India
oi-Smita Mugdha
Bengal
Sir
Abhishek
Banerjee:
तृणमूल
कांग्रेस
(TMC)
के
राष्ट्रीय
महासचिव
अभिषेक
बनर्जी
ने
चुनाव
आयोग
और
मुख्य
चुनाव
आयुक्त
(CEC)
ज्ञानेश
कुमार
पर
गंभीर
आरोप
लगाए
हैं।
चुनाव
आयोग
के
साथ
करीब
ढाई
घंटे
चली
बैठक
के
बाद
अभिषेक
बनर्जी
ने
दावा
किया
कि
बैठक
के
दौरान
CEC
ने
उनसे
ऊंची
आवाज
में
बात
करने
की
कोशिश
की,
जिस
पर
उन्होंने
सख्त
आपत्ति
जताई।
अभिषेक
बनर्जी
ने
कहा
कि
उन्होंने
CEC
से
स्पष्ट
शब्दों
में
कहा
कि
वे
निर्वाचित
जनप्रतिनिधि
हैं,
जबकि
चुनाव
आयुक्त
मनोनीत
पद
पर
हैं।
उन्होंने
यह
भी
कहा
कि
वे
किसी
के
दास
या
गुलाम
नहीं
हैं
और
सम्मानजनक
व्यवहार
की
अपेक्षा
रखते
हैं।

Abhishek
Banerjee
ने
आयोग
पर
लगाए
गंभीर
आरोप
बैठक
में
TMC
के
10
सांसदों
और
पश्चिम
बंगाल
सरकार
के
वरिष्ठ
मंत्रियों
ने
SIR
(स्पेशल
इंटेंसिव
रिवीजन)
से
जुड़ी
गड़बड़ियों
पर
सवाल
उठाए,
लेकिन
आयोग
की
ओर
से
संतोषजनक
जवाब
नहीं
मिला।
बनर्जी
का
आरोप
है
कि
28
नवंबर
को
भी
आयोग
से
सवाल
पूछे
गए
थे,
लेकिन
तब
भी
कोई
स्पष्ट
जवाब
नहीं
दिया
गया।
उन्होंने
कहा
कि
आयोग
के
अधिकारियों
ने
उन्हें
उंगली
दिखाई
जिसके
जवाब
में
उन्होंने
कहा
कि
उंगली
नीचे
करके
बात
करें।
Bengal
Sir:
वोटर
लिस्ट
में
सॉफ्टवेयर
और
एल्गोरिदम
से
हेरफेर
का
आरोप
अभिषेक
बनर्जी
ने
दावा
किया
कि
अब
देश
में
EVM
के
बजाय
वोटर
लिस्ट
में
सॉफ्टवेयर
और
एल्गोरिदम
के
ज़रिए
हेरफेर
कर
वोट
चोरी
की
जा
रही
है।
उन्होंने
आरोप
लगाया
कि
SIR
के
तहत
1.36
करोड़
मामलों
में
“लॉजिकल
डिस्क्रेपेंसी”
बताई
जा
रही
है,
लेकिन
अब
तक
इसकी
सूची
सार्वजनिक
नहीं
की
गई
है।
उन्होंने
कहा
कि
ECI
ऐप
में
दस्तावेज़
जमा
होने
के
बावजूद
नोटिस
जारी
नहीं
किए
जा
रहे
और
नाम
सॉफ्टवेयर
के
ज़रिए
हटाए
जा
रहे
हैं,
वह
भी
AERO
की
जानकारी
के
बिना।
TMC
नेता
ने
आरोप
लगाया
कि
60
वर्ष
से
अधिक
उम्र
के
बुज़ुर्गों,
दिव्यांगों
और
गंभीर
बीमारियों
से
जूझ
रहे
लोगों
को
घंटों
फिजिकल
वेरिफिकेशन
के
लिए
बैठाया
जा
रहा
है,
जो
अमानवीय
है।
TMC
सांसद
का
आरोप,
SIR
के
जरिए
प्रदेश
को
बदनाम
करने
की
कोशिश
अभिषेक
बनर्जी
ने
सवाल
उठाया
कि
रोहिंग्या
और
बांग्लादेशी
घुसपैठियों
के
नाम
पर
बंगाल
को
बदनाम
किया
जा
रहा
है।
उन्होंने
कहा
कि
अगर
58
लाख
लोगों
की
सूची
बनाई
गई
है,
तो
यह
साफ
किया
जाए
कि
उनमें
कितने
अवैध
प्रवासी
हैं।
उन्होंने
यह
भी
आरोप
लगाया
कि
देश
के
11
राज्यों
में
SIR
चल
रहा
है,
लेकिन
सबसे
ज़्यादा
सख्ती
पश्चिम
बंगाल
में
की
जा
रही
है,
जबकि
यहां
डिलीशन
की
संख्या
सबसे
कम
है।
कांग्रेस
समेत
विपक्षी
दलों
पर
भी
साधा
निशाना
अभिषेक
बनर्जी
ने
कांग्रेस,
AAP
और
RJD
सहित
विपक्षी
दलों
पर
भी
निशाना
साधा।
उन्होंने
कहा
कि
चुनाव
जमीन
पर
लड़े
जाते
हैं।
टीएमसी
सांसद
ने
कहा
कि
विपक्ष
को
समझना
होगा
कि
वोट
चोरी
अब
EVM
से
नहीं,
बल्कि
वोटर
लिस्ट
और
सॉफ्टवेयर
के
जरिए
की
जा
रही
है।
उन्होंने
वोट
चोरी
के
कांग्रेस
के
दावों
को
दोहराते
हुए
कहा
भाजपा
ने
महाराष्ट्र,
हरियाणा,
दिल्ली
और
बिहार
में
भी
इसी
तरीके
से
जीत
हासिल
की
है।
चुनाव
आयोग
की
निष्पक्षता
पर
सवाल
उठाते
हुए
कहा
कि
पहले
मतदाता
तय
करते
थे
कि
सरकार
कौन
बनाएगा?
अब
सरकार
तय
कर
रही
है
कि
वोट
कौन
डालेगा।
उन्होंने
विधानसभा
चुनाव
2026
में
बंगाल
में
बीजेपी
के
हारने
का
दावा
करते
हुए
कहा
कि
जनता
भाजपा
को
हराएगी।
-

