Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, June 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Aaj ka mausam live | Today weather live | 70 Kmph की आंधी के साथ बारिश और लू, मौसम फिर लेगा यूटर्न, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट
Hindi News

Aaj ka mausam live | Today weather live | 70 Kmph की आंधी के साथ बारिश और लू, मौसम फिर लेगा यूटर्न, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

HawkNewsBy HawkNewsMarch 14, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Aaj Ka Mausam Live: इस साल मार्च के महीने में ही सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. सर्दी के बाद पड़ने वाला बसंत मानो गायब ही हो गया और सीधा गर्मी आ गई. लोग अभी से ठंडी हवा के झोकों और बारिश की बांट देखने लगे हैं. ऐसे में उन्हें यह जानकर खुशी होगी कि देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. खासकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 15 से 19 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. दूसरी ओर कुछ राज्यों में अभी भी हीटवेव और गर्म व उमस भरे मौसम का असर बना रहेगा.

आईएमडी के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती हैं, जिनकी गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज तूफानी हवाओं की संभावना है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी 13 से 19 मार्च के बीच व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली में गर्मी की मार

  • दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. आने वाले सप्ताह में राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है.
  • आईएमडी के मुताबिक 15 मार्च की सुबह दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक हो सकती है. हालांकि यह बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और हल्की हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलों और बारिश की संभावना

  • उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है.
  • उत्तराखंड में 15 और 16 मार्च को मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने यहां तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और झोंकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है.
मौसम विभाग ने ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

बिहार और झारखंड में होगी बारिश

  • पूर्वी भारत के राज्यों बिहार और झारखंड में भी अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 मार्च के बीच बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.
  • झारखंड में 15 से 17 मार्च के बीच बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि इससे पहले राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति भी बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है. बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम काफी सक्रिय रहेगा. 15 से 19 मार्च के बीच यहां छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
  • आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 15 मार्च को ओलावृष्टि भी हो सकती है. इससे पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. पहाड़ों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

  • पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में 13 से 19 मार्च के बीच व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना है. खासकर अरुणाचल प्रदेश में 13 से 16 मार्च के बीच भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं असम और मेघालय में भी 13 से 15 मार्च के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
  • इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

मध्य और पश्चिम भारत में भी बदलेगा मौसम

मध्य भारत के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. विदर्भ में 14 से 17 मार्च के बीच और मध्य प्रदेश में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी 15 से 17 मार्च के बीच बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत में मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी 14 से 19 मार्च के बीच बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. वहीं गुजरात के कुछ तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है.

हिमाचल में लू की संभावना

जहां कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है, वहीं कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रह सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 मार्च को भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है.

इस बीच देश के मैदानी इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल विदर्भ के अमरावती में देश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम पूर्वानुमान की खास बातें…

अगले कुछ दिनों में देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?
मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलेगा. कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.

दिल्ली में मौसम का क्या पूर्वानुमान है?
दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. 15 मार्च की सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक होने की संभावना है. इसके बाद तापमान फिर से बढ़ सकता है.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड में 15-16 मार्च को आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार और झारखंड में क्या असर रहेगा?
बिहार में 15 से 18 मार्च के बीच कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है. झारखंड में 15 से 17 मार्च के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में उससे पहले हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में मौसम कैसा रहेगा?
पूर्वोत्तर राज्यों में 13 से 19 मार्च के बीच व्यापक बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

मध्य और पश्चिम भारत के लिए क्या पूर्वानुमान है?
मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 15 से 17 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी अवधि में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

क्या कहीं हीटवेव की भी स्थिति है?
हां, मौसम विभाग ने ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 14 मार्च को भीषण गर्मी की स्थिति बन सकती है.

अभी देश में सबसे ज्यादा तापमान कहां दर्ज किया गया?
विदर्भ के अमरावती में देश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

कुल मिलाकर आने वाले सप्ताह में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिलेगा. कहीं बारिश और बर्फबारी होगी तो कहीं तेज गर्मी और लू का असर रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से हालात प्रभावित हो सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और विशेषकर बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePM Kisan Helpline Number: अब तक नहीं आए खाते में पीएम किसान 22वीं किस्त के पैसे, कहां करें शिकायत? | PM Kisan Helpline Number 22nd Installment Released Abhi tak nhi aaye pm kisan ke paise kahan karein complain
Next Article Iran War Update: ईरान की दुखती रग’खर्ग आइलैंड’पर अमेरिका का भीषण हमला, क्यों है ये जरूरी? 5 US प्लेन भी तबाह | Iran War Update US attack kharg island saudi base damaged planes Why Kharg Island Importance Iran
HawkNews
  • Website

Related Posts

पाक-अफगान ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 300KG हेरोइन मामले में हरप्रीत अरेस्‍ट, दिल्ली के 6 ठिकानों पर रेड से हड़कंप

June 25, 2026

गौतम अदाणी का 64वां जन्मदिन: रक्तदान की महामुहिम में बना 52,306 यूनिट का नया कीर्तिमान | Gautam Adani 64th Birthday: Adani Foundation Sets Massive Blood Donation Record with 52,306 Units

June 25, 2026

Dinesh Trivedi Bangladesh Cabinet Rank | बांग्लादेश में दिनेश त्रिवेदी को कैबिनेट रैंक भारत का मास्टर प्लान, चीन-पाक के होश उड़ाने वाली डिप्लोमेसी

June 25, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,838)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

पाक-अफगान ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 300KG हेरोइन मामले में हरप्रीत अरेस्‍ट, दिल्ली के 6 ठिकानों पर रेड से हड़कंप

June 25, 2026

गौतम अदाणी का 64वां जन्मदिन: रक्तदान की महामुहिम में बना 52,306 यूनिट का नया कीर्तिमान | Gautam Adani 64th Birthday: Adani Foundation Sets Massive Blood Donation Record with 52,306 Units

June 25, 2026

Dinesh Trivedi Bangladesh Cabinet Rank | बांग्लादेश में दिनेश त्रिवेदी को कैबिनेट रैंक भारत का मास्टर प्लान, चीन-पाक के होश उड़ाने वाली डिप्लोमेसी

June 25, 2026

Giorgia Meloni On India: ‘अगर आप दिल्ली से चुनाव लड़ें तो 10 लाख वोटों से जीतेंगी’, किसने ली मेलोनी की चुटकी? | giorgia-meloni-india-visit-delhi-posters-election-joke-international news hindi

June 25, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

पाक-अफगान ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 300KG हेरोइन मामले में हरप्रीत अरेस्‍ट, दिल्ली के 6 ठिकानों पर रेड से हड़कंप

June 25, 2026

गौतम अदाणी का 64वां जन्मदिन: रक्तदान की महामुहिम में बना 52,306 यूनिट का नया कीर्तिमान | Gautam Adani 64th Birthday: Adani Foundation Sets Massive Blood Donation Record with 52,306 Units

June 25, 2026

Dinesh Trivedi Bangladesh Cabinet Rank | बांग्लादेश में दिनेश त्रिवेदी को कैबिनेट रैंक भारत का मास्टर प्लान, चीन-पाक के होश उड़ाने वाली डिप्लोमेसी

June 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.