India
oi-Smita Mugdha
Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव हैं। चुनावसे ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बड़े ऐलान कर रही हैं। इस बार के बजट के जरिए भी समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश है। मंगलवार को उन्होंने “बांग्लार युवा शक्ति” नाम से नई योजना की घोषणा की, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। इस योजना के तहत राज्य में ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम की तरह 294 कैंप लगाए जाएंगे।
सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि इन कैंपों में युवा व खेल, कृषि-लघु सिंचाई और बिजली विभाग सीधे मौजूद रहेंगे। युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल सकेगा। चुनाव से पहले किसानों और अब युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है।

Bengal Chunav में मिल सकता है फायदा
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह कदम सीधे तौर पर युवा मतदाताओं को साधने की रणनीति है। बंगाल की करीब 40 प्रतिशत आबादी 18-35 वर्ष आयु वर्ग की है और यही वर्ग चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाता है। हाल के महीनों में बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दे विपक्ष के प्रमुख हथियार बने हैं। ऐसे में ममता सरकार का यह ऐलान युवाओं के बीच भरोसा मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।
Mamata Banerjee ने रमजान को लेकर भी दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सौहार्द पर भी जोर देते हुए कहा कि 19 मार्च से रमजान शुरू हो रहा है और इसके साथ ही होली का त्योहार भी आएगा, इसलिए सभी लोग शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। बंगाल में बीजेपी लगातार ममता सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती है। दूसरी ओर टीएमसी बीजेपी पर सांप्रदायिकता के आरोप लगाती है। ऐसे समय में जब चुनावी माहौल में ध्रुवीकरण की आशंकाएं बढ़ जाती हैं, सीएम ने सबसे मिल-जुलकर रहने की अपील की है।
टीएमसी इस योजना के जरिये यह संदेश देना चाहती है कि सरकार सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंच रही है। विपक्ष इसे चुनाव से पहले की “घोषणाओं की राजनीति” बता रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर ‘दुआरे सरकार’ मॉडल का चुनावी फायदा ममता को मिला। अब देखना होगा कि बांग्लार युवा शक्ति चुनावी समीकरणों को कितना प्रभावित करती है।
-

बंगाल से तमिलनाडु तक कौन जीतेगा चुनाव? 4 राज्यों में किस पार्टी का पलड़ा भारी? सामने आया पहला Opinion Poll
-

Love Story: इस खूबसूरत नेता को 16 साल में हुआ था प्यार, तीन बार की शादी, तीनों बार मिला तलाक
-

Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे चुका है नया संकट! बाहर निकलने वालों के लिए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
-

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
-

परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs यूएसए, IND vs USA T20 World Cup
-

PM Kisan Yojana: क्या फरवरी में ही आएंगे 2000 रुपये? अफवाहों के बीच जानें क्या है 22वीं किस्त की सच्चाई
-

देश छोड़ जाने वाले थे सिराज, तभी सूर्या ने कॉल करके रोका और टीम में किया शामिल, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
-

T20 World Cup 2026: अगले मैच से होगी मियां भाई की छुट्टी! कौन लेगा जगह? बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
-

Ladli Behna Yojana: फरवरी की 33वीं किस्त कब आएगी? खातों में 1500 रुपये आने की पूरी डिटेल्स और तारीख—जानिए
-

Surajkund Mela Jhula: कौन थे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद? कैसे लोगों की जान बचाते हुए दे दी अपनी जान
-

‘ब्राह्मण होना जरूरी नहीं,संघ प्रमुख कोई भी बन सकता है’, भागवत का बड़ा बयान,अब तक सभी RSS चीफ किस जाति से रहे?
-

‘सलमान खान सामने नहीं बैठ सकता, हकलाने लगता है’, भाईजान के बारे में ये क्या बोल गए Aasif Sheikh?

