India
oi-Siddharth Purohit
Breaking: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की सख्त निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग देश की कीमत पर राजनीति कर रहे हैं और ऐसी हरकतें किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं हैं।
‘देश की कीमत पर सौदेबाजी नहीं’- योगी
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, ‘देश की कीमत पर खिलवाड़ किया जा रहा है। हम क्या देश की कीमत पर सौदेबाजी करेंगे? हर भारतवासी को इस घटना की निंदा करनी चाहिए।’ उनका कहना था कि राष्ट्रीय छवि से जुड़ी घटनाओं में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता जरूरी है।

‘दुनिया भारत की ओर देख रही है, छवि खराब करने की कोशिश’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत का वैश्विक मंच पर भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं दूसरी ओर भारत मंडपम में इस तरह की शर्मनाक घटना करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया के सामने भारत की छवि खराब करने का ‘कुत्सित प्रयास’ हुआ है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
AI Summit के दौरान क्या हुआ?
दरअसल, भारत मंडपम में चल रहे AI Summit के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। यह विरोध अचानक हुआ और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।
यूथ कांग्रेस ने माना, कांग्रेस हाईकमान को थी प्रदर्शन की जानकारी
इस पूरे मामले पर भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘आज यूथ कांग्रेस के सदस्य एआई समिट में गए और ‘प्रधानमंत्री समझौतावादी हैं’ के नारे लगाए। यह गुस्सा सिर्फ हमारे यूथ कांग्रेस सदस्यों का नहीं है, बल्कि हर उस युवा का है जो आज बेरोजगार है।’ भानु चिब ने ये भी माना की पार्टी को इस प्रदर्शन की पहले से जानकारी थी। साथ ही प्रदर्शनकारियों को राहुल गांधी का सिपाही भी बताया।
व्यापार समझौते और किसानों का मुद्दा
उदय भानु चिब ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से भारत के किसानों और आम लोगों को नुकसान होगा, जबकि फायदा सिर्फ अमेरिका को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे पर युवाओं में नाराजगी है और उसी को व्यक्त करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया।
‘लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा अधिकार’
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘लोगों की आवाज उठाना हमारा फर्ज है। हमारे देश में लोकतंत्र है और हम कहीं भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं।’ उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए कहा कि युवाओं की समस्याओं को सामने लाना जरूरी है।
यह घटना अब सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि सरकार और विपक्ष के बीच नई राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुकी है। एक तरफ सरकार इसे देश की छवि से जोड़ रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे युवाओं की आवाज बता रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और कितना बढ़ेगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-

AI Summit 2026: ‘छोटी सी दुकान से 52 एकड़ के विवि तक’, कौन हैं सुनील गलगोटिया? क्या है विवाद?
-

India AI Impact Summit: ‘आपसे न हो पाएगा भाई’, कांग्रेस पर क्यों भड़के कवि कुमार विश्वास
-

Congress Protest AI Summit: ‘कांग्रेस खुद राष्ट्रीय शर्म का कारण बन गई’, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की BJP
-

Vinod Jakhar NSUI President: कौन हैं विनोद जाखड़? जो जेल से बाहर निकलते ही बन गए छात्र संगठन NSUI के बॉस
-

AI Summit 2026 Row: ‘देश का नाम खराब किया’, कौन हैं ये लाल साड़ी वाली नेहा सिंह? क्यों भड़के लोग?
-

Om Birla AI Video: लोकसभा स्पीकर के AI वीडियो पर बवाल, कांग्रेस मीडिया सेल को मिला नोटिस
-

Assam Chunav 2026: चुनाव से पहले तीखी हुई जुबानी जंग, गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा को बताया ‘असम का जिन्ना’
-

दिल्ली के जनकपुरी में ई-रिक्शा दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई।
-

MP News: विधानसभा में ‘ख्याली पुलाव’ पर सियासत गरम, उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस का थाली बजाकर विरोध
-

कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर बवाल: उमंग सिंघार समर्थकों का प्रदर्शन, बंगले के बाहर पोस्टर दहन
-

Kal Ka Mausam: रमजान के दूसरे रोजे पर कैसा रहेगा मौसम? UP-Bihar-Delhi समेत 6 राज्यों में IMD अलर्ट!
-

“औकात में रहो…” से गरमाई विधानसभा, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल, मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी
-

Uttarakhand Budget session बजट सत्र को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, भाजपा ने भी किया पलटवार
-

बिहार विधानसभा में ‘खैनी निंजा टेक्नीक’ का वीडियो वायरल, जानिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर विपक्ष क्यों हमलावर
-

Delhi में घूम रहा बांग्लादेशी हिन्दू का हत्यारा! IGI एयरपोर्ट पर दबोचा, पत्नी संग भाग रहा था विदेश- Video Vira

