Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 6
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Bihar Election Result LIVE | Bihar Chunav Result 2025 Live | ECI Result | बिहार में NDA 200 पार…महागठबंधन में हाहाकार, VIP-PK सब फीके, जानिए हर सीट का रिजल्ट
Hindi News

Bihar Election Result LIVE | Bihar Chunav Result 2025 Live | ECI Result | बिहार में NDA 200 पार…महागठबंधन में हाहाकार, VIP-PK सब फीके, जानिए हर सीट का रिजल्ट

HawkNewsBy HawkNewsNovember 14, 2025No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए की सरकार बन रही है. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और अब नतीजे आने लगे हैं. बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल चुका है. रुझानों में एनडीए को 190 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन 50 सीटों के आसपास है. रुझानों में मोदी और नीतीश की जोड़ी का जलवा दिख रहा है. रुझानों के मुताबिक, बिहार में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. चुनाव आयोग के डेटा से भी साफ हो गया है कि बिहार में एनडीए के तूफान में महागठबंधन धड़ाम हो गया है. चुनाव आयोग के डेटा में भी एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. आज यानी 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से ही सभी सीटों पर काउंटिंग चल रही है. बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा हुआ. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर तो दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को हुई. इस चुनाव में रिकॉर्ड 67.13 फीसदी मतदान हुआ. यह साल 1951 के बाद से अब तक का सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत है. 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है. रुझानों में एनडीए ने यह आंकड़ा पार कर लिया है. एनडीए अभी दोहरे शतक के करीब है. बहरहाल, ज्यादतर एक्जिट पोल में एनडीए की जीत की संभावना जताई गई है. चलिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के हर अपडेट को जानते हैं.

November 14, 202515:12 IST

Bihar Election Result Live: नीतीश ही होंगे सीएम, मांझी के बाद अब कुशवाहा का भी ऐलान

Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025 Live: बिहार में मिली प्रचंड जीत पर RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम के चेहरे पर सस्पेंस भी हटा दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री थे, हैं और अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने गलत मुद्दा उठाया, SIR का मुद्दा राहुल गांधी ने गलत उठाया. राजद पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी अपने रवैए से बाज आने वाला नहीं है. आरजेडी ने अपराधिक छवि वाले लोगों को फिर उम्मीदवार बनाया. NDA ने सरकार की उपलब्धियों को पॉजिटिव तरीके से सामने रखा.

November 14, 202515:08 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बेगूसराय में भाजपा की शानदार जीत

Bihar Election Result Live Updates: बिहार चुनाव रिजल्ट में हार-जीत के नतीजे आने लगे हैं. बेगूसराय की तेघरा सीट से बीजेपी के रजनीश कुमार चुनाव जीत चुके हैं. भाजपा के रजनीश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सी पी आई के रामरतन सिंह को हरा दिया है. चुनाव आयोग की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है.

November 14, 202515:03 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार रिजल्ट पर RJD बोली- यह ईवीएम की सुनामी है

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव रिजल्ट अब एनडीए के पक्ष में है. एनडीए 200 पार करता दिख रहा है. बिहार में यह तय हो गया है कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.  बिहार चुनाव के नतीजों पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज की ये जीत EVM की सुनामी है. वहीं, बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. जनसुराज की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम और जन सुराज की आगामी रणनीति पर प्रशांत किशोर 16 नवंबर को महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

November 14, 202514:54 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: भागलपुर के सभी 7 सीटों पर NDA को बढ़त

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: भागलपुर के सभी 7 विधानसभा सीटों पर NDA की बढ़त है. भागलपुर सदर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार रोहित पांडेय 2351 वोट से आगे. 25वें राउंड की गिनती खत्म. नाथनगर से पुष्पा रामविलास की उम्मीदवार मिथुन कुमार 5 हजार वोट से आगे. 25वें राउंड की गिनती खत्म. कहलगांव सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार की जीत तय. 41हजार वोट आगे. पीरपैंती सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय. मुरारी पासवान 42 हजार वोट से आगे.

November 14, 202514:52 IST

Bihar Chunav Seat wise Result Live: बेतिया से बीजेपी की रेणु देवी जीतीं

Bihar Chunav Seat wise Result Live: बेतिया से बीजेपी की रेणु देवी चुनाव जीत चुकी हैं. रेणु देवी ने करीब 22000 वोटों से कांग्रेस के वसी अहमद को हरा दिया है. चुनाव आयोग की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है.

