Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Bengaluru Heavy Rain News Five Dead In 36 Hours City Flooded Life Disrupted Know All
Hindi News

Bengaluru Heavy Rain News Five Dead In 36 Hours City Flooded Life Disrupted Know All

HawkNewsBy HawkNewsMay 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जोरदार बारिश (Bengaluru Heavy Rain) ने कहर बरपाया है। पिछले 36 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण मंगलवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। जलमग्न सड़कों के बीच कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया । वहीं राज्य में बारिश से संबंधित मौतों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर के साई लेआउट में एक द्वीप जैसी स्थिति बन गई। यहां घरों की निचली मंजिलें आधी डूब गई हैं। इसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि सोमवार को करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

साई लेआउट में भरा पानी
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमबी) ने साई लेआउट में लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की। लोगों ने शिकायत की है कि नगर निगम की एजेंसियों को साई लेआउट में रहने वाले लोगों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। भारी बारिश के कारण शहर के हेनूर स्थित एक अनाथालय में भी पानी भर गया। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मिलकर अनाथालय में मौजूद लोगों को बचाया। मान्यता टेक पार्क और सिल्क बोर्ड जंक्शन जैसे कई इलाकों के जलमग्न हो जाने के कारण वहां आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर में कई जगह जाम
जलभराव के कारण सड़कों पर कई वाहन फंस गए। इससे शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर के एक अपार्टमेंट में घुसे बारिश के पानी को निकालने का प्रयास करते समय 12 वर्षीय एक बच्चे सहित दो लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मीको लेआउट पुलिस के अनुसार, बीटीएम सेकेंड स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट निवासी मनमोहन कामत (63) ने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।

करंट लगने से मौत

घटना की जांच में शामिल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने पंप को बिजली के बोर्ड से जोड़ा तो ‘शॉर्ट सर्किट’ हो गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस बीच अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति का बेटा दिनेश (12) भी कामत के पास खड़ा था और बिजली का करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

दीवार गिरने से महिला की मौत
इससे पहले सोमवार को महादेवपुरा थाने के अंतर्गत क्षेत्र में एक कंपनी में झाड़ू लगाते समय इमारत की दीवार गिर जाने से शशिकला (35) की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि रायचूर और कारवाड़ में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बेंगलुरु में लगभग 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। विभाग के अनुसार, रविवार रात से सोमवार सुबह तक शहर में 105 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दक्षिण कन्नड़ के जिला मुख्यालय शहर मंगलुरु में पिछले 24 घंटों में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी ने मंगलवार को बेंगलुरु के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और कर्नाटक के विभिन्न स्थानों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी बेंगलुरु केंद्र के निदेशक एन. पुवियारसु ने कहा, ‘‘जितनी बारिश हो रही है यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुछ भी नहीं है। लेकिन बेंगलुरु जैसे शहरों में कंक्रीट निर्माण के कारण जल निकासी के रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं, इसलिए हमने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, ताकि अधिकारी उसी के अनुसार तैयारी कर सकें। आईएमडी के बयान के अनुसार, बागलकोट, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेलगाम, चिक्कबल्लापुर, धारवाड़, गडग, कोलार, कोप्पल, विजयनगर जिले आज बारिश से प्रभावित रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि अधिकारी भारी बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उपमुख्यमंत्री व बेंगलुरु के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने कहा कि सरकार लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थिति से निपटने में प्रशासन की विफलता की विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या वे प्रकृति को रोक सकते हैं? सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में होसपेट में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कल कुछ वर्षा प्रभावित स्थानों का दौरा करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबांग्लादेश में एलन मस्क की स्टारलिंक की एंट्री, लॉन्च हुआ स्टारलिंक इंटरनेट, 300 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा | Elon Musk Starlink enters Bangladesh Starlink Internet launched 300 Mbps speed and unlimited data
Next Article सोना तस्करी मामले में रान्या राव को मिली जमानत, फिलहाल जेल से रिहाई मुश्किल, ये है वजह
HawkNews
  • Website

Related Posts

आदित्य बिड़ला ग्रुप की Rs 17,200 करोड़ की ग्रीन एनर्जी डील, अगले तीन वर्षों में 20 GW क्षमता हासिल करने का लक्ष्य | आदित्य बिड़ला ग्रुप भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में स्प्रिंग एनर्जी का अधिग्रहण करेगा

July 14, 2026

सांप्रदायिक दंगे और टारगेट किलिंग का खतरनाक एजेंडा, अल-हिंद ISIS मॉड्यूल पर NIA का करारा प्रहार

July 14, 2026

फटे जूतों से Lord's Honours Board तक का सफर  | First Indian woman on Lord's Honours Board

July 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,281)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

आदित्य बिड़ला ग्रुप की Rs 17,200 करोड़ की ग्रीन एनर्जी डील, अगले तीन वर्षों में 20 GW क्षमता हासिल करने का लक्ष्य | आदित्य बिड़ला ग्रुप भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में स्प्रिंग एनर्जी का अधिग्रहण करेगा

July 14, 2026

सांप्रदायिक दंगे और टारगेट किलिंग का खतरनाक एजेंडा, अल-हिंद ISIS मॉड्यूल पर NIA का करारा प्रहार

July 14, 2026

फटे जूतों से Lord's Honours Board तक का सफर  | First Indian woman on Lord's Honours Board

July 14, 2026

Rahul Gandhi कहां हैं? NEET मुद्दे पर सरकार को घेरने वाली कांग्रेस ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट से क्यों बनाई दूरी | Where Is Rahul Gandhi Why Congress Stayed Away From Cjp Jantar Mantar Protest Latest News

July 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

आदित्य बिड़ला ग्रुप की Rs 17,200 करोड़ की ग्रीन एनर्जी डील, अगले तीन वर्षों में 20 GW क्षमता हासिल करने का लक्ष्य | आदित्य बिड़ला ग्रुप भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में स्प्रिंग एनर्जी का अधिग्रहण करेगा

July 14, 2026

सांप्रदायिक दंगे और टारगेट किलिंग का खतरनाक एजेंडा, अल-हिंद ISIS मॉड्यूल पर NIA का करारा प्रहार

July 14, 2026

फटे जूतों से Lord's Honours Board तक का सफर  | First Indian woman on Lord's Honours Board

July 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.