Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 20 july 2026: वृश्चिक राशि के लिए 20 जुलाई 2026 का दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं. परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. गणेश जी को सुपारी चढ़ाकर और मंत्र जप कर विघ्नों को दूर करें. जानें आज का राशिफल और उपाय.
सीतामढ़ी. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 20 जुलाई 2026 का दिन एक बड़ा और शुभ संकेत लेकर आया है. आज का दिन आपके जीवन में संकल्प, साधना और सफलता का एक नया सवेरा लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है. आपकी कार्यकुशलता और परिश्रम की हर तरफ प्रशंसा होगी. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. दफ्तर या व्यापार में वरिष्ठ अधिकारी आपकी योग्यता और काम करने के तरीके पर गहरा विश्वास प्रकट कर सकते हैं. जिससे आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. बस यह याद रखें कि परिश्रम ही सफलता का वास्तविक मार्ग है.
आज बन रहा है आर्थिक लाभ का योग
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन संबंधी मामलों में आर्थिक लाभ के बेहतरीन योग बन रहे हैं. हालांकि, ज्योतिषाचार्य ने यह चेतावनी भी दी है कि आज किसी को उधार देने अथवा बिना सोचे-समझे कहीं भी बड़ा निवेश करने से पूरी तरह बचना चाहिए, अन्यथा धन फंस सकता है. पारिवारिक जीवन की दृष्टि से भी आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है. आज परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया समय आपको न केवल मानसिक प्रसन्नता देगा, बल्कि आपके आत्मबल को भी काफी मजबूत करेगा.
आज करें ये उपाय, दिन होगा लाभकारी
वृश्चिक राशिवाले आज के दिन को और अधिक भाग्यशाली बनाने के लिए कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज वृश्चिक राशि का शुभ भाग्यांक 7 और शुभ वर्ण गाढ़ा केसरिया है. आज प्रातःकाल भगवान श्रीगणेश को एक साबुत सुपारी अर्पित करनी चाहिए और ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का 21 बार श्रद्धापूर्वक जप करना चाहिए. यह उपाय आपके जीवन से सभी विघ्नों की शांति, बुद्धि की वृद्धि तथा हर कार्यसिद्धि में अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. अंत में यही सलाह है कि जहाँ दृढ़ संकल्प होता है, वहीं से सफलता का सूर्य उदित होता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