November 14, 202514:47 IST

Bihar Election Result Live: और तेज हुई ‘चिराग’ की लौ, 20 सीटों पर लोजपा आगे

Bihar Chunav Result Live: बिहार में मतगणना जारी है. सुबह से ही एनडीए में शामिल दल रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं. इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर है इसके अलावा एनडीए की सहयोगी पार्टियां भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रही हैं, जिसमें चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) प्रमुख है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रही है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 2.15 बजे तक पार्टी ने 20 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी. चिराग की पार्टी ने इस चुनाव में 29 सीटों पर भाग्य आजमाया है.

November 14, 202514:42 IST

Bihar Election Result Live: मुजफ्फरपुर में साहेबगंज से राजू सिंह ने जीता चुनाव

Bihar Chunav Result Live Updates: मुजफ्फरपुर में साहेबगंज विधानसभा से बीजेपी के राजू सिंह चुनाव जीत चुके हैं. वहीं बेतिया के लौरिया से बीजेपी के विनय बिहारी जीत का परचम लहरा चुके हैं. विनय बिहारी ने करीब 24000 वोटों से VIP के रणकौशल सिंह को हरा दिया है. अभी चुनाव आयोग की ओर से जीत का आधिकारिक ऐलान बाकी है.

November 14, 202514:38 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: समस्तीपुर की 10 सीटों का जानिए रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट LIVE: जानिए बिहार में समस्तीपुर की सभी 10 सीटों पर क्या है रिजल्ट.

-समस्तीपुर से जदयू की अश्वमेघ देवी 14 वां राउंड में 15587 वोट से आगे.

-सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी 10 वें राउंड में 7078 वोट से आगे.

-उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार मेहता 17 वां राउंड में 9906 वोट से आगे.

-विभूतिपुर से सीपीआईएम के अजय कुमार 12 वां राउंड में 2329 वोट से आगे.

-कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी 21 वां राउंड में 25316 वोट से आगे.

-वारिसनगर से जदयू के मांजरिक मृणाल 10 वां राउंड में 8446 वोट से आगे.

-मोरवा से राजद के रण विजय साहू 10 वां राउंड में 5318 वोट से आगे.

-मोहिउद्दीननगर से राजद की डॉ. एज्या यादव 13 वां राउंड में 7490 वोट से आगे.

-हसनपुर से जदयू के राज कुमार राय 12 वां राउंड में 12272 वोट से आगे.

-रोसड़ा से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार 13 वां राउंड में 28472 वोट से आगे.

November 14, 202514:34 IST

Mahua Chunav Result Live: लालू के दो लाल फंसे, तेजप्रताप भी हार के करीब

Mahua Chunav Result Live: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों लाल चुनाव में फंस चुके हैं. तेजस्वी यादव के साथ-साथ तेजप्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं. महुआ सीट से तेजप्रताप यादव करीब 26563 वोटों से तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. महुआ सीट पर लोजपा रामविलास के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश रोशन हैं.

November 14, 202514:31 IST

Raghopur Election Result 2025 LIVE: राघोपुर में फंस गए तेजस्वी, BJP 4829 वोट से आगे

Raghopur Election Result 2025 LIVE: बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार को कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सतीश कुमार से पीछे हैं.

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार 30 दौर में से 11 दौर की मतगणना के बाद सतीश कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव से 4829 मतों से आगे हैं. जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार 1,264 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. तेजस्वी यादव पिछले 10 साल से इस सीट पर काबिज हैं और उन्होंने 2015 एवं 2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के कुमार को हराया था.

November 14, 202514:24 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव में एनडीए 200 पार, राजद में हाहाकार

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव 2025 के नतीजे अब आने लगे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने कमाल कर दिया है. बिहार में एनडीए 200 पार करता दिख रहा है. महागठबंधन में इससे हाहाकार मचने के आसार है. वीआईपी हो या प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, सब फीके नजर आए हैं. कांग्रेस तो अपना पंजा भी फैलाने में संघर्ष कर रही है. चलिए जानते हैं चुनाव आयोग के मुताबिक, अभी बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट का अपडेट.

