Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 3
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Breaking News LIVE: अहमदाबाद में बम की खबर से हड़कंप: 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS की टीमें मौके पर, क्लास सस्पेंड
Hindi News

Breaking News LIVE: अहमदाबाद में बम की खबर से हड़कंप: 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS की टीमें मौके पर, क्लास सस्पेंड

HawkNewsBy HawkNewsDecember 17, 2025No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शहर के करीब 10 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर ने पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के बीच दहशत का माहौल बना दिया है. धमकी भरे ईमेल मिलने के तुरंत बाद अहमदाबाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. डीसीपी जोन 1 डॉ. हर्षद पटेल ने बताया कि पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स और लोकल पुलिस स्टेशन की टीमें जांच में जुटी हैं. राहत की बात यह है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. एहतियात के तौर पर स्कूलों ने अपने आफ्टरनून सेशन की क्लासेस को या तो सस्पेंड कर दिया है या पोस्टपोन कर दिया है. डॉ. पटेल के मुताबिक बम निरोधक दस्ता (BDDS) ने ज्यादातर स्कूलों में चेकिंग पूरी कर ली है. बाकी बचे स्कूलों में भी सर्च ऑपरेशन जल्द पूरा कर लिया जाएगा. सुरक्षा के लिहाज से स्कूल प्रशासन भी अपने लेवल पर कैंपस की जांच कर रहा है. पुलिस ने फिलहाल स्थिति को कंट्रोल में बताया है.

December 17, 202516:16 IST

हॉलीवुड में सनसनीखेज डबल मर्डर, रॉब और मिशेल रेनर की चाकू से हत्या, बेटे निक रेनर पर आरोप

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी फोटोग्राफर मिशेल सिंगर रेनर की निर्मम हत्या से अमेरिका में हड़कंप मच गया है. इस दोहरे हत्याकांड में दंपती के 32 वर्षीय बेटे निक रेनर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने निक रेनर पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के दो गंभीर आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक रविवार को निक रेनर को हिरासत में लिया गया. रॉब और मिशेल के शव उनकी बेटी रॉमी रेनर ने लॉस एंजेलिस स्थित घर में देखे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के शवों पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं. मामले में हथियार के इस्तेमाल और डबल मर्डर की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. लॉस एंजेलिस काउंटी के जिला अटॉर्नी नाथन हॉकमैन ने कहा कि रॉब रेनर बेहद लोकप्रिय फिल्म निर्देशक थे और इस तरह की पारिवारिक हिंसा से जुड़ी घटनाएं सबसे ज्यादा दर्दनाक होती हैं. उन्होंने कहा कि ये अपराध अक्सर बेहद करीबी और क्रूर होते हैं. निक रेनर को अभी कोर्ट में पेश नहीं किया गया है. उनके वकील एलन जैकसन ने बताया कि मेडिकल क्लीयरेंस न मिलने के कारण निक बुधवार तक पेश नहीं होंगे. इस घटना पर हॉलीवुड और अमेरिका भर में शोक और आक्रोश का माहौल है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई हस्तियों ने रॉब रेनर के योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना जताई है.

December 17, 202515:41 IST

‘अब तक के कदम पूरी तरह फेल’, दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा पर बोले सीजेआई सूर्यकांत

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त मौखिक टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि अब तक प्रदूषण पर काबू पाने के लिए जो भी कदम उठाए गए हैं, वे पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं. सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदूषण में वास्तविक कमी लाने के लिए तात्कालिक नहीं, बल्कि व्यापक और लॉन्ग टर्म प्लानिंग की जरूरत है. बच्चों की सेहत को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्कूल बंद करने और हाइब्रिड मॉडल की व्यवस्था को अस्थायी पॉलिसी करार दिया. बेंच ने कहा कि ये फैसले केवल जोखिम को कुछ समय के लिए कम करने के उद्देश्य से लिए गए हैं. कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि शॉर्ट टर्म उपाय बच्चों और बुजुर्गों को अस्थायी सुरक्षा देने के लिए हैं. बेंच ने टिप्पणी की कि इन्हें सर्दियों की छुट्टियों का ही विस्तार माना जा सकता है, क्योंकि इस दौरान वैसे भी स्कूल 10 से 15 दिन बंद रहते हैं. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें

December 17, 202515:31 IST

इंडिगो संकट: COO इसिड्रो पोर्केरस संसदीय समिति के सामने पेश होने पहुंचे

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो से जुड़े लगातार बढ़ते सवाल अब संसद के दरवाजे तक पहुंच गए हैं. इंडिगो के सीओओ इसिड्रो पोर्केरस सोमवार को संसद पहुंचे, जहां वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर बनी संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश हुए. हाल के दिनों में फ्लाइट कैंसिलेशन, ऑपरेशनल दिक्कतों और यात्रियों की परेशानी को लेकर इंडिगो लगातार विवादों में रही है, ऐसे में यह पेशी काफी अहम मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक बैठक में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके अलावा फेडरेशन ऑफ पायलट एसोसिएशंस के प्रतिनिधियों को भी समिति ने बुलाया है. माना जा रहा है कि पायलट्स की कमी, फ्लाइट सेफ्टी, ड्यूटी आवर्स और ऑपरेशनल प्रेशर जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है. संसदीय समिति इंडिगो से यह जानना चाहती है कि लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी के पीछे असल वजह क्या है और यात्रियों को हो रही परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा.

