Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 31 july 2026: वृश्चिक राशि के लिए 31 जुलाई 2026 नई शुरुआत का दिन है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, करियर में आत्मविश्वास बढ़ेगा, आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. भाग्यांक 7, शुभ रंग गहरा मैरून है. सूर्यदेव को अर्घ्य दें. जानें आज का राशिफल और उपाय.
सीतामढ़ी: 31 जुलाई 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक नई शुरुआत का संकेत लेकर आया है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे. के अनुसार आज आपके जीवन में जो भी पुराना अध्याय समाप्त होने जा रहा है, वही आने वाले दिनों में एक नए और सुनहरे अवसर का द्वार खोलेगा. इसलिए किसी भी प्रकार के परिवर्तन से घबराने के बजाय उसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करना ही आपके हित में रहेगा. जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है.
ऊर्जावान और सकारात्मक रहेगा दिन
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद ऊर्जावान और सकारात्मक रहने वाला है. आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास न केवल कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत करेगा, बल्कि आपके साथ काम करने वाले लोगों को भी प्रभावित करेगा. यदि आज आपको किसी नए कार्य, अनुबंध या परियोजना का प्रस्ताव मिलता है, तो पूरी सावधानी और सोच-समझकर उसे स्वीकार करने का प्रयास करें. यह निर्णय आपके व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा दे सकता है.
पुरानी वित्तीय योजनाओं की समीक्षा के लिए उत्तम
आर्थिक मोर्चे पर आज का समय अपनी पुरानी वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करने के लिए बिल्कुल उत्तम है. आपने अतीत में जो छोटी-छोटी आर्थिक गलतियां की हैं. उन्हें सुधारकर आप अपने भविष्य को अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बना सकते. पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों की बात करें तो किसी अपने प्रियजन का प्रोत्साहन आपके मन में नई ऊर्जा भर देगा. आज के दिन अपने शुभचिंतकों और अपनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना विशेष रूप से शुभ फलदायी रहेगा.
करें ये उपाय, होगा लाभ
वृश्चिक राशिफल वाले भाग्य को अधिक मजबूत करने के लिए आज का भाग्यांक 7 है और शुभ रंग गहरा मैरून माना गया है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज प्रातः काल तांबे के पात्र में जल, थोड़ी-सी केसर और लाल पुष्प मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए. इसके पश्चात ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का 27 बार जप करें. यह उपाय आपके मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. ध्यान रखें कि हर समापन एक नई यात्रा का पहला कदम होता है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

