Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Bharat Bandh Live Updates Today in Hindi | ‘राहुल गांधी ने सही समय पर लिया फैसला’, बिहार बंद पर कांग्रेस बोली
Hindi News

Bharat Bandh Live Updates Today in Hindi | ‘राहुल गांधी ने सही समय पर लिया फैसला’, बिहार बंद पर कांग्रेस बोली

HawkNewsBy HawkNewsJuly 9, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Bharat Bandh Today LIVE News: 9 जुलाई को देशभर में बुलाए गए ‘भारत बंद’ ने बिहार, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में खासा असर दिखाया. जहां बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में महागठबंधन सड़कों पर उतरा, वहीं ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के बंद से दक्षिण भारत के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ. बिहार में RJD, कांग्रेस, वाम दलों और पप्पू यादव की पार्टी समेत कुल छह विपक्षी दलों ने बंद बुलाया. बेगूसराय, पूर्णिया, जमुई जैसे इलाकों में कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकीं, हाईवे पर चक्का जाम किया और बाजार बंद कराए. जमुई में राजद और माले के नेताओं ने टायर जलाए और चक्का जाम कर दिया. पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने इस प्रक्रिया को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया.

पुदुचेरी में ट्रेड यूनियनों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बंद बुलाया. इसमें श्रम कानून वापसी, पुरानी पेंशन स्कीम, 26 हजार न्यूनतम वेतन और ठेका कर्मचारियों को समान वेतन जैसी मांगें शामिल हैं. AICCTU, CITU, INTUC जैसे संगठनों ने केंद्र पर ‘मजदूर विरोधी’ नीतियों का आरोप लगाया. बंद के चलते ऑटो, टेम्पो, निजी बसें सड़कों से नदारद रहीं. बाज़ार और स्कूल बंद रहे. शहर के छह प्रमुख स्थानों पर धरने और प्रदर्शन हुए.

जलपाईगुड़ी में विपक्षी दलों ने बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विरोध जताया. कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. CPI(M) नेता प्रदीप डे ने कहा, ‘यह बंद आम लोगों की आवाज़ है, सरकार इसे दबाने की कोशिश कर रही है.’

Bharat Bandh LIVE: ओडिशा में ‘भारत बंद’ का असर, मजदूर अधिकारों को लेकर प्रदर्शन तेज

भुवनेश्वर में मंगलवार को ‘भारत बंद’ के आह्वान पर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इन यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां मज़दूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने नई श्रम संहिताओं को वापस लेने और न्यूनतम वेतन तय करने जैसी मांगें उठाईं. बीजू जनता दल से जुड़ी ट्रेड यूनियन “बीजू श्रमिक समूह” और कांग्रेस ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लेकर बंद को समर्थन दिया. इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हुआ और जनजीवन पर हल्का असर दिखा.

Bihar Bandh Live Updates: यूपी बॉर्डर से लेकर मोतिहारी तक नेशनल हाइवे पर चक्का जाम, पुलिस ने शुरू किया प्रदर्शनकारियों पर एक्शन

बिहार बंद के दौरान गोपालगंज में एनएच-27 जाम करने पहुंचे महागठबंधन कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने भाकपा माले के नेता अजात शत्रु, आरजेडी जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग और पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू को हिरासत में ले लिया. आज सुबह से बंद समर्थकों ने ईस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर को जाम रखा है. यूपी सीमा से लेकर मोतिहारी बॉर्डर तक नेशनल हाइवे पर चक्का जाम है, जिसके बाद पुलिस ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है.

Bharat Bandh Today Live Updates: चेन्नई में भी वाम दलों का हल्ला बोल

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी वाम दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बुलाए भारत बंद के दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

Bharat Bandh Live Updates: केरल में भारत बंद का बड़ा असर, दुकानें-मॉल सब बंद

भारत बंद लाइव अपडेट्स: केरल में कोट्टायम में दुकानें और मॉल बंदकेरल में ‘भारत बंद’ का बड़ा असर देखा गया, जहां सामान्य जनजीवन लगभग ठप हो गया. कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहे. यहां स्थानीय व्यापारियों और श्रमिकों ने हड़ताल को समर्थन दिया है. एएनआई के अनुसार, कोट्टायम में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद होने से सड़कें सुनसान रहीं. कोच्चि और कोल्लम में प्रदर्शनकारियों ने केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) की बसों को रोकने की कोशिश की, जिससे सार्वजनिक परिवहन आंशिक रूप से ठप हो गया. हालांकि, केरल के परिवहन मंत्री के. बी. गणेश कुमार ने कहा कि KSRTC को यूनियनों से हड़ताल में शामिल होने की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली थी, और बसें सामान्य रूप से चलेंगी. फिर भी, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जैसे शहरों में लगभग पूर्ण बंद देखा गया.

