Last Updated:
Actor Vijay Rally News: तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हुई. दम घुटने से 11 की मौत हो गई है, कई बेहोश हैं. विजय ने भाषण रोककर एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया.
तमिल स्टार विजय की रैली में 10 लोगों की मौत की खबर. (Photo : PTI)Actor Vijay Rally LIVE: तमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK चीफ विजय की रैली में बड़ा हादसा हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कई लोग, जिनमें बच्चे और पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे, दम घुटने से बेहोश हो गए और गिर पड़े. अभी तक हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मौके पर मौजूद विजय ने हालात देखते ही तुरंत भाषण रोक दिया और मंच से पानी की बोतलें भीड़ की ओर फेंककर मदद करने की कोशिश की.
एंबुलेंस को भीड़ के बीच से निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बेहोश लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
கரூரில் விஜய் பரப்புரையின்போது
மயங்கி விழுந்து 10 பேர் உயிரிழப்பு
எனத் தகவல்