Mahua Moitra कुत्ते के लिए झगड़े से इटली में शादी तक रहीं चर्चा में, बंगाल चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी
-

Kuldeep Singh Sengar के Unnao माखी कांड की पूरी कहानी, दो दशकों में फैली दुश्मनी-23 साल की जंग में सब तबाह!
-

Bengal Chunav 2026: दुर्गा आंगन–महाकाल मंदिर का दांव, ममता बनर्जी का हिंदू कार्ड BJP को देगा टेंशन!
-

Explainer: पावर के सेंट्रलाइजेशन ने कैसे खत्म कर दी कांग्रेस? 400 से 99 पर आई पार्टी, क्या उसी राह पर BJP?
-

Bengal Election 2026: TMC का नारा ‘जोतोई कोरो हमला, आबार जीतबे बांग्ला’, BJP के खिलाफ दीदी का इमोशनल दांव
-

Amit Shah In Bengal: गृहमंत्री ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का किया दावा, मतुआ समुदाय को दिया आश्वासन
-

Bengal Election 2026: कोलकाता में अमित शाह की बड़ी बैठक, TMC को हराने का बनेगा प्लान
-

Unnao Case: ‘ये जीत नहीं’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीड़िता पक्ष का छलका दर्द, कांग्रेस ने उठाई फांसी की मांग
-

BMC Elections: बीएमसी चुनाव साथ लड़ेगी भाजपा-शिवसेना, जानिए किसको मिली कितनी सीटें?
-

Rakhi Jadhav कौन हैं? BMC चुनाव से पहले शरद पवार को झटका देकर भाजपा में हुईं शामिल, इनकी कमाई उड़ा देगी होश
-

Ankita Bhandari case नहीं थम रहा VIP विवाद, पुलिस भी हुई एक्टिव, जानिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने क्या कहा
-

Balen Shah Nepal PM: बालेन शाह बनेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री! चुनाव से पहले रबी लामिछाने की पार्टी का बड़ा ऐलान
-

Angel Chakma त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सियासत, राहुल गांधी ने कहा-भयानक नफरत का अपराध, भाजपा ने दी नसीहत
-

PCMC Municipal Election:निकाय चुनाव में साथ उतरे चाचा-भतीजा, मैदान में कितना कमाल करेगी अजीत-शरद पवार की जोड़ी
-

‘अकाली दल और शिरोमणि कमेटी पंथ को ढाल बना रही’, पंजाब CM भगवंत मान का तीखा हमला

