India
oi-Bhavna Pandey
Bengaluru hotels shutdown: ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब बेंगलुरु में दिखने लगा है। बेंगलुरु में खाद्य सेवा उद्योग इन दिनों गंभीर एलपीजी संकट से जूझ रहा है। 9 मार्च को बेंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई अचानक रुकने से 10 मार्च से बेंगलुरु के होटल मंगलवार से अपनी सेवाएं बंद कर सकते हैं।
बेंगलुरु होटल एसोसिएशन (बीएचए) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आपूर्ति रुकने से उन हजारों लोगों पर पड़ेगा जो रोज़मर्रा के खाने के लिए होटलों और छोटे भोजनालयों पर निर्भर रहते हैं-जैसे छात्र, वरिष्ठ नागरिक और मेडिकल प्रोफेशनल्स।

पहले दिया था 70 दिन सप्लाई का भरोसा
एसोसिएशन का कहना है कि तेल कंपनियों ने पहले भरोसा दिलाया था कि करीब 70 दिनों तक एलपीजी सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। लेकिन अचानक सप्लाई रुकने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। होटल मालिकों के मुताबिक यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका है, क्योंकि किचन गैस के बिना चल ही नहीं सकते।
केंद्र सरकार से दखल की मांग
होटल व्यवसायियों ने केंद्रीय मंत्रियों से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बहाल नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं, क्योंकि गैस के बिना रेस्टोरेंट और होटल किचन चलाना संभव नहीं है।
ज़मीन पर अलग हालात, NRAI ने भी जताई चिंता
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर चिंता जताई। एसोसिएशन ने कहा कि सरकार की तरफ से भले ही कमर्शियल एलपीजी पर किसी तरह की रोक से इनकार किया गया हो, लेकिन ग्राउंड पर सप्लायर्स गैस देने में असमर्थता जता रहे हैं। इससे रेस्टोरेंट इंडस्ट्री और आम लोगों के लिए भोजन की उपलब्धता दोनों प्रभावित हो रही हैं।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर ऊर्जा बाजार पर
जानकारों का मानना है कि यह संकट वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता से जुड़ा हुआ है। ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद मध्य-पूर्व में सैन्य तनाव बढ़ गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव पड़ा है और एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित हुई है।
घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, बढ़ी कीमत
इधर सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं ताकि घरों में गैस की सप्लाई प्रभावित न हो। इसी बीच 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी भी की गई, जो पिछले साल अप्रैल में ₹50 बढ़ने के बाद एक साल से कम समय में दूसरी वृद्धि है।
जमाखोरी रोकने के लिए नई पाबंदी
सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग के नियम भी सख्त कर दिए हैं। अब नए सिलेंडर की बुकिंग के लिए न्यूनतम इंतजार अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ जगहों पर लोग सामान्य 55 दिन की जगह 15 दिन में बार-बार सिलेंडर ऑर्डर कर रहे थे, जिससे जमाखोरी की आशंका बढ़ गई थी।
-

LPG Gas Cylinder Price Hike: भारत में अब सिलेंडर ₹1500 का हो गया? वाकई ईरान युद्ध ने गैस की कीमतें बढ़ाईं?
-

LPG Price: महंगाई का झटका, रसोई गैस 60 रुपये महंगी, कमर्शियल सिलेंडर भी ₹115 बढ़ा, आपके शहर में क्या है रेट?
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं
-

Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट?
-

तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम?
-

IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा
-

T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान
-

Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में?
-

PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट?
-

क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच
-

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव?
-

UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच?
-

पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी
-

IAS IPS Love Story: ‘ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क’,कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job?

