Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 November 2026: आज बुधवार व्रत में गणेशजी की पूजा अर्चना की जाती है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, विष्टि करण, ब्रह्म योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार को सुबह 11:54 बजे से शुरू होकर बुधवार को सुबह 11:03 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 5 नवंबर को सुबह 10:35 बजे तक रहेगी. बुधवार को सुबह 6:37 बजे सूर्योदय और शाम 5:43 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 1:53 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 2:38 बजे चंद्रास्त होगा. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि और ज्ञान का देवता कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन विधि-विधान से गणेशजी की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का संबंध बुध ग्रह से माना गया है. कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति की बुद्धि, वाणी, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. ऐसे में बुधवार को गणेशजी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है.
हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और ग्रहों के राजकुमार बुधदेव को समर्पित माना जाता है. बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करके भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. गणेशजी को जल अर्पित करें और उन्हें दूर्वा, लाल फूल, सिंदूर तथा मोदक या लड्डू का भोग लगाएं. इसके बाद धूप-दीप जलाकर गणेश मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 108 बार जाप करें. अंत में भगवान गणेश की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को हरी मूंग का दान करना, गाय को हरा चारा खिलाना और जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ माना जाता है. इस दिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलने की मान्यता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 नवंबर 2026
आज की तिथि- दशमी – 11:03 ए एम तक, एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 03:30 ए एम, 5 नवंबर तक
आज का करण- विष्टि – 11:03 ए एम तक, बव – 10:46 पी एम तक
आज का योग- ब्रह्म – 08:01 ए एम तक, इंद्र – 06:26 ए एम, 5 नवंबर तक
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:36 ए एम
सूर्यास्त- 05:35 पी एम
चन्द्रोदय- 02:48 ए एम, 5 नवंबर
चन्द्रास्त- 02:32 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 4 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:52 ए एम से 05:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:39 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:35 पी एम से 06:01 पी एम
अमृत काल : 09:05 पी एम से 10:41 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 5 नवंबर
शिववास: क्रीड़ा में – 11:03 ए एम तक, कैलाश पर
आज के अशुभ मुहूर्त 4 नवंबर 2026
राहुकाल: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
यमगण्ड: 07:58 ए एम से 09:20 ए एम
गुलिक काल: 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
दुर्मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:27 पी एम
वर्ज्य: 11:27 ए एम से 01:04 पी एम
भद्रा: 06:36 ए एम से 11:03 ए एम
दिशाशूल: उत्तर

