Live now
Last Updated:
BIEAP AP Inter Result 2025 LIVE UPDATE: आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट अब से कुछ कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीधे इन लिंकों bieap.gov.in और resultsbie.ap.gov.in क…और पढ़ें
BIEAP AP Inter Result 2025 LIVE UPDATE: आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज
BIEAP AP Inter Result 2025 LIVE UPDATE: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) आज यानी 12 अप्रैल को इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) के पहले और दूसरे वर्ष का रिजल्ट जारी करेगा. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों bieap.gov.in और resultsbie.ap.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देक सकते हैं. रिजल्ट में छात्रों को हर विषय में प्राप्त अंक दर्शाए जाएंगे. हालांकि यह केवल ऑनलाइन स्कोरकार्ड होगा, मूल मार्कशीट के लिए छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा. जो छात्र किसी एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जल्द ही जारी की जाएगी. पिछले वर्ष सामान्य वर्ग के प्रथम वर्ष के छात्रों का पास प्रतिशत 67% रहा था, जबकि द्वितीय वर्ष में यह 78% था. इस साल भी छात्रों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है.
BIEAP AP Inter Result 2025 Live: कहां मिलेंगे कक्षा 11वीं और 12वीं के रिजल्ट?
छात्र जो भी आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं 2025 (कक्षा 11 और 12) में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. BIEAP द्वारा जारी किए गए रिजल्ट देखने के लिए छात्र resultsbie.ap.gov.in पर विज़िट कर सकते हैं. यहां वे अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. यह पोर्टल आज सुबह 11 बजे से एक्टिव होगा, जब रिजल्टों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
AP Inter Result 2025 Live: आंध्र प्रदेश बोर्ड डेट एंड टाइम
BIEAP एपी इंटर रिजल्ट 2025 डेट: 12 अप्रैल, 2025
BIEAP एपी इंटर रिजल्ट 2025 टाइम: सुबह 11 बजे
BIEAP AP Inter Result 2025 Live: आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए होगा जारी
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्टों की घोषणा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. बोर्ड के सीनियर ऑफिसर कक्षा 11वीं (प्रथम वर्ष) और कक्षा 12वीं (द्वितीय वर्ष) के रिजल्टों को सार्वजनिक रूप से घोषित करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की भी जानकारी दी जाएगी. इसके बाद, छात्र अपने पर्सनल स्कोर आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकेंगे.
BIEAP AP Inter Result 2025 Live: WhatsApp के जरिए भी चेक करें रिजल्ट
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के छात्रों के लिए एक नई और आसान सुविधा उपलब्ध कराई गई है. अब छात्र अपना रिजल्ट WhatsApp के ज़रिए भी देख सकते हैं. इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए छात्रों को केवल बोर्ड के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9552300009 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा. इसके बाद आवश्यक निर्देश मिलेंगे, जिनका पालन कर छात्र अपना रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं.
BIEAP AP Inter Result 2025 Live: कितने बजे जारी होगा आंध्र प्रदेश इंटर का रिजल्ट
आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज यानी 12 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. बोर्ड के अनुसार, छात्र सुबह 11 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.

