India
oi-Bhavna Pandey
Bengaluru rain: मई महीने की पहली तारीख को बेंगलुरु में तेज हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से बेंगलुरू के लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन इसके चलते एक बड़ी दुखदाई घटना घटी। बारिश में पेड़ की चपेट में आने से एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई।
यह घटना बेंगलुरू में कत्रीगुप्पे में मुख्य सड़क पर हुई, जहां एक बड़ा पेड़ ऑटो-रिक्शा अचानक पर गिर गया। ऑटो चालक पेड़ से कुचल गया और उसकी मौत हो गई। घटना के समय ऑटो में कोई यात्री सवार नहीं था।

यह दुर्घटना गुरुवार की शाम उस समय हुई जब बेंगलुरु शहर और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि तेज बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ ऑटो पर गिर गया जिसके नीचे कुचलने से ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। इस घटना की जो तस्वीरें आईं हैं उसमें ऑटो पर बड़ा सा पेड़ गिरा हुआ नजर आ रहा है।
जगह-जगह हुआ जलभराव और ट्रैफिक जाम
बता दें बेंगलुरु में शाम पांच बजे के बाद तेज हवा और गरज चमक के बारिश शुरू हुई और देर रात तक होती रही। बारिश के चलते सड़कें पानी में जलमग्न हो गई जिसके कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
बता दें मई में होने वाली इस प्री-मानसून बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बेंगलुरु समेत कर्नाटक के अन्य कई जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। विशेष रूप से तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक क्षेत्रों के लिए 4 मई तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग ने बेंगलुरु और बेंगलुरु ग्रामीण, कोलार, चिक्कबल्लापुर, तुमकुर, चित्रदुर्ग, हसन, शिवमोग्गा, मैसूर, चिक्कमगलुरु, चामराजनगर, मांड्या, दक्षिण कन्नड़, डुपी और उत्तर कन्नड़ सहित कई अन्य जिलों में 6 मई तक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। इन क्षेत्रों में ऐलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तरी कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट
कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक क्षेत्रों में चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से उत्तरी कर्नाटक के अधिकांश जिले प्रभावित होंगे, जिनमें बेलगाम, रायचूर, विजयपुरा, कोप्पल, हुबली, यादगीर, बागलकोट, विजयपुरा और गडग शामिल हैं।
-

Mumbai Weather Today: मुंबई में साफ आसमान के बाद भी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी
-

Weather: इन राज्यों में 4 मई तक भारी बारिश की चेतावनी, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट
-

Weather: बिहार, झारखंड, बंगाल में 3 मई तक भारी बारिश के आसार, दिल्ली में कब बदलेगा मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट
-

UP Mausam update: बिजली, बारिश और ओलों का खतरा मंडराया, यूपी के इतने जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
-

Uttarakhand weather news: चार धाम यात्रा शुरू होते ही बदलेगा मौसम का मिजाज, कहां-कहां हो सकती है बारिश
-

Weather: दिल्ली से UP-बिहार तक आंधी-बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी, मई के महीने में कैसा रहेगा मौसम?
-

Delhi Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी बूंदाबांदी और बारिश, जानें प्रदेश में क्या है खास?
-

Delhi Today: दिल्ली में स्कूल फीस पर बड़ा फैसला, रेखा सरकार लाएगी नया कानून, जानिए राजधानी में क्या है खास?

