॉलर की है। कनाडा सरकार ने जून 2023 में अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ 88 F-35 जेट खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट किया था। कनाडा अगर खरीद पूरी नहीं करता है तो उसको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने में उसे कितना नुकसान होगा, यह स्पष्ट नहीं है। कनाडा ऐसा फैसला लेता है तो यह अमेरिका के लिए झटका होगा। कनाडा के अलावा जर्मनी और पुर्तगाल भी F-35 डील तोड़ने का इशारा कर चुके हैं।

