Last Updated:
Abhishek Banerjee Attack News: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद बंगाल में बवाल मचा हुआ है. अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी के एक और सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला हुआ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और स…और पढ़ें

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी का फोड़ दिया सिर.
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद रविवार को टीएमसी के एक और दिग्गज सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला हो गया है. पिछले 20-24 घंटों के भीतर पूरे देश की राजनीति में एक बड़ा उबाल आ गया है. इस घटना ने बंगाल के उस हिंसक इतिहास की यादें ताजा कर दी हैं, जब ठीक दो-तीन दशक पहले वामपंथी शासन के दौरान तत्कालीन युवा नेता ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले हुए थे. राजनीतिक गलियारों में अब यह गंभीर सवाल तैर रहा है कि क्या पुराना दौर लौट गया है या फिर टीएमसी छोटी घटना को बड़ा बनाने का नाटक कर रही है?
अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के तुरंत बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने सुवेंदु अधिकारी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
राहुल गांधी का बयान: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. विपक्ष के एक प्रमुख युवा सांसद पर सरेआम इस तरह का हिंसक हमला बेहद चिंताजनक है. राज्य प्रशासन को राजनीतिक प्रतिशोध से ऊपर उठकर तुरंत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.”
अखिलेश यादव का तीखा हमला: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया. उन्होंने कहा, “यह हमला केवल अभिषेक बनर्जी पर नहीं, बल्कि बंगाल की लोकतांत्रिक चेतना पर है. जब सरकारी एजेंसियां ED, CBI किसी को झुका नहीं पातीं, तो इस तरह की हिंसक ताकतों को आगे कर दिया जाता है. यह बेहद निंदनीय है और देश की जनता इस तानाशाही को देख रही है.”
क्या बंगाल में टीएमसी नेताओं पर जानबूझकर हो रहे हैं हमले?
सोनारपुर की घटना के बाद यह नैरेटिव तेजी से मजबूत हो रहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष और खुद ममता बनर्जी ने इसे सुवेंदु सरकार की शह पर रची गई एक ‘पूर्व-नियोजित साजिश’ बताया है. टीएमसी का आरोप है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बने रहे, जिससे उग्र भीड़ को सांसद के बिल्कुल करीब जाने और उनके कपड़े फाड़ने का मौका मिल गया.
बीजेपी ने हमले पर क्या कहा?
इसके विपरीत, सत्तारूढ़ भाजपा का तर्क है कि यह कोई प्रायोजित हमला नहीं था, बल्कि पिछले 15 वर्षों के सिंडिकेट राज, कट-मनी और भ्रष्टाचार के खिलाफ स्थानीय जनता का आक्रोश था, जो अब सड़कों पर फूट रहा है.
संसद से सड़क तक प्रदर्शन की तैयारी: दिल्ली में टीएमसी के सांसदों ने इस घटना के खिलाफ संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने बड़े विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की है. विपक्षी दल इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने जा रहे हैं.
इंटरनेशनल मीडिया की नजर: बीबीसी, अल जज़ीरा और अन्य अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों ने बंगाल की इस घटना को ‘भारत के एक प्रमुख राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा’ के रूप में रिपोर्ट किया है. विदेशी विश्लेषकों का मानना है कि यदि बंगाल में इस तरह की राजनीतिक हिंसा नहीं थमी, तो इसका सीधा असर राज्य में आने वाले औद्योगिक निवेश पर पड़ेगा.
मानवाधिकार संगठनों की चिंता: कई नागरिक अधिकार और मानवाधिकार संगठनों ने बंगाल के बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करने की अपील की है.
अभिषेक बनर्जी फिलहाल कोलकाता के अपोलो अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जहां उनकी सुरक्षा को ‘जेड प्लस’ (Z+) स्तर तक बढ़ा दिया गया है. लेकिन पिछले 24 घंटों का यह घटनाक्रम साफ इशारा कर रहा है कि बंगाल की राजनीति एक बार फिर उसी पुराने दौर में लौट रही है, जहां सत्ता और विपक्ष का फैसला अब बैलेट बॉक्स के साथ-साथ सड़कों पर पत्थरों, अंडों और लाठियों से होने लगा है.
Abhishek Banerjee Attack Row : ‘Pan-40 की जरूरत थी, ड्रामा करने के लिए अस्पताल पहुंच गए’: अभिषेक बनर्जी पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल का तीखा तंज!
Abhishek Banerjee Attack Row : अभिषेक बनर्जी के अस्पताल में भर्ती होने और ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी को सिर्फ एक गैस की दवा ‘पैन 40’ की जरूरत थी, लेकिन राजनीतिक फायदे और ड्रामेबाजी के लिए अस्पताल को जरिया बनाया गया. मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन को सरकारी हलकों से धमकियां मिल रही थीं.
Kolkata, West Bengal: Minister Agnimitra Paul says, “If doctor thinks that nothing happened to you and you only need a Pan 40, will you be admitted to a hospital? Will you be hospitalized just for drama or political purposes? Now the doctor will only say last words, we cannot… pic.twitter.com/EnxrybmBdq
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
Kalyan Banerjee Attack Row : अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर भी बंगाल में हमला, सिर से निकल रहा खून, आंखों में आंसू और माइक पकड़ कर दे रहे भाषण
शनिवार को अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी एक और सांसद कल्याण बनर्जी के साथ भी रविवार को हुगली जिले में कथित तौर पर मारपीट की गई. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. आरोप है कि इसी दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और सांसद के साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की गई. कल्याण बनर्जी के सिर से खून निकल रहा है.
हुगली, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में उस समय हमला किया गया, जब वे चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। उन्हें प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, जिन्होंने काले झंडे दिखाए, नारे लगाए और कथित तौर पर इस घटना के दौरान उनके साथ मारपीट भी की। pic.twitter.com/fau5IzG8EL
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 31, 2026
हुगली, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “मैं अकेला आ रहा था। मेरे साथ कोई नहीं था। भाजपा सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर ड्यूस बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है… अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है…” pic.twitter.com/8EKg6fbKGS
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Row : ‘अभिषेक को एडमिट न करने के लिए डॉक्टरों को दी जा रही थी धमकी’: ममता बनर्जी का सुवेंदु सरकार पर बेहद सनसनीखेज आरोप!
Abhishek Banerjee Attack Row : अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राज्य की राजनीति अब एक बेहद खतरनाक और अप्रत्याशित मोड़ पर पहुंच गई है। घायल अभिषेक बनर्जी से मुलाकात करने कल शाम कोलकाता के अपोलो अस्पताल पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर बेहद सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगाए थे. आज ममता के आरोप पर देश के अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का रिक्शन आना शुरू हो गया है. पहले सुनें कल ममता ने बंगाल के सुवेंदु सरकार में क्या-क्या आरोप लगाए थे.
VIDEO | Kolkata: Reacting to the attack on TMC MP Abhishek Banerjee, Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, “When I was sitting with Mr Tandon, the administrator of the hospital, he was requesting me because he was allegedly receiving threat calls from the police… pic.twitter.com/RZpk2XSEMW
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2026