भाजपा- 90
भाजपा- 82
राजद- 28
लोजपा (रामविलास)- 20
कांग्रेस-5
एआईएमआईएम-5
हम- 5

November 14, 202514:12 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम, BJP आलाकमान से हुई बात

Nitish Kumar News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत होती दिख रही है. अभी वाले रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो बिहार में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी. अब सवाल है कि क्या नीतीश कुमार को एनडीए सीएम बनाएगा? इसका जवाब अब मिल गया है. जी हां, सूत्रों की मानें तो बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे.  इसे लेकर बीजेपी आलाकमान से बात हो चुकी है.

November 14, 202514:10 IST

Mokama Chunav Result Live: मोकामा सीट का आ गया रिजल्ट, अनंत सिंह की जीत

Anant Singh Mokama Chunav Result: मोकामा विधानसभा सीट पर हार और जीत का रिजल्ट आ गया है. मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दबदबा कायम रहा है. JDU के अनंत सिंह 29710 वोटों से जीत चुते हैं. सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनाव हार गई हैं. राजद ने उन्हें मोकामा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ उतारा था. चुनाव आयोग की तरफ से अभी आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.

November 14, 202514:06 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव रिजल्ट में महागठबंधन धड़ाम, राजद 27 पर सिमटी

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव की राजद की करारी हार होती दिख रही है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, राजद अभी 27 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.  दूसरी ओर भाजपा 91 और जदयू 79 सीटें जीतती नजर आ रही हैं. एनडीए की लहर में महागठबंधन धड़ाम हो गया है. एनडीए ने डबल सेंचुरी लगा ली है. अगर नतीजे ऐसे ही रहते हैं तो फिर बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत होगी.

November 14, 202514:00 IST

ECI Results Bihar Election 2025 Live Updates: राघोपुर में 10 राउंड के बाद तेजस्वी 3,230 वोटों से पीछे

ECI Results Bihar Election 2025 Live Updates: राघोपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला लगातार कड़ा और कभी-कभी तिरछा होता जा रहा है. राघोपुर में 10वें राउंड की मतगणना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव अपने पारिवारिक गढ़ में 36,950 वोटों से पीछे चल रहे हैं. उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार 40,180 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिससे उन्हें 3,230 वोटों की बढ़त मिल गई है, जैसा कि चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों में बताया गया है.

November 14, 202513:57 IST

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में एनडीए ने किया कमाल, 201 सीटों पर चल रही आगे

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए ने डबल सेंचुरी लगा दी है. एनडीए अब 200 से अधिक सीटों पर जीतत नजर आ रहा है. रुझानों में एनडीए 201 सीटों पर आगे चल रहा है. महागठबंधन 37 सीटों पर धड़ाम हो गया है. यह अपने आप में बड़ी बात है कि एनडीए 200 पार कर चुका है. अगर यह नतीजों में तब्दील होते हैं तो यह बिहार में एनडीए की आंधी मानी जाएगी.

November 14, 202513:46 IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: मुजफ्फरपुर की सभी 11 साीटों पर क्या है रिजल्ट?

Bihar Election Result Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब आने लगे हैं. बिहार में मुजफ्फरपुर की 11 सीटों में से ज्यादातर पर एनडीए का दबदबा दिख रहा है. कई ऐसी सीटें हैं, जहां एनडीए की लीड है. चलिए जानते हैं मुजफ्फरपुर की किस सीट पर कौन आगे है.

गायघाट: 13 राउंड की गिनती के बाद JDU की कोमल सिंह 14765 से आगे.

औराई : 17 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी की रमा निषाद 34016 वोटों से आगे.

मीनापुर : 14 राउंड के गिनती के बाद JDU के अजय कुशवाहा 24357 से आगे.

बोचहां : 14 राउंड की गिनती के बाद LJPR की बेबी कुमारी 14561 वोटों से आगे.

सकरा : 11 राउंड की गिनती के बाद जदयू के आदित्य 8953 वोटों से आगे.

कुढ़नी : 11 राउंड की गिनती के बाद RJD के सुनील सुमन 2169 से आगे.

मुजफ्फरपुर : 13 राउंड के बाद बीजेपी के रंजन कुमार 15173 वोटों से आगे.