#WATCH | Delhi | COO of IndiGo, Isidro Porqueras arrives in Parliament to appear before the Parliamentary Standing Committee on transport, tourism and culture.

DGCA officials and officials from the Federation of Pilot Associations have been also called. pic.twitter.com/o7BwipizjN

— ANI (@ANI) December 17, 2025

December 17, 202515:02 IST

दिल्ली की जहरीली हवा पर चंद्रशेखर आजाद का जमीन पर बैठकर विरोध

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘मैं आज यहां जमीन पर इसलिए बैठा हूं क्योंकि लोगों की सांसें रुक रही हैं’. चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और राज्य सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, बच्चे खांसते हुए स्कूल जा रहे हैं और आम जनमानस की हालत खराब है. उन्होंने कहा, ‘क्या सभी के जीवन की रक्षा होनी नहीं चाहिए. आपको जवाब देना पड़ेगा’. सांसद ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या हर घर में एयर प्यूरीफायर लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र में भी आपकी सरकार है और राज्य में भी आपकी सरकार है, तो अब बहाने नहीं बल्कि काम होना चाहिए. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका काम सोई हुई सरकार को जगाना है और वह अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली की जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और इसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

#WATCH | Delhi: On Air Pollution, Lok Sabha MP Chandrasekhar Azad says, “… People are suffocating. The Delhi minister has said, ‘I cannot stop pollution,’ and apologised. My question to both the State and Central Governments is this: people are suffering, children are coughing… pic.twitter.com/nlunC6a727

— ANI (@ANI) December 17, 2025

December 17, 202515:00 IST

राज्यसभा में स्वास्थ्य सिस्टम पर बड़ा सवाल: देश को 50 हजार लिवर ट्रांसप्लांट चाहिए, हो रहे हैं सिर्फ 4 हजार

भारत में अंग प्रत्यारोपण को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक तस्वीर राज्यसभा में सामने आई है. देश में हर साल 50 हजार से ज्यादा लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है, लेकिन हकीकत यह है कि केवल करीब 4 हजार ट्रांसप्लांट ही हो पा रहे हैं. यह जानकारी सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर राज्यसभा में दी गई. आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि देश की जरूरत और मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच बड़ा गैप है, जो आने वाले समय में और खतरनाक रूप ले सकता है.

देश में अंग प्रत्यारोपण की मांग इतनी ज्यादा क्यों है?
भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सदन में बताया कि देश में मानव अंग प्रत्यारोपण की भारी कमी है. उन्होंने नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हर साल करीब 2 लाख लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है, लेकिन केवल 15 से 18 हजार ट्रांसप्लांट ही संभव हो पाते हैं.

अंगदान की कम दर सबसे बड़ी बाधा कैसे बन रही है?
नरेश बंसल ने कहा कि भारत में अंगदान की दर बेहद कम है. प्रति 10 लाख आबादी पर एक से भी कम व्यक्ति अंगदान करता है. उत्तराखंड जैसे राज्यों में यह दर लगभग नगण्य है. हालांकि तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में स्थिति कुछ बेहतर है.

स्पेन मॉडल से भारत क्या सीख सकता है?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पेन अंगदान में सबसे आगे है. वर्ष 2024 में वहां प्रति मिलियन 52.6 लोगों ने अंगदान किया. उन्होंने कहा कि यह सफलता स्पेनिश मॉडल के कारण संभव हुई है.

उत्तराखंड में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर क्यों जरूरी है?
नरेश बंसल ने उत्तराखंड में एम्स के तहत मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांट सर्जरी सेंटर खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि अंग विफलता देश में तेजी से बढ़ती समस्या बन रही है और मौजूदा क्षमता इस चुनौती से निपटने के लिए नाकाफी है.

