Last Updated:
Kolkata Patna Garib Rath Express: दानापुर रेल प्रशासन ने 12359/60 कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस का आरा जंक्शन तक विस्तार किया है. जिससे यात्रियों को सस्ती यात्रा और टिकट बुकिंग में आसानी मिली है. क्योंकि अब आरा-पास के कई जिलों के यात्री इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. रोजमर्रा की यात्राओं के लिए यह ट्रेन सबसे आसान और किफायती विकल्प बन चुकी है. रिपोर्टों के अनुसार, हर दिन औसतन 300 से 400 टिकट बुक किए जा रहे हैं. यह संख्या निरंतर बढ़ रही है.

भोजपुर: आरा से कोलकाता जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए दानापुर रेल प्रशासन ने पिछले महीने 12359/60 कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस का आरा जंक्शन तक विस्तार किया था. कुछ ही महीनों में यह ट्रेन आरा और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए हावड़ा या कोलकाता जाने का सबसे किफायती और सुविधाजनक विकल्प बन गई है.
रेलवे के नियम के अनुसार, जिन गाड़ियों की औसत रफ़्तार 55 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक हो, उन्हें ही सुपरफास्ट का दर्जा मिलता है. वर्तमान में कोलकाता से आरा आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12359 नंबर के साथ चलाई जाती है. इसका नया नंबर अब 13127 होगा. वहीं, आरा से कोलकाता जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12360 के बदले अब 13128 होगा. इस परिवर्तन से यात्रियों के टिकटों में लगने वाले सुपरफास्ट चार्ज को भी घटाया गया है. अब आरा से कोलकाता का किराया 715 रुपये के बजाय 670 रुपये होगा, जो वर्तमान समय सारणी के साथ बेहतर सुविधा प्रदान करेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

