Last Updated:
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. आधार को पहचान का प्रमाण बताया और राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देने से इनकार कर दिया.
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है. (फाइल फोटो)नई दिल्ली. बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से शुरू हुई और पारदर्शी तरीके से ही यह खत्म हुई. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बिहार चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि आधार को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि ‘आधार’ न तो नागरिकता का प्रमाण और न ही जन्मतिथि का प्रमाण, बल्कि आधार सिर्फ पहचान का प्रमाण है. उन्होंने चुनाव आयोग (ईसी) और खुद पर राहुल गांधी के हमले को लेकर भी सवालों के जवाब दिए. राहुल गांधी और विपक्ष से जुड़े न्यूज़18 इंडिया के सवाल के जवाब में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा, “राजनीतिक बयानबाजी पर चुनाव आयोग रिएक्ट नहीं करता और लोकतंत्र में ये चलता है.”
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

