Live now
Last Updated:
Breaking News Today Live: राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने आरएसएस और भाजपा के साथ ही वीर सावरकर को भी टार्गेट किया है. उद्धव ठाकरे ने उनके बयानों से असहमति जताई है.
तमलिनाडु के मुख्यमंत्री एके स्टालिन के आवास और बीजेपी प्रदेश मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
Breaking News Today Live: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के चेन्नई स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय और एक्ट्रेस तृषा के रेजिडेंस को भी उड़ाने की धमकी दी गई है. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने व्यापक पैमाने पर छानबीन शुरू कर दी है. इससे पहले भी सीएम स्टालिन के आवास में बम होने की धमकी दी गई थी. इसके बाद व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन वह धमकी झूठी निकली थी. इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे देश की सबसे बड़ी डेयरी उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे रोहतक और कुरुक्षेत्र में 825 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. राज्य सरकार ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गृह मंत्री अमित शाह रोहतक के आईएमटी में नवनिर्मित साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे. 325 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस प्लांट में अत्याधुनिक मशीनरी स्थापित की गई है, जिसे केंद्रीय मंत्री औपचारिक रूप से शुरू करेंगे. यह डेयरी प्लांट दही, छाछ और दही के उत्पादन के लिए भारत की सबसे बड़ी यूनिट है, जिसमें प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, 3 लाख लीटर छाछ, 10 लाख लीटर दही और 10 मीट्रिक टन मिठाइयों के उत्पादन की क्षमता है. इस सुविधा से लगभग 1,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
एयरबस के साथ बढ़ेगा सहयोग
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एयरबस के निदेशक मंडल और इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मजबूती देना और भारत-यूरोप आर्थिक एवं विमानन साझेदारी को और प्रगाढ़ करना रहा. बैठक के दौरान भारत में जारी बुनियादी ढांचा सुधारों, आर्थिक नीतिगत बदलावों और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा हुई. दोनों मंत्रियों ने वैश्विक विमानन कंपनियों के लिए इन बदलावों से पैदा हो रहे रणनीतिक अवसरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला. बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अपने कैबिनेट सहयोगी राम मोहन नायडू के साथ एयरबस के निदेशक मंडल और इंडिगो के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ बातचीत करके मुझे खुशी हुई.’

