पटना का तापमान 39 डिग्री
सोमवार को पटना का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी की मात्रा 90% थी। इस वजह से लोगों को 10 से 12 डिग्री ज्यादा गर्मी महसूस हो रही थी। लोग गर्मी से बेचैन थे। रात 11:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज भी पटना में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना कम ही है।
50 डिग्री तक गर्मी का अनुभव
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सूरज की गर्मी थोड़ी कम हुई. इसलिए तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। लेकिन हवा में नमी 51% थी। इस कारण लोगों को लगभग 50 डिग्री तक गर्मी का अनुभव हुआ। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 41 डिग्री सेल्सियस था। सबसे कम तापमान मधेपुरा में 24.1 डिग्री सेल्सियस था।
बिहार के इन जिलों में येल अलर्ट
मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले के लिए चेतावनी जारी की है। इन जिलों में आज गरज के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
हवा में नमी के कारण होगी बेचैनी
दक्षिण बिहार, उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में भी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को बेचैनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से रविवार के बीच तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है।

