SDO ने कागजात की मांग पर ड्राइवर को मारा थप्पड़
बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान एसडीओ राकेश कुमार ने एक बालू से लदे ट्रक को देखा और उसे रोक कर ड्राइवर से कागजात मांगे। इसी बीच बहस बढ़ गई और एसडीओ ने गुस्से में आकर ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।
SDO की सफाई- ड्राइवर ने की बदतमीजी
वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओ राकेश कुमार ने अपनी ओर से सफाई दी। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने उत्तर प्रदेश के तीन चालान दिखाए थे, लेकिन वह नेशनल हाईवे छोड़कर ग्रामीण सड़क से बालू लदा ट्रक लेकर जा रहा था, जिससे सड़क को नुकसान हो रहा था। एसडीओ का आरोप है कि जब उन्होंने कागजात मांगे, तो ड्राइवर ने बदतमीजी की, जिससे नाराज होकर उन्होंने उसे ‘डराने के लिए’ थप्पड़ मारा।
बक्सर: ट्रक के कागत दिखाने को लेकर हुई बहस के दौरान SDO राकेश कुमार ने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान डीएम अंशुल अग्रवाल भी मौजूद थे।#NBTBihar #BuxarNews #Buxar pic.twitter.com/3QUOyWJIqi
— NBT Bihar (@NBTBihar) May 18, 2025
मामले पर क्या कहना है ट्रक ड्राइवर का?
वहीं, ट्रक ड्राइवर का कहना है कि उसके पास बालू से संबंधित सभी वैध दस्तावेज मौजूद थे और वह बिहटा से देवरिया जा रहा था। उसने बताया कि ट्रक में निर्धारित सीमा से कम ही बालू लदा हुआ था और वह नियमों का पालन करते हुए यात्रा कर रहा था।
मामले पर प्रशासनिक चुप्पी?
इस मामले को लेकर अब तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, पुलिस ने ट्रक के कागजात जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। यह देखा जाना बाकी है कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

