Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, September 27
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Ankur Warikoo Financial Rules: हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? नोट कर लें अंकुर वारिकू के 6 मनी मैनेजमेंट टिप्स, डबल हो जाएगा पैसा
Hindi News

Ankur Warikoo Financial Rules: हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? नोट कर लें अंकुर वारिकू के 6 मनी मैनेजमेंट टिप्स, डबल हो जाएगा पैसा

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 27, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

नई दिल्ली (Ankur Warikoo Money Management Tips). हर कोई रातों-रात अमीर बनना चाहता है. ज्यादातर लोगों का मानना है कि ढेर सारा पैसा कमाने के लिए शेयर बाजार की गहरी समझ, बड़ा रिस्क लेने का जिगर या फिर किस्मत का बहुत मेहरबान होना जरूरी है. सोशल मीडिया की चकाचौंध भरी दुनिया में सब बस आगे निकलना चाहते हैं. लेकिन बात कमाई को संभालने और उसे सही जगह मैनेज करने की आती है तो बहुत लोग पीछे छूट जाते हैं, खासतौर पर पहली नौकरी वाले यंग प्रोफेशनल्स.

मेडिकल इमरजेंसी आने या नौकरी पर संकट मंडराने पर मनी मैनेजमेंट की वैल्यू समझ में आती है. जाने-माने उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने कुछ बेहद काम के फाइनेंशियल नियम समझाए हैं. ये आपको कंजूस नहीं बनाएंगे, बल्कि मेहनत की कमाई का सही इस्तेमाल करना और भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक सुरक्षा चक्र तैयार करना सिखाएंगे. अगर आप भी मनी मैनेजमेंट को लेकर परेशान हैं और अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं तो अंकुर वारिकू के 6 मंत्र बेहद मददगार साबित हो सकते हैं.

अंकुर वारिकू के मनी मैनेजमेंट टिप्स

अंकुर वारिकू के मोटिवेवशनल कोट्स सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं. इस बार उनके मनी मैनेजमेंट टिप्स चर्चा में हैं.

1. सैलरी आते ही सबसे पहले करें बचत

ज्यादातर लोग सैलरी आते ही जी भरकर खर्च करते हैं और महीने के अंत में जो थोड़ा-बहुत पैसा बचता है, उसे बचाने की सोचते हैं. लेकिन सच तो यह है कि महीने के आखिर में कुछ नहीं बचता. इसका सबसे आसान तरीका है कि जैसे ही आपके अकाउंट में सैलरी आए, वैसे ही एक तय रकम अपने सेविंग्स या इन्वेस्टमेंट खाते में ऑटो-ट्रांसफर कर दें. इसका मतलब है कि खर्च करने से पहले ही अपनी बचत अलग कर लें. धीरे-धीरे यह छोटी सी आदत आपका भविष्य सुरक्षित कर देगी.

2. सैलरी या प्रमोशन मिलते ही अपने खर्च न बढ़ाएं

अंकुर वारिकू के मुताबिक, जैसे ही लोगों की सैलरी बढ़ती है या प्रमोशन होता है, वे तुरंत अपनी लाइफस्टाइल को अपग्रेड करने लगते हैं. लोग बड़ा घर, महंगी गाड़ी, बाहर डिनर या ब्रांडेड सामान पर अंधाधुंध पैसा खर्च करने लगते हैं. इसे लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन कहते हैं. इसकी वजह से सैलरी बढ़ने के बावजूद आपकी बचत में कोई खास फर्क नहीं पड़ता. इसलिए जब भी आपकी सैलरी बढ़े तो पहले यह तय कर लें कि उस बढ़ी हुई रकम का बड़ा हिस्सा निवेश में जाएगा, न कि महंगे खर्चों को बढ़ाने में.

3. कम से कम 6 महीने का इमरजेंसी फंड जरूर रखें

अंकुर वारिकू सलाह देते हैं कि आपके पास हमेशा कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड होना चाहिए. भले ही इस रकम पर शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड जितना तगड़ा रिटर्न न मिले, लेकिन इसका असली मकसद मुनाफा कमाना नहीं बल्कि मुश्किल वक्त में आपका साथ देना है. अचानक नौकरी छूटना, मेडिकल इमरजेंसी या परिवार में कोई बड़ी जरूरत आने पर यह फंड आपको किसी के आगे हाथ फैलाने या महंगे कर्ज के जाल में फंसने से बचाता है.

4. खरीदारी करते वक्त सिर्फ कीमत नहीं, क्वॉलिटी भी देखें

अंकुर वारिकू के अनुसार, जो चीज आज आपको सस्ती लग रही है, वह जरूरी नहीं कि लंबे समय तक सस्ती ही साबित हो. अगर आप कोई सस्ता सामान खरीदते हैं और वह कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है तो उसे बार-बार खरीदना पड़ेगा. ऐसे में वह आपको अंत में ज्यादा महंगा पड़ेगा. इसलिए कोई भी सामान खरीदते वक्त सिर्फ उसके दाम पर नजर न रखें, बल्कि उसकी क्वॉलिटी और लंबी उपयोगिता भी परखें. इससे आपके कई छोटे-छोटे फालतू खर्च अपने आप कम हो जाएंगे.

