Last Updated:
Best Summer Spots In Delhi: गर्मी की छुट्टियों में कोई खास जगह की तलाश है तो आप दिल्ली-एनसीआर के पहले एयरक्राफ्ट रेस्टोरेंट में पहुंचे. जहां आप हवाई जहाज के अंदर बैठकर लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं. यह डेस्टिनेशन बच्चों और युवाओं के लिए भी परफेक्ट है. यहां एक हॉन्टेड हाउस और डायनासोर पार्क भी बनाया गया है. खास बात यह है कि यहां कोई एंट्री फीस नहीं है, यानी आप फ्री में प्रवेश कर सकते हैं. केवल अपने पसंदीदा गेम्स के पैसे देकर मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं.
नई दिल्ली: इस साल गर्मियों की छुट्टियों में आप किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं? जहां पर मनोरंजन और रोमांच का डबल तड़का हो. तो आप अपने बच्चों के साथ पहुंच जाइए दिल्ली के मेट्रो वॉक. क्योंकि यहां पर आपको कई मजेदार गेम्स मिलेंगे. बोटिंग के साथ-साथ स्वादिष्ट खाना मिलेगा. यहां पर बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सब जा सकते हैं. यही नहीं यहां पर दिल्ली एनसीआर का पहला प्लेन रेस्टोरेंट भी बनाया गया है यानी एयरक्राफ्ट के अंदर बैठकर आप खाने का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा यहां पर हॉन्टेड हाउस भी है. डायनासोर पार्क भी बनाया गया है. इसके अलावा आप यहां पर शॉपिंग भी कर सकते हैं. यहां पर कई ऐसे गेम्स भी रखे गए हैं. जिसे खेल कर आप कई शानदार गिफ्ट भी जीत सकते हैं. खास बात यह है कि यहां पर कोई एंट्री फीस नहीं है. सिर्फ आप जिस गेम को खेलेंगे उसी का पैसा आपको देना होगा.
सस्ते में मिलेगा आपको इतना कुछ
आपको बता दें कि मेट्रो वॉक दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 10 में स्थित है. जिसका सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन वेस्ट रोहिणी है. यहां से आप आसानी से ई-रिक्शा लेकर मेट्रो वॉक तक पहुंच सकते हैं. अब बात करें कि यहां पर क्या कुछ खास है तो यहां डायनासोर पार्क है. एडवेंचर आईसलैंड है. ऑफलाइन गेम्स है. कार रेसिंग है और बच्चों के लिए झूले हैं. बोटिंग भी है. इसके अलावा यहां पर आप बॉडी मसाज ले सकते हैं. बोटिंग भी कर सकते हैं.
100 रुपये में इतना कुछ
डायनासोर पार्क की कीमत 100 रुपए है प्रति व्यक्ति के हिसाब से यहां रखा गया है, जबकि हॉन्टेड हाउस भी प्रति व्यक्ति 100 रुपए ही रखा गया है. इसके अलावा यहां पर शीशे का भूल भुलैया है, जिसकी कीमत 100 रुपए रखी गई है. एडवेंचर आईसलैंड में भी प्रति व्यक्ति 100 रूपये ही कीमत रखी गई है. यही नहीं बोटिंग में भी प्रति व्यक्ति 100 से लेकर 150 रुपए रखी गई है. इसके अलावा अगर आप कोई गेम्स खेलते हैं तो उसकी अलग कीमत है और बॉडी मसाज के लिए भी आपको 150 रुपए देने होंगे.
सबसे खास है एयरक्राफ्ट रेस्टोरेंट
इस पूरे एडवेंचर पार्क यानी मेट्रो वॉक की खासियत यह है कि यहां पर देश का पहला एयरक्राफ्ट रेस्टोरेंट मौजूद है. यानी प्लेन रेस्टोरेंट जिसमें आप जाएंगे तो उसमें आपको तेज म्यूजिक मिलेगी और प्लेन के अंदर बैठकर खाना खाने का मौका मिलेगा. इसकी बुकिंग यूं तो 1400 रुपए से शुरू है लेकिन अगर आप बिना बुकिंग के भी वहां खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अलग से टिकट खरीदनी होगी.
कुल मिलाकर अगर गर्मियों की छुट्टियों में आपका बच्चा बहुत जिद कर रहा है या कर रही है कहीं घूमने के लिए तो आप उसको एक बार मेट्रो वॉक ले जाएं. एक दिन में ही उसका इतना एंजॉय हो जाएगा कि साल भर आपके बच्चे कहीं पर भी घूमने की जिद नहीं करेंगे. खास बात यह है कि यहां पर सब कुछ बहुत सस्ता रखा गया है और अगर आप खुद की गाड़ी से आएंगे तो यहां पर पार्किंग की भी सुविधा है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

