नवंबर खत्म होने को है. ऐसे में ठंड का ऐहसास भी लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक हल्की गुनगुनी धूप के सहारे दिन काटने वाले दिल्ली एनसीआर वालों के लिए मौसम का मिजाज थोड़ी ओर कठोर होने वाला है. सुबह और शाम की हल्की सिहरन अब धीरे-धीरे तीखी ठंड में बदलने की ओर बढ़ रही है. ऐसे में वक्त आ गया है कि आप बक्से में रखी अपनी रजाई को निकाल लें. गर्म कपड़े पहनने में कोई कोताही मत बरतें. कल का मौसम एक से दो डिग्री तक अधिक ठंडक ला सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन के अंदर दो से तीन डिग्री तक दिल्ली एनसीआर का तापमान गिर सकता है. अन्य पड़ोसी राज्य जैसे यूपी, हरियाणा, पंजाब में भी इसका असर साफ देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के वक्त वक्त कई इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध और कोहरा भी परेशान करेगा, जिससे ऑफिस जाने वालों और स्कूली बच्चों को ठिठुरन महसूस होगी. उधर, देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम की अलग-अलग तस्वीर दिख रही है. पूर्वात्तर के राज्यों में कल का मौसम तेज बारिश लाएगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. बदलती हवाओं के बीच सेहत और सफर दोनों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
नॉर्थ-ईस्ट के छह राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नॉर्थ-ईस्ट के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा के लिए कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. बताया गया कि नागालैंड से लेकर मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर में भी बारिश का दायरा कई स्थानों पर व्यापक हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि किसान खेतों में जलभराव से बचाव के लिए जल निकासी के इंतजाम कर लें. साथ ही फसलों में सिंचाई व छिड़काव टालने और पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD की दिल्ली रिपोर्ट के अनुसार कल अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध कोहरा व कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा रह सकता है. उत्तर-पश्चिमी हवाएं 05-10 से 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, कल हिमाचल प्रदेश में मौसम ड्राय रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का असर तेज बना रह सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत के इस हिस्से में सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि कल के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD के मुताबिक, कल उत्तराखंड में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम ड्राय रहेगा. प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में सुबह और देर रात ठंडक महसूस होगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रवाह के बीच दिन में मौसम साफ रह सकता है, जबकि कल के लिए किसी विशेष चेतावनी का जिक्र नहीं है.
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 नवंबर को पंजाब में मौसम मुख्यतः ड्राय रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. पंजाब क्षेत्र में सामान्य या सामान्य से नीचे के तापमान और बदलती हवाओं के बीच सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने के संकेत हैं. हालांकि कल के लिए घने कोहरे या किसी गंभीर मौसम की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कल हरियाणा में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम ड्राय बना रहेगा. सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और तापमान में संभावित नरमी के बीच सुबह-सुबह हल्की धुंध या ठिठुरन महसूस हो सकती है. कल के लिए हरियाणा में किसी विशेष मौसम अलर्ट की चेतावनी रिपोर्ट में दर्ज नहीं है.
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD के 7-दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, कल पश्चिमी और पूर्वी दोनों राजस्थान में मौसम ड्राय रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में दिन में धूप और सुबह-रात के समय हल्की सर्दी का असर बना रहेगा. रिपोर्ट में हाल के दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने की बात है, जबकि कल के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है.