December 17, 202513:12 IST

Breaking News LIVE: कबड्डी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा

आज की बड़ी खबर लाइव: एडिशनल सीपी स्पेशल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि चंडीगढ़ में इंद्रजीत की हत्या की जांच में काउंटर इंटेलीजेंस ने 5 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. एक दिसम्बर को पैरी की हत्या में हैरी बॉक्सर के लड़कों को पकड़ा गया है. जब इनसे पूछताछ हुई तो इन्होंने जून में सोनू की हत्या में भी पीयूष नाम के शूटर ने अपने साथियों के साथ इस हत्या में कबूला. तीसरी हत्या आशु महाजन की थी जिसकी हत्या में संतोख उर्फ कपिल के लड़के शामिल थे. इनके पास से हथियार बरामद हुए हैं. इनसे हैरी बॉक्सर और आरजू विश्नोई गैंग्स के कई नेटवर्क का खुलासा हुआ है.पहले 3 शूटर्स गिरफ्तार किए गए. उसके बाद इनसे हुई पूछताछ में पीयूष और अंकुश की गिरफ्तारी भी हुई.

December 17, 202510:54 IST

Breaking News LIVE: सांबा में दिखे 3 आतंकवादी, आर्मी-पुलिस का ज्‍वाइंट ऑपरेशन

आज की बड़ी खबर लाइव: जम्मू कश्मीर के सांबा के मानसर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली है. इसके बाद आर्मी और पुलिस की ओर से ज्‍वाइंट ऑपरेशन चलाया गया है. सांबा जिले के मानसर के चरवा इलाके में एक स्थानीय व्यक्ति ने तीन आतंकवादियों को हथियारों के साथ देखे जाने का दावा किया है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आतंकियों के कंधों पर पिट्ठू बैग थे, जबकि उनमें से दो ने पठानी सूट पहन रखे थे. बताया जा रहा है कि स्थानीय व्यक्ति ने पहले इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ साझा किया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया.

December 17, 202510:52 IST

Breaking News LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक खत्‍म, TMC नहीं हुई शामिल

आज की बड़ी खबर लाइव: विपक्षी इंडिया गठबंधन की संसद में चल रही बैठक समाप्‍त हो चुकी है. इसमें घटक दलों के बीच की दरारें स्‍पष्‍ट तौर पर दिखाई दी. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक से दूरी बना ली. बताया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन के इस महत्‍वपूर्ण बैठक में टीएमसी की तरफ से कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ.

December 17, 202510:36 IST

Breaking News LIVE: बिहार में एक और एयरपोर्ट की मांग, संसद में उठा मुद्दा

आज की बड़ी खबर लाइव: गोपालगंज के सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने संसद के शीतकालीन सत्र में सबेया एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि 500 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट को चालू करने के लिए केंद्र सरकार ने उड़ान योजना में शामिल किया था. संसद मद से एयरपोर्ट की पिलरिंग और फिर रक्षा मंत्रालय के सहयोग से बाउंड्री करायी जा रही है. हवाई सेवा चालू करने के लिए सांसद ने सदन के माध्यम से एयरलाइंस कंपनियों को बोली प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. कुशल नेतृत्व की वजह से 2025-26 के सेकेंड क्वाटर में इंडियन इकोनॉमिक का जीडीपी दर 8.2 प्रतिशत ग्रोथ हुआ है. वर्ल्‍ड में अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर भारत पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि 5जी के बाद अब भारत 6जी नेटवर्क लाने की तैयारी में है.

December 17, 202510:24 IST

Breaking News LIVE: बंगाल में फर्जी पासपोर्ट मामले में ईडी ने पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की

आज की बड़ी खबर लाइव: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल कार्यालय ने फर्जी पासपोर्ट मामले में पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में इंदुभूषण हलदार सहित पांच आरोपियों के नाम शामिल हैं. ईडी ने बताया कि यह चार्जशीट 11 दिसंबर को कोलकाता स्थित बिचार भवन के विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश की गई। अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए हैं. इस मामले की जांच की शुरुआत पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा अजाद मलिक के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद हुई थी. ईडी की जांच में सामने आया कि पाकिस्तान का नागरिक अजाद हुसैन भारत में अजाद मलिक के नाम और पहचान के साथ रह रहा था, जो खुद को मोना मलिक का बेटा बताता था.

December 17, 202510:22 IST

Breaking News LIVE: गोवा में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एसआईआर की गणना शुरू हुई

आज की बड़ी खबर लाइव: चुनाव आयोग ने गोवा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, लक्ष्यद्वीप में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के गणना चरण की शुरुआत की है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आगामी चुनावों से पहले सटीकता, समावेशिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अभियान में घर-घर जाकर व्यापक सत्यापन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं के विवरण को अपडेट करना, योग्य नए मतदाताओं की पहचान करना और अपात्र प्रविष्टियों को सूची से हटाना है. जनगणना के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घरों का दौरा कर मौजूदा मतदाताओं के विवरण की पुष्टि कर रहे हैं और उन नागरिकों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जो पात्र हैं लेकिन अभी तक पंजीकृत नहीं हैं.

