Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 17 October 2026: धनु राशि के जातकों के लिए शनिवार के दिन जिम्मेदारियों को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार आज आत्मविश्वास और कार्यक्षमता पर भरोसा रखना होगा. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 17 अक्टूबर 2026 का दिन जिम्मेदारियों को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास और कार्यक्षमता पर भरोसा रखते हुए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को करीबियों का सहयोग और समर्थन मिलने से मनोबल बढ़ेगा. परिवार तथा मित्रों से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे प्रसन्नता का माहौल बनेगा. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सोच-विचार अवश्य करें.
दूसरों की भावनाओं का करें सम्मान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत है. नौकरी और कारोबार के लिहाज से शनिवार का दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. नौकरीपेशा जातकों को आज किसी चुनौतीपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. आज आपका कोई लंबित कार्य भी आगे बढ़ सकता है. साझेदारी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और आपसी सहमति को प्राथमिकता दें.
प्रेम संबंधों में रखना होगा धैर्य
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज पारिवारिक और प्रेम संबंधों के मामले में समझदारी से काम लेना चाहिए. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय गुस्से और अनावश्यक बहस से बचें. परिवार के किसी सदस्य को आपकी सहायता की जरूरत पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना से आपको लाभ मिलेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 रहने वाला है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

