Live now
Last Updated:
Breaking News Today Live Updates: पुणे के नाना पेट इलाके में गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर एक हिंसक गैंगवार ने पूरे शहर को दहला दिया. अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात अपराधी गणेश कोमकर के बेटे गोविंद कोमकर की गोली …और पढ़ें
पुणे के नाना पेठ इलाके में गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर एक हिंसक गैंगवार ने पूरे शहर को दहला दिया.
पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लोग लापता हैं. बाढ़ से 3,84,322 लोग प्रभावित हुए हैं, और कई इलाकों में फसलें, घर, और बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे, जिसमें पंजाब के साथ-साथ अन्य प्रभावित क्षेत्र शामिल हो सकते हैं.
आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुंबई में गणेश विसर्जन का भव्य आयोजन हो रहा है. लाखों भक्त गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए समुद्र तटों और जलाशयों की ओर उमड़ रहे हैं. इस दौरान मुंबई पुलिस ने आतंकी अलर्ट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है और साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