5. निवेश की शुरुआत करने के लिए सही समय का इंतजार न करें

निवेश करने के लिए यह सोचने की जरूरत नहीं है कि जब आपके पास बहुत सारा पैसा आएगा, तभी शुरू करेंगे. कम उम्र में और छोटी रकम से भी अगर नियमित निवेश शुरू कर देते हैं तो ‘कंपाउंडिंग’ का जबरदस्त फायदा मिलता है. शुरुआत में भले ही रकम छोटी लगे, लेकिन समय के साथ उस पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे चलकर खुद पैसा कमाने लगता है. निवेश में यह मायने नहीं रखता कि आपके पास कितना पैसा है, बल्कि यह मायने रखता है कि आपका पैसा कितने लंबे समय तक निवेशित रहा है.

6. दिखावे की दुनिया से बाहर आएं और पैसों से आजादी खरीदें

अंकुर वारिकू अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि लोग दूसरों को दिखाने के लिए महंगे गैजेट्स, गाड़ियां या कपड़े खरीद लेते हैं, जबकि इसकी कोई खास जरूरत नहीं होती. पैसे का असली मकसद सिर्फ दिखावा करना या महंगी चीजें जमा करना नहीं है, बल्कि जीवन में ‘फाइनेंशियल फ्रीडम’ हासिल करना है. पर्याप्त बचत होने पर अपनी शर्तों पर फैसले ले सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर अपनी मौजूदा नौकरी का माहौल पसंद नहीं है तो बिना डरे उसे छोड़ने का फैसला कर सकते हैं क्योंकि आपके पास बैकअप होता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleज्ञानेश कुमार पर बड़ा खुलासा! पूर्व IAS बोले-‘मुझे दिया था BJP के टिकट का ऑफर’, राहुल गांधी ने कहा मैच फिक्सर! | CEC gyanesh kumar offered BJP Lok Sabha seat To Jiji Thomson Kerala ex-Chief Secretary controversy explained
Next Article प्राइवेट पार्ट कटने के बाद न चीखा, न रोया! प्रेमानंद के शिष्य की खौफनाक मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया | Premanand maharaj disciple rasik dulari sharan death mystery autopsy report
HawkNews
  • Website

Related Posts

प्राइवेट पार्ट कटने के बाद न चीखा, न रोया! प्रेमानंद के शिष्य की खौफनाक मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया | Premanand maharaj disciple rasik dulari sharan death mystery autopsy report

September 27, 2026

ज्ञानेश कुमार पर बड़ा खुलासा! पूर्व IAS बोले-‘मुझे दिया था BJP के टिकट का ऑफर’, राहुल गांधी ने कहा मैच फिक्सर! | CEC gyanesh kumar offered BJP Lok Sabha seat To Jiji Thomson Kerala ex-Chief Secretary controversy explained

September 27, 2026

आज से पितृपक्ष शुरू, पितरों के पिंडदान के लिए क्यों प्रसिद्ध है नारायणी शिला? भगवान के कमलासन से क्या है संबंध

September 27, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,023)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

प्राइवेट पार्ट कटने के बाद न चीखा, न रोया! प्रेमानंद के शिष्य की खौफनाक मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया | Premanand maharaj disciple rasik dulari sharan death mystery autopsy report

September 27, 2026

Ankur Warikoo Financial Rules: हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? नोट कर लें अंकुर वारिकू के 6 मनी मैनेजमेंट टिप्स, डबल हो जाएगा पैसा

September 27, 2026

ज्ञानेश कुमार पर बड़ा खुलासा! पूर्व IAS बोले-‘मुझे दिया था BJP के टिकट का ऑफर’, राहुल गांधी ने कहा मैच फिक्सर! | CEC gyanesh kumar offered BJP Lok Sabha seat To Jiji Thomson Kerala ex-Chief Secretary controversy explained

September 27, 2026

आज से पितृपक्ष शुरू, पितरों के पिंडदान के लिए क्यों प्रसिद्ध है नारायणी शिला? भगवान के कमलासन से क्या है संबंध

September 27, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

प्राइवेट पार्ट कटने के बाद न चीखा, न रोया! प्रेमानंद के शिष्य की खौफनाक मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया | Premanand maharaj disciple rasik dulari sharan death mystery autopsy report

September 27, 2026

Ankur Warikoo Financial Rules: हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? नोट कर लें अंकुर वारिकू के 6 मनी मैनेजमेंट टिप्स, डबल हो जाएगा पैसा

September 27, 2026

ज्ञानेश कुमार पर बड़ा खुलासा! पूर्व IAS बोले-‘मुझे दिया था BJP के टिकट का ऑफर’, राहुल गांधी ने कहा मैच फिक्सर! | CEC gyanesh kumar offered BJP Lok Sabha seat To Jiji Thomson Kerala ex-Chief Secretary controversy explained

September 27, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.