Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, November 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » भारत की बड़ी परमाणु उपलब्धि, रिकॉर्ड 600 दिन में फिर ‘जिंदा’ हुआ KGS-1 रिएक्टर, क्या मिलेगा फायदा?
Hindi News

भारत की बड़ी परमाणु उपलब्धि, रिकॉर्ड 600 दिन में फिर ‘जिंदा’ हुआ KGS-1 रिएक्टर, क्या मिलेगा फायदा?

HawkNewsBy HawkNewsNovember 22, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

भारत की बड़ी परमाणु उपलब्धि, 600 दिन बाद फिर ‘जिंदा’ हुआ KGS-1; क्या फायदा?

Agency:एजेंसियां

Last Updated:November 22, 2026, 13:59 IST

भारत की बड़ी परमाणु उपलब्धि के तहत कर्नाटक के कैगा बिजलीघर का KGS-1 रिएक्टर रिकॉर्ड 600 दिनों में फिर ‘जिंदा’ हो गया है. 22 नवंबर 2026 की सुबह इसने क्रांतिकता हासिल कर ली. यानी रिएक्टर में नियंत्रित परमाणु श्रृंखला अभिक्रिया दोबारा शुरू हो गई है. 220 मेगावाट क्षमता वाले इस रिएक्टर के दोबारा बिजली उत्पादन शुरू करने से दक्षिणी ग्रिड को मजबूती मिलेगी. इससे कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है. परमाणु ऊर्जा से स्वच्छ और लगातार बिजली मिलेगी. साथ ही भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा.

भारत की बड़ी परमाणु उपलब्धि, 600 दिन बाद फिर 'जिंदा' हुआ KGS-1; क्या फायदा?Zoom

कैगा के KGS-1 रिएक्टर ने 600 दिनों में मरम्मत के बाद क्रांतिकता हासिल की. (फोटो Wikipedia)

भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कर्नाटक के कैगा परमाणु बिजलीघर का KGS-1 रिएक्टर रिकॉर्ड 600 दिनों में फिर ‘जिंदा’ हो गया है. 22 नवंबर 2026 की सुबह इसने सफलतापूर्वक क्रांतिकता हासिल कर ली. आसान भाषा में कहें तो रिएक्टर के भीतर नियंत्रित परमाणु श्रृंखला अभिक्रिया दोबारा शुरू हो गई है. अब सवाल है कि इस कामयाबी से आम लोगों और देश को क्या फायदा मिलेगा? सबसे बड़ा फायदा यह है कि आने वाले समय में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता को 220 मेगावाट का अतिरिक्त सहारा मिल सकता है. इससे दक्षिणी ग्रिड को मजबूती मिलेगी. साथ ही स्वच्छ और लगातार बिजली उपलब्ध कराने की देश की क्षमता भी बढ़ेगी.

परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड यानी NPCIL ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी दी. KGS-1 को 1 अप्रैल 2025 को बड़े रखरखाव और आधुनिकीकरण के लिए बंद किया गया था. इस दौरान रिएक्टर के कई अहम हिस्सों को बदलने का जटिल काम हुआ. इसके बावजूद महज 600 दिनों में क्रांतिकता हासिल करना NPCIL के लिए नया रिकॉर्ड है. निगम के मुताबिक किसी भारतीय परमाणु रिएक्टर ने इतनी कम अवधि में इन प्रक्रियाओं के बाद यह उपलब्धि पहली बार हासिल की है. अब रिएक्टर की क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी. जरूरी जांच पूरी होने के बाद इसे बिजली ग्रिड से जोड़ा जाएगा और फिर उत्पादन शुरू होगा.

क्या होती है रिएक्टर में क्रांतिकता?

परमाणु रिएक्टर के संचालन में क्रांतिकता यानी क्रिटिकलिटी बेहद अहम चरण होता है. इसे आसान तरीके से समझें तो रिएक्टर में परमाणु विखंडन के दौरान न्यूट्रॉन निकलते हैं. ये न्यूट्रॉन आगे दूसरे परमाणुओं का विखंडन करते हैं और इस तरह श्रृंखला अभिक्रिया चलती रहती है. जब यह प्रक्रिया अपने आप लगातार चलने लगे और पूरी तरह नियंत्रित रहे तो रिएक्टर क्रांतिकता हासिल कर लेता है. इसका मतलब यह नहीं कि रिएक्टर उसी वक्त पूरी क्षमता से बिजली बनाने लगता है. इसके बाद इंजीनियर धीरे-धीरे उसकी पावर बढ़ाते हैं. सुरक्षा और तकनीकी जांच के जरूरी चरण पूरे होने पर उसे ग्रिड से जोड़ा जाता है.

600 दिनों में कैसे पूरा हुआ इतना बड़ा काम?