December 17, 202510:20 IST

Breaking News LIVE: पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया

आज की बड़ी खबर लाइव: उत्तर प्रदेश के शामली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने तीनों के शव घर के आंगन में बने शौचालय के लिए खोदे गए करीब 9 फीट गहरे गड्ढे में दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी और ईंटों का फर्श बिछा दिया, ताकि किसी को शक न हो. महिला के ससुर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ. यह सनसनीखेज घटना जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत की है. गांव निवासी फारुख शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता था. वह अपनी पत्नी ताहिरा (32) और पांच बच्चों के साथ रहता था. बच्चों में आफरीन (14), आसमीन (10), सहरीन (7), पुत्र बिलाल (9) और अरशद (5) शामिल हैं. फारुख का अपने माता-पिता दाउद और असगरी से काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह उनसे अलग मकान में रह रहा था.

December 17, 202510:17 IST

Breaking News LIVE: महिला सरपंच से मारपीट, थाने में भी दुर्व्यवहार; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आज की बड़ी खबर लाइव: यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा चांदना में आयोजित महिला समूह की बैठक के दौरान दौलतपुर गांव की सरपंच पिंकी के साथ कुछ लोगों ने कथित रूप से मारपीट की. सरपंच का आरोप है कि जब वह इस घटना की शिकायत देने थाना छप्पर पहुंचीं, तो वहां भी उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई. सरपंच ने आरोपियों द्वारा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दौलतपुर की सरपंच पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को गांव ऊंचा चांदना में महिला समूह की बैठक चल रही थी. इसी दौरान देवेंद्र राणा नामक व्यक्ति बिना बुलाए बैठक में पहुंच गया और महिला समूह के पैसों के कथित दुरुपयोग को लेकर आरोप लगाने लगा. जब सरपंच पिंकी ने इन आरोपों को निराधार बताया, तो वह उग्र हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBangladesh Northeast Remark: बांग्लादेश ने पूर्वोत्तर को लेकर उगला जहर,भारत ने दिखाई सख्ती, ढाका को दी चेतावनी | Bangladesh northeast remark india strong response high commissioner summoned latest news hindi
Next Article Payal Gaming Dubai MMS: पायल संग नजर आया मिस्ट्री मैन कौन? Video ने मचाया हड़कंप, क्या है 10वें पति का सच? | payal gaming dubai mms who is mystery man seen with her viral video caused stir truth on 10 husband
HawkNews
  • Website

Related Posts

क्या सच में मोबाइल ऐप से बंद हो सकता है E-Rickshaw? इंटरनेट पर Viral Video का क्या है पूरा मामला | E-Rickshaw Kill Switch Viral Video Battery Management Apps BAT-BMS Hack Latest News Hindi

July 3, 2026

Indus Water Treaty News | भारत ने रोका सिंधु का पानी तो चीन के पल्लू में छिपा पाकिस्तान, जल संकट में ड्रैगन को क्यों घसीटा?

July 3, 2026

Petrol Diesel Price : दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? देखें अपने शहर का फ्यूल रेट | Petrol Diesel Price Today 3 July Crude Oil Spikes Iran War Impact Fuel Rate Latest News Hindi

July 3, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,013)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

क्या सच में मोबाइल ऐप से बंद हो सकता है E-Rickshaw? इंटरनेट पर Viral Video का क्या है पूरा मामला | E-Rickshaw Kill Switch Viral Video Battery Management Apps BAT-BMS Hack Latest News Hindi

July 3, 2026

Indus Water Treaty News | भारत ने रोका सिंधु का पानी तो चीन के पल्लू में छिपा पाकिस्तान, जल संकट में ड्रैगन को क्यों घसीटा?

July 3, 2026

Petrol Diesel Price : दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? देखें अपने शहर का फ्यूल रेट | Petrol Diesel Price Today 3 July Crude Oil Spikes Iran War Impact Fuel Rate Latest News Hindi

July 3, 2026

गार्डन को बनाना है रंग-बिरंगा? बारिश के मौसम में लगाएं ये शानदार फूलदार पौधे

July 3, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

क्या सच में मोबाइल ऐप से बंद हो सकता है E-Rickshaw? इंटरनेट पर Viral Video का क्या है पूरा मामला | E-Rickshaw Kill Switch Viral Video Battery Management Apps BAT-BMS Hack Latest News Hindi

July 3, 2026

Indus Water Treaty News | भारत ने रोका सिंधु का पानी तो चीन के पल्लू में छिपा पाकिस्तान, जल संकट में ड्रैगन को क्यों घसीटा?

July 3, 2026

Petrol Diesel Price : दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? देखें अपने शहर का फ्यूल रेट | Petrol Diesel Price Today 3 July Crude Oil Spikes Iran War Impact Fuel Rate Latest News Hindi

July 3, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.