Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 8
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Andhra Pradesh Stampede News | Andhra Pradesh Disasters- 2025- साल 2025: आंध्र प्रदेश के लिए सबसे दर्दनाक, कुरनूल हादसे से काशीबुग्गा त्रासदी तक… एक हफ्ते में 28 मौतें
Hindi News

Andhra Pradesh Stampede News | Andhra Pradesh Disasters- 2025- साल 2025: आंध्र प्रदेश के लिए सबसे दर्दनाक, कुरनूल हादसे से काशीबुग्गा त्रासदी तक… एक हफ्ते में 28 मौतें

HawkNewsBy HawkNewsNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Agency:एजेंसियां

Last Updated:November 01, 2025, 19:39 IST

Andhra Pradesh Stampede News: साल 2025 आंध्र प्रदेश के लिए सबसे दर्दनाक साबित हुआ है. तीन बड़े मंदिर हादसों में 22 श्रद्धालुओं की मौत, कुरनूल बस हादसे में 19 की जान गई और ‘मोंथा’ तूफान ने 5,200 करोड़ का नुकसान पहुंचाया. राज्य में एक हफ्ते में 28 मौतें हुईं.

ख़बरें फटाफट

2025 बना आंध्र का दर्दनाक साल, कुरनूल से काशीबुग्गा तक 7 दिन में 28 मौतेंआंध्र प्रदेश में 2025 अब तक का सबसे दर्दनाक साल रहा. (फोटो PTI)

Andhra Pradesh News: साल 2025 आंध्र प्रदेश के लिए अब तक का सबसे दुखद साल बन गया है. मंदिरों में मचे हाहाकार से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक, राज्य ने महज़ कुछ महीनों में दर्द और विनाश के कई चेहरे देख लिए. तीन बड़े धार्मिक हादसों में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कुरनूल बस हादसे और ‘मोंथा’ तूफान ने हालात और भयावह बना दिए हैं.

ताजा त्रासदी श्रीकाकुलम के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई. जहां शनिवार को भारी भीड़ के बीच रेलिंग टूटने से भगदड़ मच गई. नौ श्रद्धालु कुचलकर मारे गए और दर्जनों घायल हुए. राज्य की धार्मिक नगरीयों से लगातार आ रही इन घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

काशीबुग्गा मंदिर त्रासदी: श्रद्धा के बीच मौत का मंजर

शनिवार को एकादशी के मौके पर श्रीकाकुलम के कासीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे. अचानक भीड़ बढ़ने और रेलिंग टूटने से भगदड़ मच गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं. यह मंदिर ‘तिरुपति ऑफ द ईस्ट’ के नाम से प्रसिद्ध है और हर एकादशी को यहां लाखों श्रद्धालु जुटते हैं. प्रशासन के मुताबिक कार्यक्रम के लिए उचित सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और प्रवेश-निकास का एक ही रास्ता होने से स्थिति बेकाबू हो गई.

विशाखापत्तनम हादसा: दीवार गिरी, सात की जान गई

अप्रैल 2025 में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. उस दिन मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए थे. बारिश और भीड़ के दबाव में मंदिर परिसर की एक दीवार ढह गई. इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल उठाया कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण और ढांचागत सुरक्षा पर सरकार कितनी गंभीर है.

तिरुपति में जनवरी की भगदड़: शुरुआत में ही चेतावनी

साल की शुरुआत भी दर्दनाक रही. जनवरी 2025 में तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में टिकट वितरण के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से ज्यादा घायल हुए. यह वही मंदिर है जिसे देश के सबसे सुरक्षित और अनुशासित मंदिरों में गिना जाता है, लेकिन इस हादसे ने यह साबित कर दिया कि भीड़ प्रबंधन में एक छोटी चूक भी कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है.

कुरनूल बस हादसा और मोंथा तूफान: एक हफ्ते में दो बड़ी आपदाएं

पिछले हफ्ते कुरनूल जिले में बस दुर्घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए. इसी बीच, ‘मोंथा’ चक्रवात ने राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई, जिससे करीब 5,200 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ. कई जिलों में बिजली, पानी और संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं.

राज्य पर आपदाओं का साया, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं से आंध्र प्रदेश के लोग डरे और निराश हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि राज्य सरकार को धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा पर तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे. साल 2025 के दस महीनों ने यह साफ कर दिया है कि श्रद्धा और सुरक्षा का संतुलन बिगड़ते ही यह धरती कितनी दर्दनाक हो सकती है.

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

November 01, 2025, 19:35 IST

homenation

2025 बना आंध्र का दर्दनाक साल, कुरनूल से काशीबुग्गा तक 7 दिन में 28 मौतें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसलमान खान के करियर को मिलेगी नई उड़ान, धांसू मेकर्स संग झामफाड़ एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ! | Salman Khan to star in Dil Raju and Vamsi’s film; deal reportedly confirmed
Next Article OMG! 21 साल की हसीना के सामने दो लड़कियों ने सड़क पर की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस के उड़ गए होश | OMG! Two girls did something in front of a 21-year-old beauty that left the actress stunned.
HawkNews
  • Website

Related Posts

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

अर्जेंटीना से हार के साथ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त होने के बाद काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा छा गया। | काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त हो गया।

July 7, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,127)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

अर्जेंटीना से हार के साथ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त होने के बाद काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा छा गया। | काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त हो गया।

July 7, 2026

Sushant Sinha Desh ki Pathshala: मुस्लिम देश में PM मोदी का रौला… ऐसा स्वागत, ऐसी डील्स… पाक-चीन दोनों की नींद क्यों उड़ गई?

July 7, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

अर्जेंटीना से हार के साथ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त होने के बाद काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा छा गया। | काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त हो गया।

July 7, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.