Bharat Bandh Live Updates: ओडिशा के भुवनेश्वर में CITU ने जाम किया नेशनल हाईवे

देशभर में आज बुलाए गए ‘भारत बंद’ का रेल से लेकर रोड तक बड़ा असर दिख रहा है. इस बंद के कारण सार्वजनिक परिवहन सहित अन्य सेवाओं में व्यापक व्यवधान देखा गया. ओडिशा के भुवनेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने और केरल के कोट्टायम में दुकानों व शॉपिंग मॉल के बंद रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ.

भुवनेश्वर में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) की खोरधा जिला इकाई के सदस्यों ने ‘भारत बंद’ के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया. एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार, मास्टर कैंटीन बस स्टैंड के पास ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर बस सेवाओं को बाधित किया. इससे भुवनेश्वर में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. CITU के राष्ट्रीय सचिव एआर सिंधु ने कहा, ‘लगभग 25 करोड़ संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इस हड़ताल में शामिल हैं. बैंकिंग, डाक, कोयला खनन और परिवहन जैसे क्षेत्रों में सेवाएं प्रभावित होंगी.’

Bharat Bandh Today Live Updates: पटना से लेकर अरवल तक बवाल, पटरियों पर उतरे पप्पू यादव के समर्थक

बिहार के अरवल में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया NH -139 और 110 को पूरी तरह से जाम कर दिया. वहीं पटना सचिवालय हाल्ट पर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो चुका है. सचिवालय हॉल्ट पर पप्पू यादव के समर्थक पटरियों पर उतरकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी.

Bharat Bandh Today Live Updates: कोलकाता, हावड़ा, आसनसोल… बंगाल में भी भारत बंद का बड़ा असर

भारत बंद लाइव अपडेट्स: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, उससे सटे हावड़ा जिले के साथ-साथ आसनसोल में भी सुबह से ही भारत बंद का असर दिख रहा है. वाम दलों से जुड़े ट्रेन यूनियन भी इस बंद में शामिल है, जिन्होंने यहां जगह-जगह चक्का जाम किया.

Bharat Bandh Today Live Updates: बिहार में बंद का बड़ा असर, बिहिया में रोकी गई श्रमजीवी एक्सप्रेस, NH 31 पर भी चक्का जाम

बिहार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ महागठबंधन के बंद का वहां खूब असर देखा जा रहा है. बिहिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक दिया. उधर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया NH 31 पर चक्का जाम कर दिया है. यहां बाढ़ थाना के जलगोविंद चौक को प्रदर्शनकारियों ने जाम किया.

Bharat Bandh Today Live Updates: बिहार में बंद का दिखने लगा असर, दरंभगा में रोकी गई नमो भारत ट्रेन

Bihar Bandh LIVE Updates: बिहार के दरंभगा में बंद का असर दिखने लगा है. यहां जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. राजद सहित महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के आगे खड़े होकर जमकर नारेबाजी करते दिखे.

Bharat Bandh Today Live Updates: भारत बंद का आज किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

भारत बंद लाइव अपडेट्स : इन क्षेत्रों पर पड़ने की इस देशव्यापी हड़ताल का सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है

बैंकिंग सेक्टर: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सहकारी बैंकों में चेक क्लीयरेंस, लोन प्रोसेसिंग, और ग्राहक सेवा में देरी हो सकती है. बीमा क्षेत्र भी प्रभावित हो सकता है.

सार्वजनिक परिवहन: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जहां यूनियनों का प्रभाव ज्यादा है, वहां सार्वजनिक बसें, ऑटो-रिक्शा, और ऐप-आधारित टैक्सी सेवाएं बाधित हो सकती हैं.

डाक सेवाएं: डाक वितरण और अन्य डाक सेवाओं में देरी संभव है.

खनन और औद्योगिक क्षेत्र: कोयला खनन, स्टील, और निर्माण जैसे क्षेत्रों में उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो सकती है.

रेलवे: भारतीय रेलवे ने आधिकारिक तौर पर हड़ताल में शामिल होने की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ स्टेशनों पर यूनियन के विरोध प्रदर्शनों के कारण ट्रेनों में देरी हो सकती है.

Bharat Bandh Today Live Updates: स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब आज खुले, लेकिन…

भारत बंद लाइव अपडेट्स : इस देशव्यापी हड़ताल के बड़े पैमाने के बावजूद, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, और बेंगलुरु सहित कई प्रमुख शहरों में स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट ऑफिस आज खुले रहने की उम्मीद है. किसी भी राज्य सरकार या शिक्षा विभाग ने स्कूल-कॉलेज बंद करने की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है.

