वायरल न्यूज: क्या सिर्फ 10,000 रुपये में पूरा भारत घूमा जा सकता है? जहां लोग किसी एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर घूमने के लिए ही हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, वहीं एक युवती ने इतने ही पैसों में पूरे देश की सैर करने का चैलेंज ले लिया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि युवती अब तक 6 स्टेट्स घूम भी चुकी है और इस दौरान उसका खर्च सिर्फ 2,000 रुपये आया है. लेकिन अभी सफर लंबा है और मंजिल दूर. ऐसे में सवाल है कि क्या वह अपने इस अनोखे चैलेंज को पूरा कर पाएगी या रास्ते में ही उसका बजट जवाब दे जाएगा?
दरअसल, एक युवती ने भारत घूमने के लिए खुद को एक अनोखा चैलेंज दिया है. उसने तय किया है कि वह सिर्फ 10,000 रुपये के बजट में पूरे भारत की यात्रा करने की कोशिश करेगी. इस सफर को वह अकेले तय कर रही है और अपने जर्नी के एक्सपीरियंस इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर रही है. युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट @flyyingxfishh है, जहां उसने अपने इस चैलेंज का वीडियो शेयर किया है.
लोग एक जगह घूमने में खर्च करते हैं 10 हजार
युवती ने अपने चैलेंज के बारे में बताते हुए कहा कि आमतौर पर लोग किसी एक जगह घूमने के लिए 10,000 रुपये तक का बजट रखते होंगे, लेकिन उनका मकसद इसी रकम में पूरे भारत की सैर करना है. उन्होंने कहा कि ‘10,000 बजट होता होगा आपका सिर्फ एक जगह घूमने का, लेकिन मेरा पूरा इंडिया घूमने का’. साउंड्स लाइक अ जोक, राइट? इट्स नॉट अ जोक; इट्स अ चैलेंज’ (सुनने में मजाक लगता है, है ना? लेकिन यह मजाक नहीं है, बल्कि एक चैलेंज है.) जो मैंने खुद को दिया है.’ युवती के अनुसार, वह अब तक 6 स्टेट्स कवर कर चुकी है और इस दौरान उसके सिर्फ 2,000 रुपये खर्च हुए हैं.
पैसे खत्म हुए तो खत्म हो जाएगा सफर का चैलेंज
हालांकि, युवती के लिए असली परीक्षा अभी बाकी है. छह राज्यों का सफर तय करने के बाद भी उसे देश के कई हिस्सों में जाना है. ऐसे में वह खुद भी इस बात को लेकर निश्चित नहीं है कि 10,000 रुपये में उसका यह चैलेंज पूरा हो पाएगा या नहीं. युवती ने अपने वीडियो में कहा, ‘इंतजार कीजिए, अभी तो पूरा इंडिया घूमना बाकी है. मुझे नहीं पता कि मैं अपने 10,000 के बजट में पूरा इंडिया घूम पाऊंगी या नहीं. पैसे खत्म, तो चैलेंज वहीं खत्म हो जाएगा.’ उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या वह इस चैलेंज को पूरा कर पाएगी? यही सवाल अब उसकी जर्नी को दिलचस्प बना रहा है. क्योंकि उसके पास बजट सीमित है, जबकि सफर अभी बाकी है.
आसान नहीं है 10 हजार में पूरे भारत की सैर
युवती ने अपने वीडियो के कैप्शन में भी इस चैलेंज की मुश्किलों का जिक्र किया है. उसने लिखा कि 10 हजार रुपये से कम में भारत घूमने की कोशिश कर रही हूं! मेरी जर्नी से जुड़ें, ताकि आप जान सकें कि मैं इस सफर में आखिर तक टिक पाऊंगी या बीच में ही हार मान लूंगी, क्योंकि यह चैलेंज आसान नहीं है, इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है

