India
oi-Ankur Sharma
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा मार्च में ही जून वाला हो गया है लेकिन बीते दो दिनों से कई प्रांतों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिसकी वजह से से लोगों को राहत मिली है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 मार्च 2026 को भारत के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान करीब 17 राज्यों में मौसम बदला रहेगा और बरसात होगी।
उसके मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर , लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, एमपी, बिहार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ,अंडमान और निकोबार , ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गोवा में बारिश की आशंका है, जिसके लिए उसने कहीं पर येलो और कहीं पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Weather Today: मौसम रहेगा भीगा-भागा, घटेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली में बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान गिरावट होगी और प्रदूषण भी कम होगा। राजधानी में आज पूरे दिन मौसम गीला-गीला रहेगा, येलो अलर्ट जारी।
Uttar Pradesh Ka Mausam: ओलावृष्टि और तेज बारिश की आशंका
मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा सहित पश्चिमी जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) और तेज बारिश का अनुमान है जबकि पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Bihar Weather Forecast : जमकर बरसेंगे बादल,येलो अलर्ट जारी
पटना, आरा, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण में,येलो अलर्ट जारी है। न्यूनतम: 15°C और अधिकतमा तापमान 32°C रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
Gujarat Weather Today: कई जिलों में हीट वेव की स्थिति
सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर, जामनगर और भावनगर में हीटवेव का अलर्ट जारी है , जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Update: भारी बर्फबारी की आशंका, अलर्ट जारी
केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री जैसे ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी (Snowfall) का अलर्ट है। तो वहीं देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में तेज बौछारें और ओले गिरने की संभावना है। पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में भी होगी बरसात, ओलावृष्टि की चेतावनी
पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभागों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल जैसे हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यहाँ तापमान में 3-5°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर , अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर में पारा चढ़ेगा, कुछ जगहों पर हीटवेव का भी अलर्ट जारी है।
Maharashtra ka Mausam Update: हल्की से मध्यम बारिश
विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने (Lightning) की संभावना है। मुंबई और कोंकण में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन उमस (Humidity) बनी रह सकती है। कुछ तटीय इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।
-

Bengaluru Weather: बेंगलुरू में पड़े ओले, झमाझम हुई बारिश से सुहाना हुआ मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

Bengaluru Weather: बेंगलुरू में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले
-

Pune Weather: पुणे वालों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत या नहीं? क्या होगी बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में रेन अलर्ट, उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, क्या दिल्ली में बरसेंगे बदरा?
-

School Holiday Today: कर्नाटक-तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में रेन अलर्ट, क्या आज स्कूल बंद हैं?
-

Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में बारिश की आशंका, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी
-

UP Weather Alert: लखनऊ से नोएडा तक आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, 48 घंटों में 7 डिग्री तक गिरेगा पारा!
-

Weather Shimla: हिमाचल में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, शिमला-मनाली समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

‘बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में
-

Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा ‘धोखेबाज’, आधी रात को लिया बड़ा फैसला
-

Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव
-

Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की ‘ईशी मां’? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?

