Last Updated:
Abhishek Banerjee Signature Forgery Case: जाली दस्तखत मामले में घिरे टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए दोबारा सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे हैं. पहले दौर के जवाबों से असंतुष्ट जांचकर्ताओं ने इस बार कुणाल घोष को भी तलब किया है. दोनों नेताओं को आमने-सामने बैठाकर सच उगलवाने की तैयारी है.
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी फिर पुहुंचे सीआईडी दफ्तऱ.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के लिए विधायकों के कथित जाली हस्ताक्षर (Signature Forgery) से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में रविवार को कोलकाता के अलीपुर स्थित अपराध अन्वेषण विभाग (CID) मुख्यालय भवानी भवन में भारी सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है. डायमंड हार्बर से सांसद और टीएमसी के ‘युवराज’ अभिषेक बनर्जी आज दूसरे दौर की कड़े सवालों की बौछार का सामना करने के लिए दोबारा सीआईडी के सामने पेश हुए हैं. आज टीएमसी नेता कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी का आमने-सामने बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
इस बार की पूछताछ सामान्य नहीं है. सीआईडी के आला अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई पहले दौर की पूछताछ में अभिषेक बनर्जी ने जो जवाब दिए थे, जांचकर्ता उससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं. यही वजह है कि सीआईडी ने इस बार अभिषेक के बयानों में छिपे विरोधाभास को पकड़ने के लिए टीएमसी के एक और कद्दार नेता कुणाल घोष को भी रविवार दोपहर ठीक 3 बजे भवानी भवन तलब कर लिया है.
VIDEO | TMC leader Abhishek Banerjee appears before CID for questioning in ‘forged signature’ case.

