Last Updated:
Ajmer News : अजमेर में एक और लुटेरी दुल्हन अपने दूल्हे को दिन में तारे दिखा गई. शादी के महज एक दिन बाद ही पत्नी जियारत करने जाने का बहाना कर ऐसी फुर्र… हुई कि फिर नहीं लौटी. इंतजार की इंतेहा होते देखकर दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई. जानें पूरी कहानी.
अजमेर की गंज पुलिस की गिरफ्त मेें आई चांदनी और उसकी दलाल.अशोक सिंह भाटी.
गंज थानाप्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित दो अन्य महिलाओं को पकड़ा गया है. दोनों महिलाएं दुल्हनों की दलाली काम करती है. तीसरी भी महिला भी फर्जी दुल्हन है. दुल्हन और उसकी दलालों से रुपये की बरामदगी कर ली गई है. आरोपियों से पुराने मामलों के साथ ही अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि ये महिलाएं कुंवारे युवकों की तलाश कर उन्हें अपने जाल में फंसाती हैं. बाद में शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाती है.
पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति का माथा ठनका
कुछ समय पहले गंज थाना इलाके के रहने वाले प्रमोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी शादी सानिया उर्फ चांदनी नाम की लड़की से हुई थी. उसने यह शादी 180000 रुपये देकर की थी. शादी के एक दिन बाद ही पत्नी जियारत करने की बात करके बाहर निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी. लुटेरी दुल्हन रुपये अपने साथ ले गई. जब वह वापस नहीं लौटी और उसका फोन नहीं लगा तो प्रमोद का माथ ठनका. इस पर वह पुलिस के पास पहुंचा और पूरी कहानी बताई.
उत्तर प्रदेश की है यह गैंग
पुलिस ने केस दर्ज इसकी जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि यह गैंग यूपी की है. यह गैंग अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से सक्रिय रहती है. पुलिस ने गहनता से पड़ताल करते हुए इस मामले में लुटेरी दुल्हन चांदनी को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ ही उसकी दो महिला साथी मनीषा और तारा को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी को यूपी से पकड़ा गया है. ये भोले भाले कुंवारे लड़कों की तलाश में रहती हैं. उनसे शादी करके बहाने से रुपये वसूलती है और फिर रफू चक्कर हो जाती है.
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से News18 के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से News18 के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

