Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » araria ashish mandal left 65 lakh job creates ai exam checking platform acadine know feature
Hindi News

araria ashish mandal left 65 lakh job creates ai exam checking platform acadine know feature

HawkNewsBy HawkNewsJune 3, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

पटना: सीबीएसई की कॉपी जांच प्रक्रिया इन दिनों काफी चर्चा में है. कॉपी जांच करने के तरीके पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच बिहार के अररिया के रहने वाले आशीष मंडल की टीम ने एआई प्लेटफॉर्म एकेडाइन (Acadine) तैयार किया है. यह आंसर शीट की जांच को तेज और सटीक बनाने का दावा करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कॉपी जांच के लिए एआई का प्रयोग किया जाता है. इतना ही नहीं, अगर किसी सवाल में अंक काटे जाते हैं तो यह प्लेटफॉर्म उसकी वजह भी बताता है. छात्र या अभिभावक आसानी से यह समझ सकते हैं कि नंबर किस वजह से कटे हैं. इसके अलावा भी कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो कॉपी जांच की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाते हैं.

एकेडाइन के सीईओ आशीष मंडल का दावा है कि यह प्लेटफार्म सबसे सटीक तरीके से कॉपियों की जांच कर सकता है. उनके मुताबिक इसमें गलती की संभावना ना के बराबर है. काफी कम समय में बहुत बड़ी संख्या में काॅपी जांच कर सकता है. आशीष का यह भी कहना है कि अगर सीबीएसई मौका दे तो उनका प्लेटफॉर्म दूसरे विकल्पों की तुलना में कम खर्च में बेहतर सेवा दे सकता है.

अब टीचर नहीं एआई चेक करेगा कॉपी
एकेडाइन के बारे में बात करते हुए आशीष कहते हैं कि भारत में आज भी ज्यादातर परीक्षाएं लिखित रूप में होती हैं. शिक्षकों द्वारा उनकी जांच में काफी समय खर्च होता है और बारीकी से हम कमजोरी भी नहीं बता पाते हैं. इससे जो मुख्य कमजोरी का समाधान नहीं हो पाता है.

इसी चुनौती को देखते हुए उनकी टीम ने AI प्लेटफॉर्म एकेडाइन तैयार किया है. यह बहुत हीं कम समय में चेकिंग और फीडबैक दे सकता है. इसमें टीचर के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा काॅपी जांची जाती हैं. उनका दावा है कि एआई द्वारा किया गया मूल्यांकन शिक्षकों से भी ज्यादा सटीक होता है. इसमें गलती होने की संभावना बहुत कम है. इसके साथ ही शिक्षक की तुलना में समय और खर्च में भी बचत होती है.

कैसे काम करता है यह प्लेटफॉर्म
आशीष मंडल बताते हैं कि परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं को स्कूल या कॉलेज की ओर से स्कैन करके एकेडाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता है. कॉपी अपलोड होते ही एआई जांचना शुरू कर देता है और कुछ ही समय में रिजल्ट तैयार हो जाता है. उनका दावा है कि प्लेटफॉर्म की सटीकता करीब 98 प्रतिशत तक है. किसी भी संस्थान को डेमो देने के दौरान एक खास सुविधा भी दी जाती है. संस्थान चाहे तो उसी कॉपी की जांच किसी शिक्षक से भी करा सकता है और फिर दोनों परिणामों की तुलना कर सकता है. इससे प्लेटफॉर्म की कार्य क्षमता और सटीकता को आसानी से परखा जा सकता है.

आशीष के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ अंक देना नहीं है, बल्कि अंक कटने की वजह भी बताना है. अगर किसी सवाल में एआई ने कम अंक दिए हैं, तो वह यह भी बताता है कि जवाब में कौन सी कमी या गलती रह गई, जिसके कारण अंक काटे गए. इससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को यह समझने में मदद मिलती है कि उत्तर में सुधार की जरूरत कहां है.

सीबीएसई वाले प्लेटफॉर्म से बेहतर क्यों
आशीष मंडल अपने प्लेटफॉर्म को सीबीएसई की मौजूदा कॉपी जांच प्रणाली से अधिक सटीक और प्रभावी बताते हैं. उनका कहना है कि इस बार सीबीएसई के कॉपी जांच की प्रक्रिया में मानवीय गलतियां देखने को मिली हैं. कॉपी स्कैन करने से लेकर मूल्यांकन तक अलग अलग लेवल पर त्रुटियां सामने आ रही है. इस वजह से सीबीएसई पर सवाल उठ रहे हैं.

आशीष के अनुसार, सीबीएसई के मौजूदा व्यवस्था की सबसे बड़ी कमी यह है कि अंक काटे जाने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया. शिक्षक कॉपी जांच तो करते हैं, लेकिन छात्र यह नहीं जान पाते कि उनके उत्तर में क्या कमी रह गई. वहीं अलग-अलग शिक्षकों के मूल्यांकन में भी अंतर देखने को मिल सकता है.

