Last Updated:
Bihar Top News LIVE: बेगूसराय में आज अहले सुबह ही एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.
बिहार की बड़ी खबरें
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं. घटना नगर थाना क्षेत्र की खतोपुर चौक की है. बताया जा रहा है की खगड़िया की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेगूसराय की ओर आ रही थी इसी क्रम में ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा सकराई और पलट गई. इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक निवासियों के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार सभी नौ लोग पहाड़ चक से स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात के लिए गए थे और वापसी के क्रम में यह हादसा हुआ है. सभी लोग आपस में ग्रामीण एवं सगे संबंधी बताई जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