इस हड़ताल में बसों और ऑटो रिक्शा चालकों के भी शामिल होने की अनुमान है. ऐसे में लोगों को आज आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अपनी जगह पर हालात को देखकर ही बच्चों को स्कूल भेजने का निर्णय लें.

Bharat Bandh Today Live Updates: आज भारत बंद में कौन-कौन शामिल है?

भारत बंद लाइव अपडेट्स: इस हड़ताल को 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें शामिल हैं…
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU)
हिंद मजदूर सभा (HMS)
सेल्फ एम्प्लॉयड वीमेन्स एसोसिएशन (SEWA)
लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF)
यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (AICCTU)
ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC)
ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC)

इसके अलावा, संयुक्त किसान मोर्चा और रेलवे, NMDC लिमिटेड, स्टील उद्योग, और उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण कंपनियों के 27 लाख कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और बंगाल प्रोविंशियल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने भी बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों के कर्मचारियों की भागीदारी की बात कही है.

Bharat Bandh Today Live Updates: भारत बंद का मकसद और मांगें

ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं, सरकारी संपत्तियों के निजीकरण, और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ यह हड़ताल बुलाई है. यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कर्मचारियों और किसानों के हितों को नजरअंदाज कर कॉर्पोरेट्स को फायदा पहुंचा रही हैं. इस हड़ताल को 1991 में उदारीकरण नीतियों की शुरुआत के बाद से 22वां सामान्य हड़ताल माना जा रहा है. यूनियनों ने श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को पिछले साल 17 सूत्री मांगों का एक चार्टर सौंपा था, जिसका कोई जवाब नहीं मिला.

ये प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं…

चार नई श्रम संहिताओं को वापस लेना
युवाओं के लिए रोजगार सृजन और सरकारी रिक्तियों को भरना
26,000 रुपये न्यूनतम वेतन की गारंटी
पुरानी पेंशन योजना की बहाली
8 घंटे के कार्यदिवस की गारंटी
MGNREGA का शहरी क्षेत्रों में विस्तार
अग्निपथ योजना को रद्द करना
हड़ताल और यूनियन बनाने के अधिकार की रक्षा
सार्वजनिक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत करना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहमने उस जल्लाद को… छांगुर बाबा पर भड़के CM योगी- हिंदू बहन, बेटियों संग खिलवाड़ करता था जलालुद्दीन – yogi adityanath slams kingpin of balrampur conversion racket jalaluddin chhangur baba terms as jallad
Next Article ढाका प्रोटेस्ट में छात्रों पर Sheikh Hasina ने करवाई फायरिंग? ऑडियो लीक के बाद हसीना की हो सकती है गिरफ्तारी! | Bangladesh Former PM Sheikh Hasina Leaked Audio Claim Gave Find and Shoot Order Against Protesters
HawkNews
  • Website

Related Posts

Iran Pickaxe Mountain: क्या है ‘पिकैक्स माउंटेन’? जिससे डर गए ट्रंप, बर्बाद करने की खा चुके हैं कसम! | iran pickaxe mountain underground nuclear facility why donald trump wants to destroy it

July 14, 2026

RBSK के तहत बच्चों की लाखों रुपये की सर्जरी निःशुल्क, 32 स्वास्थ्य स्थितियों की होती है जांच

July 14, 2026

26 साल में 6500+ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार | Vishnu Kumar Bunty | Manav Upkar Sanstha

July 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,272)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Iran Pickaxe Mountain: क्या है ‘पिकैक्स माउंटेन’? जिससे डर गए ट्रंप, बर्बाद करने की खा चुके हैं कसम! | iran pickaxe mountain underground nuclear facility why donald trump wants to destroy it

July 14, 2026

RBSK के तहत बच्चों की लाखों रुपये की सर्जरी निःशुल्क, 32 स्वास्थ्य स्थितियों की होती है जांच

July 14, 2026

26 साल में 6500+ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार | Vishnu Kumar Bunty | Manav Upkar Sanstha

July 14, 2026

पहलगाम आतंकी हमले का मॉस्टरामाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी | Pahalgam Terror Attack: Non-Bailable Warrant Against Lashkar Chief Hafiz Saeed

July 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Iran Pickaxe Mountain: क्या है ‘पिकैक्स माउंटेन’? जिससे डर गए ट्रंप, बर्बाद करने की खा चुके हैं कसम! | iran pickaxe mountain underground nuclear facility why donald trump wants to destroy it

July 14, 2026

RBSK के तहत बच्चों की लाखों रुपये की सर्जरी निःशुल्क, 32 स्वास्थ्य स्थितियों की होती है जांच

July 14, 2026

26 साल में 6500+ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार | Vishnu Kumar Bunty | Manav Upkar Sanstha

July 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.