बिहार का औद्योगिक विभाग नवीन नीतियों को लागू करने और स्थानीय स्टार्टअप का समर्थन करके राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्टार्टअप बिहार नीति और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम जैसी पहल का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और बिहार को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
India
-Oneindia Staff
बिहार का उद्योग विभाग सिर्फ विभाग नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक उत्थान की रीढ़ बन चुका है। यह विभाग एक ऐसा आधार है जिससे ‘आत्मनिर्भर बिहार’ का सपना साकार हो रहा है।

उद्योग विभाग राज्य के आर्थिक विकास और औद्योगिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीते कुछ वर्षों में विभाग ने अनेक नवाचारपूर्ण योजनाएं, निवेश प्रोत्साहन, स्टार्टअप सहयोग से बिहार की औद्योगिक छवि को नई दिशा दी है। राज्य में नई औद्योगिक नीति, स्टार्टअप बिहार नीति, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, लॉजिस्टिक्स नीति और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जैसी योजनाओं के तहत व्यापक सुधार और निवेश आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का मकसद स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाना, युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देना, और बिहार को एक औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करना है।
उद्योग विभाग की ओर से ‘बिहार आइडिया फेस्टिवल’, ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’, ‘कौशल विकास कार्यक्रम’, ‘सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम’ जैसे आयोजन युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही राज्य में निवेश प्रस्तावों की समीक्षा और शीघ्र स्वीकृति की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अब तक हजारों युवाओं, खासकर महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों को सहायता दी गई है। वहीं, स्टार्टअप बिहार नीति के तहत 1500 से अधिक स्टार्टअप को वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और ब्रांडिंग में सहयोग प्रदान किया गया है।
बिहार के प्रमुख जिलों में विकसित हो रहे औद्योगिक पार्क, फूड प्रोसेसिंग हब और टेक्सटाइल क्लस्टर रोजगार और निवेश उद्योग की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं।
-

Bihar News: मेगा जॉब फेयर–2025 के दूसरे दिन 2031 युवाओं की भागीदारी, 400 से अधिक को मिला रोजगार
-

कारोबारी Gopal Khemka मर्डर केस में बड़ा खुलासा, एक कॉल रिकॉर्डिंग ने खोल दी हत्या की साजिश की परतें, जानिए
-

Bihar News: बुजुर्गों को सहारा देगी नीतीश सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनधारकों को मिलेगा लाभ
-

Bihar News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाए जाएंगे रोड सेफ्टी के टिप्स, सभी स्कूलों में होंगे चेतना सत्र
-

Bihar News: डेयरी खोलने पर सरकार दे रही 75% तक अनुदान, 25 जुलाई तक करें आवेदन
-

Chhattisgarh News:गुरु पूर्णिमा पर CM विष्णु देव साय बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे गुरु दर्शन हेतु
-

Bihar News: पटना में बनेगा 48.96 करोड़ की लागत से भव्य ‘हाट’, लोक कला और संस्कृति की झलक मिलेगी
-

Bihar News: मत्स्य पालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, मिला एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025
-

Uttarakhand News:छद्म भेषधारियों पर गिरेगी गाज़, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का सीएम धामी ने किया ऐलान
-

Samajik Suraksha Yojana: नीतीश सरकार हर महीने देगी 1100 रुपये, जानिए किन लोगों को मिलेगा लाभ?
-

Bihar Assembly Election: पटना की दीवारों पर ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’, NDA की वापसी’ बनाम RJD की तेजस्वी क्रांति
-

OI Ground Report: महिला आरक्षण और युवा आयोग: बिहार की राजनीति में बदलाव की दस्तक या सिर्फ चुनावी चाल?