कांटी : 12 राउंड के बाद जदयू के अजीत कुमार 14637 वोटों से आगे.

बरुराज :18 राउंड के बाद बीजेपी के अरुण सिंह 21081 से आगे.

पारु : 13 राउंड के बाद राजद के शंकर यादव 17807 से आगे.

साहेबगंज : 23 राउंड के बाद बीजेपी के राजू सिंह 6829 वोटों से आगे.

November 14, 202513:40 IST

Chapra Chunav Result 2025 Live: छपरा में क्या है खेसारी लाल यादव का हाल

Chapra Chunav Result 2025 Live: छपरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. छपरा सीट पर रुझानों में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार राजद कैंडिडेट खेसारी लाल यादव पहले आगे चल रहे थे, मगर अब काफी देर से वो पिछड़ गए हैं. छठे राउंड के वोटों की गिनती के बाद भाजपा की छोटी कुमारी करीब 2000 वोटों आगे चल रही हैं. खेसारी लाल यादव पर हार का खतरा मंडरा रहा है. बिहार की 243 विधानसभा निर्वाचन सीटों में से एक छपरा विधानसभा सीट इस बार हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी है.

November 14, 202513:37 IST

Mokama Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: मोकामा में अनंत सिंह जीत की ओर अग्रसर

Mokama Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE (मोकामा विधानसभा सीट रिजल्ट LIVE): बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की जीत करीब नजर आ रही है. 20 वें राउंड की गिनती के बाद मोकामा से अनंत सिंह 23462 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां से राजद ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है.

November 14, 202513:35 IST

Chapra Chunav Result 2025 LIVE: छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव लगातार पीछे

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: छपरा विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. खेसारी लाल यादव और छोटी कुमारी के बीच कांटे की टक्कर है. छपरा सीट से राजद कैंडिडेट भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब भी पीछे ही चल रहे हैं. यहां 6 राउंड की गिनती हो चुकी है. भाजपा की छोटी कुमारी उनसे अभी 2000 वोटों से आगे चल रही हैं. छपरा सीट पर राजद के खेसारी के आने से यह हॉट सीट हो गई. इस सीट पर खेसारी लाल और छोटी कुमारी में कड़ी टक्कर बताई जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधमकियों और तानों के बावजूद फैशन आइकॉन बना ये सरदार | Param Sahib | LGBTQ
Next Article Chhattisgarh News: कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, किसानों से लेकर आवास और खेल क्षेत्र तक बड़े निर्णय | छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: कृषि, आवास और खेल पर फैसले
HawkNews
  • Website

Related Posts

Niti Taylor: ‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया’, कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव | Alliance: ‘Slapped and burned with a cigarette’, Who is Niti Taylor? Received wounds in love

July 6, 2026

Paddy Farming: धान की पौध उखाड़ने से पहले क्यों जरूरी है यह एक काम? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, वरना सूख जाएगी फसल!

July 6, 2026

Weather Forecast Today: दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, महाराष्ट्र में Red Alert | Weather Forecast Today 6 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 15 states hindi

July 6, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,083)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Niti Taylor: ‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया’, कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव | Alliance: ‘Slapped and burned with a cigarette’, Who is Niti Taylor? Received wounds in love

July 6, 2026

Paddy Farming: धान की पौध उखाड़ने से पहले क्यों जरूरी है यह एक काम? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, वरना सूख जाएगी फसल!

July 6, 2026

Weather Forecast Today: दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, महाराष्ट्र में Red Alert | Weather Forecast Today 6 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 15 states hindi

July 6, 2026

Richest District in India: मुंबई-बेंगलुरु नहीं… यह है भारत का सबसे अमीर जिला, हर व्यक्ति कमाता है ₹11.46 लाख

July 6, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Niti Taylor: ‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया’, कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव | Alliance: ‘Slapped and burned with a cigarette’, Who is Niti Taylor? Received wounds in love

July 6, 2026

Paddy Farming: धान की पौध उखाड़ने से पहले क्यों जरूरी है यह एक काम? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, वरना सूख जाएगी फसल!

July 6, 2026

Weather Forecast Today: दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, महाराष्ट्र में Red Alert | Weather Forecast Today 6 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 15 states hindi

July 6, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.