Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 05 july 2026: वृश्चिक राशि वालों का आज भाग्य चमकेगा. आंतरिक शक्ति मिलेगी. पुरानी समस्या सुलझेगी. करियर में नए प्रोजेक्ट, व्यापार में मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. सेहत का ध्यान रखें. परिवार में शांति, लव लाइफ बेहतर होगा. जानें वृश्चिक राशिवाले 5 जुलाई 2026 का राशिफल.
सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों, आज के दिन आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा और गजब की आंतरिक शक्ति देखने को मिलेगी. आपके भीतर की छिपी हुई शक्ति और किसी भी परिस्थिति को भांपने की अद्भुत क्षमता के कारण आप पूरे दिन खुद को बेहद मजबूत महसूस करेंगे. अगर पिछले कुछ समय से कोई पुरानी बात या समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो आज वह अचानक से सुलझ जाएगी. आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी आज सातवें आसमान पर होगा. आज किसी भी काम में पीछे हटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
सेहत के मामले में आज संभलें
ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज के दिन आपको सेहत के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. खास करके अपने सिर, आंखों और शरीर के ऊर्जा स्तर पर विशेष ध्यान दें. अगर आप कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर बहुत ज्यादा काम करते हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लेना आपके लिए बहुत जरूरी है. थोड़ा-बहुत हल्का व्यायाम कर लें और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. करियर की बात की जाए तो आज कार्यक्षेत्र में आपकी बातों और नए आइडिया का लोग लोहा मानेंगे. आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है या फिर सीनियर से बेहतरीन फीडबैक सुनने को मिल सकता है.
जानें कैसा रहेगा व्यापार और बिजनेस
व्यापार और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन एकदम शानदार रहने वाला है. आज किसी नए व्यक्ति से हुआ संपर्क या बिजनेस की कोई नई योजना आपको भविष्य में बहुत तगड़ा मुनाफा देकर जाएगी. पुराने समय से रुकी हुई फाइलें और योजनाएं भी आज शुभ परिणाम देने लगेंगी. जहां तक धन-संपत्ति का सवाल है, तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. आज आपको कोई छोटा-मोटा लाभ हो सकता है या फिर किसी ऐसे अप्रत्याशित स्रोत से धन आ सकता है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी.
करें ये उपाय, होगा लाभ
वृश्चिक राशिवाले आज आपके घर-परिवार का माहौल एकदम शांत और सुख-शांति से भरा रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की तरफ से आपको कोई बहुत अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में उत्सव का माहौल बन जाएगा. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और मिठास बढ़ेगी, जिससे आपके रिश्ते में एक नई गहराई आएगी. आज आपके लिए शुभ अंक 7 है और शुभ रंग गहरा लाल तथा नीला है. आज शाम के समय एक नींबू में 9 लौंग गाड़कर उसे लाल धागे से बांध लें, फिर 11 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करके उस नींबू को घर के बाहर उत्तर दिशा में फेंक दें, इससे सभी संकट दूर होंगे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