उनका दावा है कि अकैडाइन प्लेटफॉर्म इन कमियों को दूर करता है. यहां कॉपियों की जांच एआई द्वारा की जाती है, जिससे सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक समान मानकों पर होता है. साथ ही, अगर किसी उत्तर में अंक काटे जाते हैं तो प्लेटफॉर्म उसका कारण भी विस्तार से बताता है. इससे छात्रों को अपनी गलतियां समझने और सुधार करने में मदद मिलती है.

65 लाख कि नौकरी छोड़ बनाया प्लेटफार्म
बिहार के अररिया जिले के रहने वाले आशीष मंडल ने वर्ष 2020 में आईआईटी इंदौर से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया था. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की. सितंबर 2025 में नौकरी छोड़ने के समय उनका सालाना पैकेज करीब 65 लाख रुपये था. हालांकि, उन्हें शिक्षा और मूल्यांकन के क्षेत्र में एआई की बड़ी संभावनाएं नजर आई. इसी वजह से उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक नया प्लेटफॉर्म विकसित करने का फैसला किया और इस दिशा में काम शुरू कर दिया.

आशीष बताते हैं कि उनकी टीम ने कुछ ही महीनों में एकेडाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया और दिसंबर 2025 में इसे लॉन्च कर दिया. उनका दावा है कि फिलहाल देशभर के 66 से अधिक शिक्षण संस्थान इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. जम्मू से लेकर कोयंबटूर तक कई स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान इससे जुड़े हुए हैं. इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी कई संस्थान इस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि फिलहाल प्लेटफॉर्म का मुख्य फोकस कॉपी जांच पर है, लेकिन आने वाले समय में इसमें होमवर्क, असाइनमेंट, पीपीटी, नोट्स और अन्य शैक्षणिक कार्यों के मूल्यांकन से जुड़े कई नए फीचर जोड़े जाएंगे. आशीष का मानना है कि एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली ही शिक्षा क्षेत्र का भविष्य है और आने वाले वर्षों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमिज़ोरम की ये आदत बदल सकती है पूरा भारत | Mizoram Culture
Next Article US Drug Tunnel: मेक्सिको से अमेरिका तक ड्रग माफियाओं ने बना दिया सुरंग, रेल पटरी-लिफ्ट भी मौजूद, देखें Video | us mexico border 590 meter secret drug tunnel discovered california Viral Video
HawkNews
  • Website

Related Posts

Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार! | modi trump meet g7 summit france tensions rise after hormuz strait drone attack indian sailors death

June 14, 2026

PM Modi France Visit LIVE | PM Modi President TGrump Meet | G7 Summit 2026 | PM मोदी और राष्‍ट्रपति मैक्रों के बीच आज द्व‍िपक्षीय वार्ता

June 14, 2026

TMC में ममता बनर्जी का बड़ा एक्‍शन, सायोनी घोष, माला रॉय और सुदीप बंदोपाध्याय को पदों से हटाया | Mamata Banerjee removed Saayoni Ghosh TMC Youth Wing, Mala Roy Women Wing, Sudip Bandyopadhyay from his post

June 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,567)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार! | modi trump meet g7 summit france tensions rise after hormuz strait drone attack indian sailors death

June 14, 2026

PM Modi France Visit LIVE | PM Modi President TGrump Meet | G7 Summit 2026 | PM मोदी और राष्‍ट्रपति मैक्रों के बीच आज द्व‍िपक्षीय वार्ता

June 14, 2026

TMC में ममता बनर्जी का बड़ा एक्‍शन, सायोनी घोष, माला रॉय और सुदीप बंदोपाध्याय को पदों से हटाया | Mamata Banerjee removed Saayoni Ghosh TMC Youth Wing, Mala Roy Women Wing, Sudip Bandyopadhyay from his post

June 14, 2026

दिल्ली के कालकाजी में तड़के मची अफरा-तफरी, रेस्टोरेंट में लगी आग, 3 LPG सिलेंडर हुए ब्लास्ट

June 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार! | modi trump meet g7 summit france tensions rise after hormuz strait drone attack indian sailors death

June 14, 2026

PM Modi France Visit LIVE | PM Modi President TGrump Meet | G7 Summit 2026 | PM मोदी और राष्‍ट्रपति मैक्रों के बीच आज द्व‍िपक्षीय वार्ता

June 14, 2026

TMC में ममता बनर्जी का बड़ा एक्‍शन, सायोनी घोष, माला रॉय और सुदीप बंदोपाध्याय को पदों से हटाया | Mamata Banerjee removed Saayoni Ghosh TMC Youth Wing, Mala Roy Women Wing, Sudip Bandyopadhyay from his post

June 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.