KGS-1 को 1 अप्रैल 2025 को मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए बंद किया गया था. इस दौरान दो बड़े तकनीकी काम किए गए. पहला था EMCCR यानी एन-मास कूलेंट चैनल रिप्लेसमेंट. इसमें रिएक्टर के कूलेंट चैनलों को सामूहिक रूप से बदला गया. दूसरा था EMFR यानी एन-मास फीडर रिप्लेसमेंट. इसके तहत फीडर पाइपों को बदला गया. ये दोनों प्रक्रियाएं बेहद जटिल होती हैं और इनके लिए विशेष तकनीकी दक्षता की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इन कामों को पूरा करके 600 दिनों के भीतर क्रांतिकता हासिल करना भारतीय परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए खास उपलब्धि है.

220 मेगावाट क्षमता वाले रिएक्टर का इतिहास

कैगा जनरेटिंग स्टेशन की इकाई-1 एक 220 मेगावाट क्षमता वाला प्रेसराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर यानी PHWR है. यह 25 साल से अधिक समय तक सुरक्षित तरीके से संचालित होता रहा है. अपने संचालन काल में इसने करीब 37,670 मिलियन यूनिट बिजली ग्रिड को सप्लाई की है. अब बड़े रखरखाव और आधुनिकीकरण के बाद इसकी वापसी हुई है. पुराने परमाणु संयंत्रों के जीवनकाल को बढ़ाने के लिहाज से भी यह अहम है. इससे यह अनुभव मिलेगा कि बड़े तकनीकी बदलावों के बाद मौजूदा रिएक्टरों को किस तरह दोबारा संचालन के लिए तैयार किया जा सकता है.

देश और आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

KGS-1 के दोबारा बिजली उत्पादन शुरू करने पर दक्षिणी बिजली ग्रिड को 220 मेगावाट क्षमता का अतिरिक्त सहारा मिलेगा. इससे कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है. परमाणु ऊर्जा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे बिजली उत्पादन के दौरान कार्बन उत्सर्जन बहुत कम होता है. यह मौसम पर निर्भर हुए बिना लगातार बिजली दे सकती है. इसलिए इसे बेसलोड बिजली का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है. देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में परमाणु ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ने से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और कोयले जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की कोशिशों को भी मदद मिलेगी.

भारत की तकनीकी क्षमता को भी मिलेगी मजबूती

KGS-1 की वापसी सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ाने की खबर नहीं है. यह भारत की परमाणु इंजीनियरिंग और रखरखाव क्षमता के लिए भी अहम है. बड़े रिएक्टरों के कूलेंट चैनल और फीडर पाइप बदलना आसान काम नहीं होता. इसे तय समय में पूरा करना देश में मौजूद तकनीकी विशेषज्ञता को दिखाता है. भविष्य में दूसरे पुराने रिएक्टरों के आधुनिकीकरण और उनकी उपयोगी अवधि बढ़ाने में भी इस अनुभव का फायदा मिल सकता है. इससे स्वदेशी परमाणु तकनीक को बढ़ावा मिलेगा और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा मजबूत होगी.

अब ग्रिड से जुड़ने की तैयारी

NPCIL ने इस उपलब्धि का श्रेय कैगा स्टेशन की टीम और पूरे संगठन को दिया है. निगम ने कहा कि यह सफलता असाधारण समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता और एकजुट टीमवर्क का नतीजा है. क्रांतिकता हासिल होने के बाद अब KGS-1 की पावर धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी. इसके बाद जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर इसे ग्रिड से जोड़ा जाएगा. यानी रिएक्टर ने वापसी की दिशा में सबसे अहम पड़ाव पार कर लिया है. हालांकि 220 मेगावाट क्षमता का पूरा लाभ बिजली उत्पादन शुरू होने और ग्रिड से जुड़ने के बाद ही मिलेगा.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18

और पढ़ें

First Published :

November 22, 2026, 13:59 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा? | GTA 6 BJP-Congress meme war pm modi post controversy explained
Next Article Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, कब और कहां देखें? | drishyam 3 ott release ajay devgan movie when and where to watch it
HawkNews
  • Website

Related Posts

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, कब और कहां देखें? | drishyam 3 ott release ajay devgan movie when and where to watch it

November 22, 2026

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा? | GTA 6 BJP-Congress meme war pm modi post controversy explained

November 22, 2026

पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता को गिरफ्तारी से राहत, पर PA की याचिका खारिज; बड़ा मोड़

November 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,345)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, कब और कहां देखें? | drishyam 3 ott release ajay devgan movie when and where to watch it

November 22, 2026

भारत की बड़ी परमाणु उपलब्धि, रिकॉर्ड 600 दिन में फिर ‘जिंदा’ हुआ KGS-1 रिएक्टर, क्या मिलेगा फायदा?

November 22, 2026

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा? | GTA 6 BJP-Congress meme war pm modi post controversy explained

November 22, 2026

पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता को गिरफ्तारी से राहत, पर PA की याचिका खारिज; बड़ा मोड़

November 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, कब और कहां देखें? | drishyam 3 ott release ajay devgan movie when and where to watch it

November 22, 2026

भारत की बड़ी परमाणु उपलब्धि, रिकॉर्ड 600 दिन में फिर ‘जिंदा’ हुआ KGS-1 रिएक्टर, क्या मिलेगा फायदा?

November 22, 2026

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा? | GTA 6 BJP-Congress meme war pm modi post controversy explained

November 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.