महेंद्र सिंह धोनी और अनिल कुंबले ने श्रृंखला के बीच में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था क्योंकि उनका शरीर पांच दिनी क्रिकेट और खेल पाने की इजाजत नहीं दे पा रहा था। रोहित के मामले में उन्हें फॉर्म के आधार पर बाहर किया जाएगा क्योंकि गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदर्शन के आधार पर ही कोई भी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम में बने रह सकता है।
अगर रोहित शुक्रवार को टॉस के लिए नहीं आते हैं तो यह माना जा सकता है कि उन्होंने इस सप्ताह एमसीजी पर अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया। श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी मैच जीतकर लॉर्ड्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी।
भारतीय टीम का प्रदर्शन बिल्कुल भी प्रभावी नहीं रहा है और बतौर कप्तान तथा बल्लेबाज रोहित के लिए यह सबसे खराब दौर है। वह संन्यास की घोषणा करे या नहीं करे, लेकिन सिडनी के बाद उनका टेस्ट क्रिकेट खेलना संभव नहीं लग रहा। इसके अलावा टीम में असंतोष की खबरें भी प्रदर्शन पर असर डाल सकती है । इसकी शुरूआत श्रृंखला के बीच में रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के फैसले से हुई और रोहित के खराब फॉर्म से बतौर कप्तान उनका कद घटा है।

