Last Updated:
Lawrence Bishnoi News: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया है. लेकिन भारत का आरोप है कि खालिस्तानी चरमपंथियों जैसे गुरपंत सिंह पन्नू और SFJ संगठन के खिलाफ भारत की चिंताओं को वह नजरअंदाज करता रहा है. ऐसे में सवाल है कि वह इनके खिलाफ एक्शन कब लेगा?
कनाडा ने बिश्नोई को आतंकवादी करार दिया है. लेकिन सवाल यह है कि वह पन्नू पर कार्रवाई कब करेगा.भारत को कनाडा से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
कनाडा को सौंपे गए भारतीय डोजियरों में क्या था?
- न्यूज18 को मिली जानकारी के मुताबिक डोजियरों में ये सबूत थे.
- गुरपतवंत सिंह पन्नू और SFJ की रेडिकलाइजेशन, ऑनलाइन प्रोपगैंडा और विदेशी फंडिंग कैंपेन पर सबूत.
- कनाडा में मौजूद सेल्स जो BKI के लिए पंजाब में हमलों के लिए भर्ती, फाइनेंसिंग और हथियार खरीद का समर्थन कर रहे हैं.
- खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) और अर्श दल्ला के लिंक्स- पंजाब में लक्षित हत्याओं से जुड़े हैंडलर्स जो कनाडा से संचालित हो रहे हैं.
- कनाडा-आधारित चरमपंथियों द्वारा भारतीय राजनयिकों और डायस्पोरा लीडर्स को धमकियां, जिसमें वीडियो सबूत और वित्तीय ट्रेल्स शामिल हैं.
दिखावा कर रहा कनाडा
कनाडा के पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर गैरी अनंदासंगारे ने घोषणा की कि बिश्नोई गैंग हत्या, गोलीबारी, आगजनी और वसूली से डर का माहौल बनाता है. यह गैंग कनाडा के सिख समुदायों को निशाना बना रहा है. कंजर्वेटिव लीडर पियरे पॉइलिव्रे और प्रांतों के मुख्यमंत्री डेविड एबी व डेनियल स्मिथ ने भी इस घोषणा की मांग की थी. लेकिन भारत का मानना है कि यह सच्ची कार्रवाई नहीं, बल्कि राजनीतिक दिखावा है. इससे कनाडा की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें

